icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209625
ASARUN SINGH18 Oct 2025, 06:00 pm

फर्रुखाबाद में ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल काबू पाने में जुटी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद P&A बायो रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग कासगंज एटा और फर्रुखाबाद की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू जहानगंज थाना क्षेत्र का सादिकपुर गांव मौके पर अधिकारी और दमकल की गाड़ियां मौजूद फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर—शकरुल्लापुर के सादिकपुर में ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री ओवरब्रिज से करीब पचास मीटर दूर स्थित है। अचानक हुए तेज धमाके के बाद आग की लपटें आसमान छूने लगीं। भयंकर आग की लपटें, लोगों की भीड़, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर) उसी ऑयल फैक्ट्री के बाहर मौजूद हूं, जहां देर शाम अचानक रिफाइनरी का बॉयलर फटने से यह भयंकर आग लगी। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, और देखते ही देखते चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। कायमगंज–फर्रुखाबाद मार्ग पर पुलिस ने फिलहाल आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में तेल मौजूद होने से आग लगातार फैल रही है। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। फिलहाल हादसे में कोई जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान का आंकलन अब तक नहीं हो सका है। बाइट-- श्रीमती आरती सिंह पुलिस अधीक्षक
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top