Unnao - ग्राम पंचायत सचिव पर अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
Bangarmau, Uttar Pradesh:गंजमुरादाबाद विकासखंड के असायस गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव पर अवैध वसूली का आरोप लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि सचिव सर्वे लिस्ट में नाम दर्ज करने के लिए पैसे मांग रहे हैं. सोनेलाल,अमर सिंह,सुभाष चंद्र और राम नरेश समेत कई ग्रामीणों ने सचिव के खिलाफ आवाज उठाई है. ग्रामीणों के मुताबिक सचिव कह रहे हैं कि पैसे दिए बिना लिस्ट में नाम नहीं जोड़ा जाएगा. पैसे देने से मना करने वालों को धमकी दी जा रही है कि उन्हें भविष्य में किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. सचिव से अपने नाम की जानकारी मांगी तो उन्हें अपशब्द कहकर भगा दिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव की यह मनमानी लंबे समय से जारी है. खंड विकास अधिकारी निशा सागर ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी,दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवरात्रि: कांगड़ा के शक्तिपीठ में भक्तों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का कड़ा इंतजाम
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:नवरात्रि की तैयारियां पूरी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक होंगे पुख्ता इंतजाम वरिष्ठ नागरिकों को 200 रुपये की पर्ची पर शीघ्र दर्शन की सुविधा, अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड रहेंगे तैनात धर्मशाला : प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री बृजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में आगामी नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सफाई, लाइटिंग और सजावट के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए 200 रुपये की पर्ची पर शीघ्र दर्शन की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए बुजुर्ग श्रद्धालु पंजीकरण काउंटर पर आधार कार्ड दिखाकर सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। प्रशासन की ओर से उन्हें सहायता के साथ सुगमता से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के प्रथम दिन विधिवत कलश स्थापना के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाणगंगा घाट के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां से एचआरटीसी और अन्य नियमित बस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यात्री सदन में मल्टीलेवल पार्किंग, निजी पार्किंग स्थलों और ठहरने के लिए विभिन्न धर्मशालाओं की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक दवाओं सहित चिकित्सकों की टीमें तैनात रहेंगी। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाना है.पश्चिमी चंपारण: मझौलिया पुलिस की कार्रवाई,13 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,एक बाइक जब्त
Majhaulia, Bihar:पश्चिमी चंपारण: मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा लदी एचएफ डीलक्स बाइक को भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर लदे गांजा की बरामदगी हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज कुमार सिंह और विशाल साह के रूप में हुई है। दोनों सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रील बनाते वक्त शास्त्री सेतु पर युवक गंगा में गिरा, SDRF खोज जारी
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर जनपद के शास्त्री सेतु की रेलिंग पर बैठकर रील बना रहा श्रद्धालु गंगा नदी में गिरा, लापता युवक की एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश, भदोही से मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने जा रहा था युवक. उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में एक को श्रद्धालु को शास्त्री सेतु के रेलिंग पर बैठकर रिल बनाना भारी पड़ गया. सेतु की रेलिंग पर बैठकर रील बनाते समय युवक गंगा नदी में गिर गया. बताया जा रहा भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सुंदरपुर डूहिया गांव का रहने वाले सुमित शुक्ला अपने मौसेरे भाई सुरियावां थाना क्षेत्र के नागमालपुर गांव के रहने वाले सक्षम पांडेय के साथ घर से निकल कर बाइक से विंध्याचल मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने जा रहे थे. शास्त्री सेतु पर पहुंचने पर दोनों रुक गए. सुमित सेतु की रेलिंग पर बैठकर रील बनाने लगा, जबकि सक्षम उसका वीडियो बनाने लगा.