Back
Ambedkar Nagar224149blurImage

Ambedkar Nagar: चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में भक्तिमय माहौल

Ashutosh Kumar Srivtastava
Mar 30, 2025 05:45:07
Jalalpur, Uttar Pradesh

जलालपुर क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोर से ही भक्त मंदिरों में माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। साथ ही, हिंदू नव वर्ष के आगमन से उत्सव का रंग और बढ़ गया है। शीतला मठिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है जहां श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मंदिरों में भजन-कीर्तन, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|