Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274001

Deoria - भाजपा नेता का 15 वर्षीय बेटा लापता, अपहरण की आशंका पुलिस तलाश में जुटी

Apr 13, 2025 13:26:46
Deoria, Uttar Pradesh

 सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर कस्बे के रहने वाले BJP नेता कन्हैया जैसवाल का 15 वर्षीय बेटा अभिमन्यु जायसवाल जो कक्षा आठवीं का छात्र है वह बीते 08 अप्रैल को घर से कोचिंग पढ़ने गया था लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला तभी भाजपा नेता कन्हैया जैसवाल ने हार थक कर बीते 11 अप्रैल को सलेमपुर कोतवाली पुलिस में तहरीर दी जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई वही परिजन किसी अनहोनी की आशंका भी जाता रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRajkumar Singh
Feb 07, 2026 04:15:58
Hajipur, Bihar: खबर वैशाली के हाजीपुर से है जहां कल दोपहर हनुमान नगर बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार प्रिंस को पकड़ने गई थी. पुलिस को देख प्रिंस और प्रिंस के साथी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने अपने बचाव में कुख्यात अपराधी प्रिंस पर फायरिंग किया और एनकाउंटर में प्रिंस को मार गिराया. वही प्रिंस के साथी को पुलिस ने खड़े कर दबोच लिया. प्रिंस की एनकाउंटर हाजीपुर से 40 किलोमीटर दूर हुसैन खुर्ड में रह रहे उनके परिवार वाले को दिया गया. जिसके बाद रात 1:30 बजे प्रिंस के पिता वहां के स्थानीय मुखिया और तमाम लोग हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद प्रिंस का डेड बॉडी पुलिस ने उसके परिवार को सौंप दिया. जिसके बाद प्रिंस के पिता नरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए प्रिंस की एनकाउंटर पर पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा कि हम तो जब भी पुलिस से मिलते थे तो कहते थे कि प्रिंस का एनकाउंटर कर दीजिए. क्योंकि प्रिंस पढ़ाई की दुनिया छोड़ अपराध की दुनिया में अपना कदम रख चुका था. प्रिंस को घर से कुछ लेना देना नहीं था जब भी वह घर आता था तो हम लोग परेशान रहते थे. लेकिन पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया है इसलिए हम पुलिस को धन्यवाद देते है. प्रिंस कुख्यात अपराधी था या हम भी जानते है.
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Feb 07, 2026 04:15:25
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ज्वेलर्स दुकान का कर्मचारी निकला चोर, 48 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार — 1.39 किलो चांदी बरामद सीहोर के आष्टा के बुधवारा खरी खुंडी स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स में बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने ही वारदात को अंजाम देते हुए दो दिन के भीतर करीब 1 किलो 390 ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी तब सामने आई जब एक ग्राहक द्वारा ब्रेसलेट मांगने पर डिब्बा गायब मिला। दुकान मालिक राजेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना आष्टा में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी गिरीश दुबे के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तेजी से जांच करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी, इसलिए उसने पहले कैमरे बंद किए और फिर चोरी को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी सुमित राव (18 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सभी चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Feb 07, 2026 04:03:57
Bijnor, Uttar Pradesh:प्रधान पति को फर्जी मुकदमे मे फसाने की साजिश की पुष्टि बिजनौर के गांव पुण्डरी कला में हुई है। गांव के ग्राम प्रधान पति संदीप राठी पर आरोप है कि उनके विरोधी गुट के प्रभाव में एक महिला वकील सोनू मलिक, उसका पति सलमान और अन्य साथियों ने मामले को फर्जी बलात्कार के मुकदमे में फंसाने के साथ-साथ नाबालिग युवती के जरिए एक अन्य आरोपी कैफ पर भी आरोप लगवाने की कोशिश की और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने की योजना बनाई। आरोपी पक्ष ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और दबाव बनाने के लिए भी प्रयास किए। प्रधान पति संदीप राठी ने थाना नांगल में तहरीर दी है कि उनकी पत्नी गांव की निर्वाचित प्रधान हैं और सक्रिय भूमिका के कारण उनकी ओर से रंजिश चली आ रही है। तहरीर के अनुसार पुराने प्रकरण से जुड़ी रंजिश के चलते उन्हें दबाव में लाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था। मामले की शुरुआत एक पुराने प्रकरण से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सलमान के भाई कैफ ने जम्मू कश्मीर से एक नाबालिग लड़की को भगाकर लाने की घटना उठाई गई थी; लड़की की बरामदगी होने के बाद उसे एक दिन के लिए प्रधान पति के घेर में रखा गया और फिर कश्मीर पुलिस ने उसे वापस ले लिया। इस बीच यह कहा गया है कि नाबालिग लड़की के बारे में प्रधान पति पर रेप करने के आरोप लगाए गए और तहरीर में पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई। प्रधान पति के अनुसार 1 February की रात एक कॉल में पांच लाख रुपये की मांग की गई और कहा गया कि नहीं देने पर उसके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सभी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद हैं और उन्होंने पुलिस को भी दी हैं। पुलिस ने सोनू मलिक, सलमान, गुलशन और अंशुल आर्य के खिलाफ रंगदारी, धमकी, साजिश और मानसिक उत्पीड़न से जुड़े गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग लड़की के पिता जावेद अहमद ने कहा है कि उनकी बेटी महिला वकील के कब्जे में है और झूठे आरोप लगाकर पैसा कमाने की कोशिश हो रही है; उन्होंने बेटी को बरामद करने की मांग भी की है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 07, 2026 04:03:34
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 07, 2026 04:03:11