इसी दौरान अचानक सुमित का संतुलन बिगड़ा और वह सेतु के नीचे गंगा में जा गिरा.इस दौरान सक्षम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर तब तक वह गंगा नदी में गिर चुका था, कुछ देर तक सुमित के हाथ-पैर दिखाई दिए .इसके बाद सक्षम के शोर मचाने पर राहगीर जुट गए, लेकिन तब तक सुमित गहरे पानी में समा गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता युवक के परिजनों को जानकारी दी.जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए.पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम को बुलाकर तलाश शुरू करा दिया है. खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया कि बेटे सुमित की नवंबर में शादी तय थी. अपने मौसी के भाई के साथ मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने जा रहा था.वही चील्ह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि भदोही से मौसेरे भाई के साथ विंध्याचल दर्शन पूजन करने जा रहे युवक शास्त्री पुल पर रुककर एक रेलिंग पर बैठ रील बनाने लगा. उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पुल से गंगा में गिरा और लापता हो गया है गोताखोर व एसडीआरएफ टीम से तलाश कराई जा रही है. जल्द बरामद कर लिया जाएगा. रील बनाते-बनाते संतुलन बिगड़ा और सीधे गंगा में जा समाया, मौके पर मचा हड़कंप! युवक लापता, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी! सोशल मीडिया की लत कितनी जानलेवा हो सकती है, ये घटना उसका बड़ा सभूत!अमळनेर की बोरी नदी पर आर्च बंधारे से 4–5 महीने तक पानी का स्टॉक, किसानों को बड़ी राहत
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव अमळनेर (ड्रोन सौजन्य सोनू पाटील) नामदुष्काळी परिस्थितीत जळगावच्या अमळनेर तालुक्यात बोरी नदीवर बांधलेले आर्च बंधारे ठरले आधार. विशिष्ट पद्धतीने बांधलेल्या आर्च बंधाऱ्यांमुळे नदीत वाहून जाणारे पाणी अडवण्यात यश मिळाले; पुढील 4 ते 5 महिन्यांचा पाणीसाठा उपलब्ध. दुष्काळी परिस्थितीत जळगावातील अमळनेरच्या बोरी नदीत मुबलक पाणी असल्यामुळे अमळनेर तालुक्यातील काही गावांना बंधाऱ्यांचा थेट फायदा झाला. बंधाऱ्यांमुळे विहिरी आणि शेतातील पाण्याचे स्रोत जिवंत झाले; पिण्याच्या पाण्यासोबतच गुराढोरांच्या पाण्याचा प्रश्नही सुटला. पाणी अडवल्याने शेतकऱ्यांना मोठा दिलासा मिळाला; बंधारे नसते तर पानीटंचाईचे संकट अधिक तीव्र झाले असते, ग्रामस्थांची प्रतिक्रिया. आमदार अनिल पाटील यांच्या पुढाकारातून बांधलेल्या बंधाऱ्यांचा सकारात्मक परिणाम झाल्याचे ग्रामस्थांच्या प्रतिक्रिया. आर्च बंधाऱ्यांचा अमळनेर पॅटर्न महाराष्ट्रात राबवावा याकरिता मुख्यमंत्र्यांना पत्र देत प्रेसेंटेशन दिल्याची राष्ट्रवादी अजित पवार गटाचे आमदार अनिल पाटील यांनी माहिती दिली. शेतकरी चौपाल, ग्रामस्थ चौपाल.बेगूसराय: गंगा नदी में डूबे 15 वर्षीय पंचानंद की मौत, ग्रामीणों ने शव बरामद किया
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। गंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सिमरिया घाट के नवकी बिंद टोली निवासी पंचानंद कुमार, उम्र 15 वर्ष, पिता अशोक महतो के रूप में हुई है। पंचानंद पांच भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि उसके पिता कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को पंचानंद मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर अकेले घर से निकला था। इसी दौरान सिमरिया घाट सिक्स लेन पुल के पूर्वी हिस्से में गंगा नदी से मछली निकालने के लिए जाल डालते समय वह गहरे पानी में डूब गया। शाम तक जब पंचानंद घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों के सहयोग से जानकारी मिली कि वह गंगा घाट की ओर गया था। