274001
जांच के दौरान किसान की मौत ग्रामीणों ने SDM की गाड़ी रोकी बनाया बंधक
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के पिड़हनी गांव में IGRS शिकायत की जांच करने गांव में पहुचे रुद्रपुर एसडीएम अवधेश निगम जांच के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से एक किसान की मौत से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने एसडीएम पर किसान को डांटने-फटकारने का आरोप लगाते हुए शव को एसडीएम की गाड़ी के सामने रखकर उन्हें बंधक बना लिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आपको बता दे कि पिड़हनी गांव निवासी बैजनाथ यादव ने गांव के सर्वजीत यादव पर खलिहान और आबादी की जमीन पर कब्जे की शिकायत IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसी शिकायत की जांच के लिए SDM रुद्रपुर अवधेश निगम गांव पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद 62 वर्षीय सर्वजीत यादव की तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को SDM की गाड़ी के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें बंधक बना लिया। हालात बिगड़ते देख SDM ने एक घर में शरण ली। बाद में तहसीलदार,CO और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
274001
सिलेंडर फटने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक परिजनों ने भाग करवाचाई जान
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया... ▶️ गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते झोपड़ी में लगी भीषण आग। ▶️ सिलेंडर फटने से गरीब परिवार का आशियाना जलकर हुआ राख ▶️ लाखों का सामान और नकदी भी जला ▶️ परिवार ने भागकर बचाई अपनी जान,बड़ा हादसा टला। ▶️ बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का मामला।0
0
Report
274001
गोरा नदी में डूबे हुए मजदूर का शव 20 घंटे बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने किया बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया ▶️ गोरा नदी में डूबे मजदूर का शव 20 घंटे बाद बरामद। ▶️ NDRF और पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव। ▶️ ठोकर निर्माण कार्य के दौरान शौच के लिए गया था मजदूर,पैर फिसलने से हुआ हादसा। ▶️ मृतक मुकेश यादव कुशीनगर जिले का था निवासी ▶️ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा परिजनों में मचा कोहराम। ▶️ एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा-दुबौली जीरो प्वाइंट बंधे का मामला।0
0
Report
Advertisement
274001
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र की पिंडी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रकाश यादव की गले में गोली लग गई।परिजनों ने घायल प्रकाश यादव को लार सीएचसी पर भर्ती कराया जहां पर चिकित्सा तो गंभीर अवस्था देखते हुए युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।बताया जाता है कि पिंडी गांव के रहने वाले प्रकाश यादव गांव के बाहर गए थे और कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि प्रकाश यादव के गले में गोली लग गई परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि युवक गांव के बाहर अवैध असलहा लेकर रील बना रहा था तभी अचानक गोली चल गई।हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लग गई है। Byte-गौरव सिंह...CO...सलेमपुर0
0
Report
274001
अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से बल्क की मौत घटना सी सी टीवी में कैद
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया ▶️ तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दना मौत। ▶️ सड़क पार करते समय हुआ हादसा, घटना CCTV में कैद वीडियो वायरल ▶️ मृतक हरिओम रायपुरवा गांव का है निवासी, ▶️ घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी ➡️ सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरैना चौराहे की घटना0
0
Report
