icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273161

महराजगंज: बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Baisar, Uttar Pradesh:*महराजगंज: बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार* *बृजमनगंज, महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का जनरेटर और सोलर पैनल बरामद किया है। *मामला क्या था?* वादी मुकदमा विनोद चौधरी पुत्र शिवपूजन चौधरी निवासी ग्राम बचगंगपुर टोला चरनपुर थाना बृजमनगंज ने थाने पर तहरीर दी थी कि उनकी निर्माणाधीन धर्मकांटा से 31.08.2026 की रात में एक अदद सोलर पैनल व एक अदद जनरेटर चोरी हो गया है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 216/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध 9.9.2026 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर घेराबंदी कर नारायनपुर व राजनगर के बीच संजय यादव के ईंट भट्टे के बगल एक खाली सुनसान घर में छिपे अभियुक्तों को आज दिनांक 10.09.2026 की रात करीब 4.15 बजे चोरी के माल के साथ धर दबोचा। चोर चोरी के माल को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:* 1. अनूप अग्रहरी उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद अग्रहरी निवासी ग्राम बैसार टोला कचूरहा थाना बृजमनगंज उम्र 21 वर्ष 2. अजय कुमार पाल पुत्र योगेंद्र पाल निवासी ग्राम बैसार टोला कचूरहा थाना बृजमनगंज उम्र 24 वर्ष 3. रविकान्त यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी ग्राम बरगाहपुर टोला पालजोत थाना बृजमनगंज उम्र 19 वर्ष 4. मिथलेश यादव उर्फ नेता पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी ग्राम बरडाड टोला शिवकोट थाना बृजमनगंज उम्र 21 वर्ष *बरामदगी:* 1. एक अदद जनरेटर 2. एक अदद सोलर पैनल पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। *गिरफ्तार करने वाली टीम:* उ0नि0 दीपक यादव, हे0का0 वेद प्रकाश यादव, का0 अखिलेश यादव, का0 सचिन यादव, का0 मंगल शंकर तिवारी।
0
0
Report

273157
Rakesh Kumar AgrahariRakesh Kumar AgrahariFollow26 Aug 2026, 04:52 am

ईद मिलादुन्नबी के जश्न में डूबा कस्बा, जगह-जगह निकले जुलूस*

Bargahpur, Uttar Pradesh:*ईद मिलादुन्नबी के जश्न में डूबा कस्बा, जगह-जगह निकले जुलूस* जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा कस्बा क्षेत्र में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश 12 रबी-अव्वल के मौके पर पूरे लेहरा क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। इस मौके पर नारायनजोत , बदलबाग हरपुर सहित नौसागर, में अकीदतमंदों ने बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया। सुबह से ही मस्जिदों और घरों में कुरान ख्वानी और फातिहा का दौर जारी रहा। उसके बाद जगह-जगह से जुलूसे मोहम्मदी निकाले गए। जुलूस में शामिल नौजवान "सरकार की आमद मरहबा" के नारे लगाते हुए चल रहे थे। क्षेत्र पर नौजवानों ने अपनी बाइक और झंडों से पूरे चौराहे को सजा रखा था। इस मौके पर उलमाओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए। आपकी बताई हुई राह पर चलकर ही दुनिया में अमन और भाईचारा कायम हो सकता है। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने शरबत और लंगर का भी इंतजाम किया था। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
273157
Rakesh Kumar AgrahariRakesh Kumar AgrahariFollow15 Aug 2026, 09:11 am

लेहरा कस्बे में विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Bargahpur, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहरा कस्बे में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यन यन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज लेहरा स्टेशन के प्रांगण में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में बृजमनगंज के ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सुनकर और विनोद त्रिपाठी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार यादव, प्रधानाचार्या पूनम और शिक्षक सर्वेश कुमार यादव सहित अन्य स्टाफ, अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाया। लेहरा कस्बे के मथुरा नगर स्थित ब्राइट स्कॉलरशिप एकेडमी में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शाह आलम, प्रधानाचार्य विजय मौर्य और शिक्षिकाएं शिवांगी मद्धेशिया, संजना, साक्षी, सोनम, अफसाना, गोरख, ममता, मुस्कान मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसी क्रम में, लेहरा कस्बे के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विश्वनाथ यादव, अर्जुन यादव और रामनारायण चौरसिया सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और कस्बेवासी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top