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आज सुबह करीब 6 बजे परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से गंगा नदी से पंचानंद का शव बरामद किया गया। किशोर का शव मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। कम उम्र में परिवार के सबसे छोटे बेटे को खोने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइट परिजनगाजियाबाद: CJP के ‘चलो दिल्ली’ मार्च से पहले गाजीपुर बॉर्डर पर पहरा सख्त, पुलिस कर रही वाहनों की चेकिंग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘चलो दिल्ली’ आह्वान को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। CJP ने देशभर के युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। संगठन के मुताबिक, आंदोलन का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का विरोध है। प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस सतर्क है। वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की जरूरत पड़ सकती है। अब नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को पुलिस किस तरह संभालती है।कानपुर नगर निगम ट्रेंडर घोटाला: SIT से जांच, 15-20 फर्म ब्लैकलिस्ट
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग नगर निगम में हुए ट्रेंडर घोटाला की जांच मामला। मंडलायुक्त ने मामले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। मामले की जांच एसआईटी (SIT) के माध्यम से की गई थी। सिंडिकेट बनाकर बार-बार काम लेने वाली लगभग 15 से 20 फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने के आरोप में 4 से 5 फर्मों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। शेष 2-3 प्रकरणों में गुणवत्ता की जांच शुरू हो चुकी है, जिसकी रिपोर्ट 10 से 15 दिनों में शासन को सौंपी जाएगी।लातेहार: बारियातू थानेदार पर आदिवासी महिला ने मारपीट और जाति-आधारित दुर्व्यवहार के आरोप लगाए
Latehar, Jharkhand:लातेहार बारियातू थाना प्रभारी पर एक आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। गुरुवार को पीड़िता के स्वजनों और गांव के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता पुनिया देवी, निवासी हेरहंज थाना क्षेत्र की सलैया पंचायत की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पांच अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे वह बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास समेत तीन अन्य पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन पर पोस्ता की खेती और कारोबार में संलल्त होने का आरोप लगाते हुए मारपीट की और पीड़िता को थाने ले जाया गया, जहां पर हाथ बांधकर लटकाया गया और डंडे से जमकर पिटाई की गई। उन्होंने रास्ते में भी मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने तथा शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि छह अक्टूबर को रिहा करने से पहले उनसे वीडियो बनवाकर पोस्ता कारोबार में संलल्तता स्वीकार करने वाला बयान देने का दबाव बनाया गया। उन्होंने घर में रखे शादी के लिए जमा 80 हजार रुपये ले जाने का आरोप भी लगाया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी एक्स पर शिकायत की गई है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक्स पर जानकारी दी कि आरोपों की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बालूमाथ और महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के स्वजनों और ग्रामीणों ने 24 घंटे के अंदर निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। अब जांच रिपोर्ट और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।MP में बिना जाँच जयपुर के वाहनों की फर्जी फिटनेस मामले का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम के वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस के आरोप। परिवहन विभाग से जुड़े एटीएस केन्द्रों पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जयपुर नगर निगम के गुड्स वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस कराई गई। श्री श्याम ऑटोमेटेड व्हीकल फिटनेस सेंटर, बरवानी पर फिटनेस दर्ज किया गया। वाहन RJ47GA7184, 7188, 7218, 7225, 7226 आदि। एक दर्जन वाहनों की 27 व 28 सितंबर 2026 को फिटनेस की गई। आश्चर्यजनक बात यह कि ये वाहन जयपुर से बाहर गए ही नहीं, यानी बगैर वाहन जांच के ही मध्यप्रदेश में फिटनेस दर्ज कर दी गई। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान के एटीएस संचालक अधिकारियों ने परिवहन विभाग को शिकायत की है। राजस्थान के वाहनों की बिना जांच एमपी में फिटनेस की शिकायत भी की जा चुकी है। रोचक यह भी कि एमपी का यह सेंटर भी राजस्थान के संचालकों का बताया जा रहा है। योगेन्द्र सोनी सहित एक अन्य व्यक्ति भी एटीएस संचालक बताए जा रहे हैं। क्या परिवहन विभाग बिना जांच के फिटनेस मामले में FIR कराएगा?