icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
226017
Rajan SinghRajan SinghFollow56m ago

विदेश जाने वाले श्रमिक ध्यान से देखें मंत्री जी का यह संदेश

Lucknow, Uttar Pradesh:विदेश में रोजगार का सपना देखने वाले श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम जागरूकता संदेश दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों से अपील की है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े से सावधान रहें।मंत्री ने कहा कि कई बार ठग एजेंट और फर्जी कंपनियां विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का लालच देकर श्रमिकों से बड़ी रकम ऐंठ लेते हैं। ऐसे में विदेश जाने से पहले नौकरी, कंपनी और एजेंट की पूरी जानकारी की जांच करना बेहद जरूरी है। श्रमिक किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर पासपोर्ट, जरूरी दस्तावेज या पैसे न दें और विदेश रोजगार से जुड़ी प्रक्रिया में अधिकृत माध्यमों का ही इस्तेमाल करें। सरकार का संदेश साफ है—विदेश में रोजगार का सपना जरूर देखें, लेकिन पूरी जानकारी और सतर्कता के साथ कदम बढ़ाएं, ताकि मेहनत की कमाई और भविष्य दोनों सुरक्षित रहें।
0
0
Report
Pinewz
226101
Rajan SinghRajan SinghFollow6 Jul 2026, 12:56 pm

लखनऊ थाना पारा क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर धरना प्रदर्शन

Bithona, Uttar Pradesh:ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन संवाद सूत्र ,काकोरी। काकोरी मोड़ पर ग्राम सलेम पुर पतौरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों पर भूमाफियों से मिलीभगत के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है नगर निगम में शामिल यह बेशकीमती जमीन हथियाने के लिए भूमाफिया राजस्वकर्मियों से अपने पक्ष में रिपोर्ट लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। विकास खण्ड काकोरी की ग्राम पंचायत सलेमपुर पतौरा अब नगर निगम इलाके में शामिल है ।यह इलाका अब नवसृजित वार्ड कल्याण सिंह में आता है। नगर निगम लागू होने के बाद यहां जमीनों के रेट बढ़ गए। जिससे इस इलाके में ग्राम समाज की जमीनों को हथियाने के लिए राजस्व कर्मियों व जमीनी कारोबारी का संगठित गिरोह सक्रिय है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी तरह एक गिरोह ने सलेमपुर पतौरा में करीब 9 बिस्वा जमीन को हथियाने की प्रक्रिया शुरू की। रातों रात जमीन पर बॉउंड्री वाल बनानी शुरू कर दी। जब सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने वार्ड के उपविजेता प्रतिनिधि बबली गौतम के नेतृत्व में विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने भी काम रुकवा दिया। मामले की प्रशासनिक जांच पड़ताल व अवैध कब्जे को रोकने को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को काकोरी मोड़ के पास उपविजेता प्रतिनिधि बबली गौतम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया ।ग्रामीणों ने ज्ञापन एसडीएम सदर को प्रेषित किया ।मामले में एसडीएम सदर मनोज सिंह ने बताया कि जाँच पड़ताल के लिए जांच टीम गठित की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी राजस्वकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top