484665
सेवा सेतु में सिस्टम पर विधायक मीना सिंह का प्रहार-सीईओ के सामने लगा डाली कर्मचारियों की क्लास
Manpur, Madhya Pradesh:शासन के सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” का शिविर शुक्रवार को जनपद पंचायत मानपुर परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुश्री मीना सिंह रहीं।शिविर में विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए,जिनका विधायक ने अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। भाजपा सरकार जन्म से मृत्यु तक कर रही मदद—मीना सिंह विधायक मीना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक नागरिकों के साथ खड़ी है।सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने पर जोर दिया। सीईओ के सामने कर्मचारियों को लेकर जताई नाराजगी कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अधिकारियों के समक्ष तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि कई बार कर्मचारी आम जनता का काम करने के बजाय उन्हें एक टेबल से दूसरी टेबल तक दौड़ाते हैं।उन्होंने जनपद सीईओ अंकित सिरोठिया की मौजूदगी में प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता जताई।विधायक ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनपद सदस्य,पंच-सरपंच ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाएं,ताकि आम लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े। कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विधायक ने कांग्रेस शासनकाल की व्यवस्थाओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उस समय कई क्षेत्रों में सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने किसानों को लेकर आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती व्यवस्था में कर्ज नहीं चुका पाने पर किसानों की संपत्ति तक कुर्क कर ली जाती थी।उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। हितग्राहियों को बांटे चेक और प्रमाणपत्र शिविर में विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चेक एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से शिविर के माध्यम से लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल,एसडीएम हरनीत कौर कलसी,जनपद अध्यक्ष ममता सिंह,जनपद सीईओ अंकित सिरोठिया,भाजपा जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा,किसान मोर्चा जिला महामंत्री रसिक खंडेलवाल,मंडल अध्यक्ष राममोल केवट,मंडल अध्यक्ष हरिहर चतुर्वेदी,महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमवती गुप्ता,जनपद सदस्य ध्रुव सिंह एवं विजय द्विवेदी, पार्षद शिवराम शुक्ला,सरपंच रामपाल,दिव्यप्रकाश पटेल,मुकेश तिवारी, पत्रकार त्रिवेणी शरण द्विवेदी, राजू गुप्ता,आशुतोष त्रिपाठी, जय प्रकाश शर्मा, कुलदीप गुप्ता, अजय पयासी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।0
0
Report
484665
पूजा की घंटी बजी खुले बांधवगढ़ के द्वार-जंगल सफारी को उमड़ा सैलानियों का सैलाब।
Manpur, Madhya Pradesh:ईश्वर की आराधना के बाद सैलानियों के लिए खुला बांधवगढ़, सफारी से पहले हुआ जोरदार स्वागत-वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ के साथ गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर सैलानियों के लिए खोल दिया गया। सुबह 6 बजे पहली सफारी शुरू होने से पहले पार्क प्रबंधन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आराधना के बाद पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया। लंबे इंतजार के बाद जंगल में पहुंचते ही खिले सैलानियों के चेहरे बांधवगढ़ के जंगल में प्रवेश का लंबे समय से इंतजार कर रहे पर्यटकों में पहली सफारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पार्क प्रबंधन ने सफारी के लिए पहुंचे सैलानियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जंगल की हरियाली, वन्यजीवों की मौजूदगी और सफारी के रोमांच को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया। पहली सफारी के पर्यटकों को मिला बांधवगढ़ की याद का तोहफा-पहली सफारी को यादगार बनाने के लिए कोर जोन में भ्रमण करने वाले पर्यटकों को पार्क प्रबंधन की ओर से स्मृति चिह्न के रूप में की-रिंग भेंट की गई। बांधवगढ़ की याद के रूप में मिले इस अनूठे उपहार को पाकर पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वन्यजीव सप्ताह के साथ फिर गुलजार हुआ बांधवगढ़ वन्यजीव सप्ताह के आगाज के साथ ही बांधवगढ़ का जंगल एक बार फिर देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की चहलकदमी से गुलजार हो उठा। सफारी के पहले दिन ही पार्क का माहौल उत्साह और रोमांच से भर गया। पर्यटकों के स्वागत से लेकर जंगल सफारी तक पार्क प्रबंधन ने इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।0
0
Report
484665
नीलेश यादव मौत मामला: अपर कलेक्टर पहुंचे मौके पर, समझाइश के बाद खुला हाईवे।
Manpur, Madhya Pradesh:नीलेश यादव मौत मामला: अपर कलेक्टर पहुंचे मौके पर, समझाइश के बाद खुला हाईवे उमरिया। नीलेश यादव की मौत के बाद शनिवार को लोरहा गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। एसडीओपी उमरिया की समझाइश के बाद जाम कुछ देर खुला, लेकिन ग्रामीणों ने दोबारा मार्ग बाधित कर दिया। इससे यात्री बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि कुछ एम्बुलेंस को रास्ता देकर निकाला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की बातचीत और समझाइश के बाद शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने शव को हाईवे से हटाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो गया। मौके पर एसडीओपी पुन्नूलाल सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिजनों का आरोप है कि नीलेश की मौत हादसे में नहीं, बल्कि हत्या की गई है। पुलिस अब मौत की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
484665
दो बाघों की मौजूदगी की खबर से बीच सेमरा-सेमरी मार्ग पर दहशत,वनकर्मी घायल को लेकर पहुंचे सीएचसी
Manpur, Madhya Pradesh:बाघ के अचानक हमले में ग्रामीण घायल दो बाघों की मौजूदगी की सूचना के बीच सेमरा-सेमरी मार्ग पर दहशत, वनकर्मी घायल को लेकर पहुंचे सीएचसी मानपुर मानपुर। नगर परिषद मानपुर क्षेत्र के सेमरा और सेमरी के बीच बाघ के अचानक हमले की घटना सामने आई है। बाघ के हमले में सेमरी निवासी शंकर पटेल घायल हो गए। मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने घायल शंकर पटेल को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मानपुर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, सुबह से ही ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में दो बाघों की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार सतर्क किए जाने के बाद भी क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय बना हुआ था। इसी बीच सेमरा-सेमरी के बीच शंकर पटेल पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघों की लगातार आवाजाही के कारण लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में भी भय बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाने, बाघों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल घायल शंकर पटेल का उपचार सीएचसी मानपुर में कराया जा रहा है। दो बाघों की मौजूदगी और हमले की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
484665
मरीजों को फल बांटकर भाजपा युवा नेता रसिक खंडेलवाल ने मनाया प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन।
Manpur, Madhya Pradesh:मरीजों को फल बांटकर भाजपा युवा नेता रसिक खंडेलवाल ने मनाया प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन होर्डिंग-बैनर से दूरी, सेवा कार्य को बनाया जन्मदिन का उत्सव मानपुर, 3 सितंबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा नेता एवं एल्डरमैन रसिक खंडेलवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन को सादगी के साथ सेवा कार्य के रूप में मनाया। प्रदेशाध्यक्ष की अपील से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर होर्डिंग-बैनर और अनावश्यक खर्च से दूरी बनाते हुए जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी। रसिक खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष श्री खंडेलवाल की सादगी और सेवा भावना से प्रेरणा लेकर मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सेवा करना ही उनके जन्मदिन का सबसे सार्थक उत्सव है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, विधानसभा प्रभारी प्रदीप मोनू विश्वकर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रसिक खंडेलवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