कैब ड्राइवर हत्या कर कैब लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Chinsurah, West Bengal:যাত্রী সেজে ক্যাব ভাড়া করে চালককে খুন করে সেই ক্যাব ছিনিয়ে নিত! ডানকুনিতে পা বাঁধা প্রৌঢ়ের মৃতদেহ উদ্ধারের পর তদন্তে নেমে চাঞ্চল্যকর তথ্য চন্দননগর পুলিশের হাতে। গ্রেফতার তিন দুষ্কৃতি। গত ৬ অক্টোবর ডানকুনির ভাদুয়ায় এক ব্যাক্তির পা বাঁধা মৃতদেহ উদ্ধার হয়। পরে জানা যায় মৃতের নাম রামজি কইরি।তার বাড়ি বিরাটিতে।পেশায় ক্যাব চালক ছিলেন তিনি। ডানকুনি থানার পুলিশ ও চন্দনগর পুলিশের গোয়েন্দারা তদন্তে নেমে কিছু সূত্র পায়।সেই সূত্র ধরে উত্তর ২৪ পরগনার মধ্যম গ্রাম থেকে এক জনকে আটক করে।সোদপুর থেকে আটক করা হয় দুইজনকে। ডানকুনি থানায় দীর্ঘ জিজ্ঞাসাবাদের পর তাদের গ্রেফতার করা হয়। ধৃতদের নাম,সেখ আরিয়ান,সেখ মনিরুল ও সেখ সাহাদাত। তিনজনকেই আজ শ্রীরামপুর আদালতে পেশ করা হয় দশ দিনের পুলিশ হেফাজত চেয়ে। চন্দননগর পুলিশের গোয়েন্দা প্রধান রূপান্তর সেনগুপ্ত জানান,ডানকুনি দেহ উদ্ধারের পর তদন্তে নেমে অভিযুক্তদের সন্ধান মেলে।তাদের গ্রেফতার করে আদালতে পেশ করা হয়।পুলিশ হেফাজতে নিয়ে আরো সূত্রের সন্ধান চালানো হবে।এই চক্রে আর কারা রয়েছে জানার চেষ্টা চলবে।প্রাথমিক ভাবে বেশ কিছু সূত্র ও তথ্য হাতে এসেছে সেসব খতিয়ে দেখা হচ্ছে। পুলিশ সূত্রে খবর,কলকাতার ট্যাংরায় ভগবান প্রসাদ গুপ্তা নামে বিডন স্ট্রিটের বাসিন্দা এক ক্যাব চালকের দেহ মিলেছিল গত সাত অক্টোবর।তাকে একই ভাবে খুন করা হয়েছিল। সেই খুনেও এই চক্র জরিত কিনা তা খতিয়ে দেখছে গোয়েন্দারা। যাত্রী পরিচয়ে ক্যাব ভারা করে সেই ক্যাব নিয়ে চম্পট দিত এই ছিনতাই চক্র।उन्नाव: पोनी रोड पर अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप, व्यापारियों का प्रदर्शन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। पोनी रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सड़क के दोनों तरफ निर्धारित मानकों के अनुसार समान रूप से अतिक्रमण हटाने की मांग की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र रस्तोगी ने कहा कि व्यापारियों को सड़क चौड़ीकरण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सड़क चौड़ीकरण के लिए आठ मीटर का मानक निर्धारित है तो दोनों तरफ चार-चार मीटर के दायरे में आने वाले निर्माणों पर समान रूप से कार्रवाई की जाए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ दुकानों और भवनों को तोड़ा जा रहा है, जबकि कुछ इमारतों को छोड़ दिया गया है। इससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। धर्मेंद्र रस्तोगी ने संबंधित विभाग से स्पष्ट करने की मांग की कि किन मानकों के आधार पर निर्माणों को हटाया जा रहा है और कुछ भवनों को राहत क्यों दी जा रही है। व्यापारी गौरव सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए दोनों तरफ समान रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे आवागमन सुगम होगा और व्यापारियों को भी अनावश्यक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। व्यापारियों ने कहा कि दुकानों के टूटने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। उनके परिवारों का भरण-पोषण कारोबार पर निर्भर है। ऐसे में विभाग को पारदर्शिता बरतते हुए सभी प्रभावित भवनों के संबंध में स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी से कार्रवाई के मानक स्पष्ट करने और निर्धारित दायरे में आने वाले सभी निर्माणों पर समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उनकी समस्याएं और बढ़ेंगी।जंतर मंतर के पास धारा 163 लागू, 5 से अधिक भीड़ पर रोक, पुलिस कर रही घोषणाएं
Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर के आसपास के इलाके में धारा 163 लागू है। ऐसे में पाँच आदमी से ज़्यादा की भीड़ इकट्ठा होना मना है। जगह-जगह पुलिस के द्वारा इसका अनाउंसमेंट किया गया है और बैनर लगाए गए हैं। वाक थ्रू नोट: इसमें घोषणाएं रिकॉर्ड की गई हैं।उन्नाव: नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर लोगों ने उठाई स्थायी जल निकासी की मांग