Roh, Nawada, Bihar:*नवादा के पकरिया गांव में लगी भीषण आग* धान से भरे खलिहान जलकर हुआ रख, लाखों की फसल नष्ट* बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड  पंचायत के पकरिया गांव में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का धान जलकर राख हो गया। यह घटना भूषण यादव के  खलिहान में हुई। खलिहान में अचानक आग लग गई,  देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवा के कारण आग और भड़का दिया, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया और देखते ही देखते खलियान में रखे पूरा धान जलकर राख हो गया  पीड़ितों के अनुसार, खलिहान में भारी मात्रा में धान का स्टॉक जमा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया। इस भीषण आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नारदीगंज पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे इस बड़े आर्थिक नुकसान से उबर सकें।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 07, 2026 04:01:02
Ratlam, Madhya Pradesh:ratlam फ़िल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब केंद्र सरकार के आदेश को लेकर भाजपा के मंत्री का समर्थन सामने आया है। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा फिल्म के टीज़र और इससे जुड़े सभी कंटेंट हटाने के निर्देश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत और असहमति फैलाने वाले किसी भी प्रयास के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई है। मंत्री काश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सहित किसी भी समाज को नीचा दिखाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। बाइट - चेतन काश्यप ( एमपी केबिनेट मंत्री व सुक्षम लघु उद्योग मंत्री रतलाम
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 03:57:20
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 07, 2026 03:48:18
Korba, Chhattisgarh:कोरबा निगम क्षेत्र के सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला निवासी सोनू प्रजापति के घर में उस समय खलबली मच गयी जब घर से गंदा पानी बाहर निकालने के लिए बनाए गए नाली में विशालकाय अजगर दिखा. घर वाले विशालकाय अजगर को देख डर गए, इस दौरान सोनू प्रजापति ने समझदारी दिखाई और मीडिया के साथियों को नाली में अजगर होने की सूचना दी. मीडिया के साथियों को इसकी जानकारी मिलती है उसने जानकारी को_snake_ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को साझा किया. जिसके बाद जितेंद्र सारथी सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू प्रक्रिया शुरू किया. इस दौरान विशालकाय अजगर का रेस्क्यू देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए. काफी मशक्कत के बाद करीब 9 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया. जितेंद्र सारथी ने अजगर का रेस्क्यू कर थैले में रखा और वन विभाग को सूचना दी. बाद में अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 07, 2026 03:48:04
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। खूँटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के कराकेल गांव के पास सड़क के नजदीक कुआं से 57 वर्षीय हाऊ गांव निवासी बालचंद होरो का शव बरामद किया गया। मंगलवार को बालचंद होरो सोदे बाजार गया हुआ था और पैदल लौट रहा था। उसके बाद उसका पता चल नहीं पाया था कि वह कहाँ गया हो। खोजबीन किया ही जा रहा था कि बच्चों ने उस निर्जन कुआँ में झांका तो शव दिखाई दिया फिर चर्चा होने के बाद रनिया पुलिस को जानकारी दी गई। रनिया थाना प्रभारी श्यामल शुम्भकार की अगुवाई में पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जिसकी पहचान बालचंद होरो के रुप में हुई। जो अपने गांव हाऊ से लगभग छह किलोमीटर दूर सड़क के किनारे कुएं से मिला। मृतक बालचंद के बेटे ने बताया कि पिताजी मंगलवार को बाजार गये थे लेकिन वे लौटे नहीं। हमलोग उस दिन से खोज ही रहे थे कि उनका शव मिला। इधर, दूसरी ओर जरिया गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कठसेमला गाँव निवासी रेणु देवी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रेणु देवी शराब भी पीती थी लेकिन वह रात को बच्चों को खाना खिलाया और सोने चली गयी। लेकिन दूसरे दिन घर से कुछ ही दूरी पर एक कुएँ से उसका बरामद किया गया। घटना की जानकारी पर जरिया गढ़ थाना प्रभारी ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुआँ से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूँटी भेज कर मामले की जाँच में जुट गई है।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 07, 2026 03:47:50
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया X पोस्ट लिखा की सात निश्चय-3 के तीसरे निश्चय ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ के तहत डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है ताकि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिल सके। राज्य के कुल 39,073 गांवों में से 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है। हमलोगों ने शेष सभी गांवों में अगले दो वर्षों के अंदर दुग्ध उत्पादन समितियों के गठन का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया है। इससे पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य में दूध की उपलब्धता में वृद्धि होगी।     सात निश्चय-2 के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है। अब सात निश्चय-3 के अन्तर्गत राज्य की सभी पंचायतों में भी सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में राज्य की कुल 8053 पंचायतों में से 100 पंचायतों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित हो चुके हैं। अब शेष सभी 7953 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है। राज्य की पंचायतों में खुलने वाले नए सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित जीविका दीदियों को आवंटित करने का निर्देश दिया गया है। इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में डेयरी व्यवसाय बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में अपने गांव में ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी। साथ ही लोगों के लिए दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्घता सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और राज्यवासियों के जीवन में समृद्धि आएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top