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 आर्य नगर में सूर्या गैलेक्सी के पीछे जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार सुबह नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अभिषेक, रुचि, गीता और रमन समेत क्षेत्रीय लोगों ने सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचकर समस्या के समाधान की मांग उठाई। लोगों का आरोप है कि दो बार लिखित शिकायत देने के बावजूद जलभराव से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, इलाके में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नालियों और बारिश का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं, सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक गंदा पानी भरा रहने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या भी बनी रहती है। दो शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान क्षेत्रवासियों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका में पहले भी दो बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों ने जलभराव को गंगा नदी की बाढ़ से जोड़ने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि समस्या का मुख्य कारण स्थानीय स्तर पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था और पानी की निकासी के लिए आउटलेट का अभाव है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व की रिपोर्ट में पानी निकालने के लिए टैंकर या पंप की व्यवस्था का उल्लेख किए जाने पर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि मौके पर ऐसी कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। लोगों ने अधिशासी अधिकारी से मौके पर तकनीकी जांच कराने, नालियों की सफाई सुनिश्चित करने और जल निकासी के लिए उचित आउटलेट बनवाने की मांग की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्थायी उपायों के बजाय स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें बार-बार जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।भिवानी: अतुल कुमार ने HPSC परीक्षा में 13वां स्थान पाया
Hansi, Haryana:भिवानी के अतुल कुमार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) एग्जाम-2025 की परीक्षा पास की है और प्रदेश में ओवरऑल 13वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रयास में करीब एक साल की तैयारी के बाद यह सफलता पाई। 2015 में आईएएस टीना डाबी के यूपीएससी में पहली रैंक देखने से प्रेरित होकर उन्होंने यूपीएससी या एचपीएससी की तैयारी की। उन्होंने केवल एचपीएससी और यूपीएससी की परीक्षाएं दी हैं। लगभग 22 वर्ष की उम्र में यह सफलता मिली। रिजल्ट देखने के बाद परिवार वालों को जानकारी दी; सब खुश हुए। उन्होंने 8-10 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की। पिता जितेंद्र कुमार JBट टीचर गांव हालुवास में तैनात हैं, मां सुमन देवी गृहणी, बड़े भाई विनय कुमार बैंक में नौकरी करते हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं में 99 प्रतिशत अंक पाए, और BA Honours Political Science 2025 में DU के हिंदू कॉलेज से 8.3 CGPA के साथ पास की थी। मई 2025 में पास होने के बाद उन्होंने HCS की तैयारी शुरू कर दी, तब से नियमित पढ़ाई की। रीविजन पर जोर, पढ़े जो पढ़ा, उसी पर फोकस, एक रणनीति के साथ सालभर की तैयारी की और पहले प्रयास में परीक्षा पास करना अनुभव अच्छा रहा। परिवार में खुशी है। ताऊ नरेंद्र सिंह जांगड़ा ने कहा कि अतुल के पिता मास्टर रघुवीर सिंह ने 1964 में जब हरियाणा भी पंजाब का हिस्सा होता था तो 10वीं कक्षा में टॉप किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने लैंप की रोशनी में पढ़ाई की, पर दादा लैंप लेकर आए तो चर्चा का विषय बन गया। अतुल की उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी है और नरेंद्र ने कहा कि अतुल यूपीएससी की परीक्षा भी पास करेगा.उन्नाव: रात से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी सिद्धांत मिश्रा का शव शुक्रवार सुबह बरकोता नहर में उतराता मिला। बताया जा रहा है कि युवक घर से टहलने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। सुबह घर से करीब आठ किलोमीटर दूर नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मामला: राजेपुर गांव, सदर कोतवाली, उन्नाव।
