262122
मदरसा शेर-ए-मुस्तफा में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Puranpur Khas Rural, Uttar Pradesh:पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरा स्थित मदरसा शेर-ए-मुस्तफा में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शमशुल खान एवं मुफ्ती समीउल्लाह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण के पश्चात मदरसे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और ग्रामीणों समेत करीब 300 से 400 लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। रैली ने गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और वापस मदरसे पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें देशभक्ति गीत, कव्वाली और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम शाम लगभग चार बजे तक चला, मुख्य अतिथि मुफ्ती समीउल्लाह ने कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, सेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं उस्मान, सर्वेन्द्र ठाकुर और मेहराज ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए महिला शिक्षा और सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की अपील की। अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी व पुरस्कार दिए गए तथा सभी को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
262122
सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, पीछा करने पर चोर नाले में गिरा, लोगों ने दबोचा
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, नगर के सुल्तान राइस मिल के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी का प्रयास लोगों की सतर्कता से विफल हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा। इसी दौरान एक चोर बाइक लेकर फरार होने लगा। बाइक स्वामी ने चोरी होते देख शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने भी दौड़ लगा दी। खुद को घिरता देख चोर घबरा गया और तेज रफ्तार में बाइक समेत सड़क किनारे नाले में गिर पड़ा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही। नगर में बाइक चोर सक्रिय हैं और लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।0
0
Report
262122
हरदोई ब्रांच पुल पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर- हाईवे स्थित हरदोई ब्रांच पुल पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे चलते ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सुरक्षित दूरी बनाकर पुलिस को सूचना दी। आग बुझने के बाद ट्रक के अंदर से एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा आग लगने से युवक की जलकर मौत हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
262122
पूछताछ केन्द्र पर काउंसलर ने सुलझाया दंपति का विवाद, टूटने से बचा परिवार
Puranpur Khas Rural, Uttar Pradesh:पूरनपुर। तहसील परिसर में लंबे समय से खाली पड़े पूछताछ केन्द्र पर अब पीलीभीत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से परिवार परामर्श केन्द्र की काउंसलर शिवानी गुप्ता की तैनाती की गई है। वह प्रतिदिन पूछताछ केन्द्र पर बैठकर फरियादियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पारिवारिक विवादों का भी समाधान करा रही हैं। तहसील क्षेत्र के एक गांव से आए पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था और दोनों थाने जाने की जिद पर अड़े थे। जानकारी मिलने पर काउंसलर शिवानी गुप्ता ने दोनों की बातें सुनीं और काफी देर तक समझाकर आपसी मतभेद दूर कराए। इसके बाद दंपति समझौते पर सहमत होकर अपने घर लौट गया। इससे एक परिवार टूटने से बच गया। तहसील आने वाले लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए उपयोगी बताया।0
0
Report
262122
सद्भभावना सम्मेलन में सपा विधायक रागिनी सोनकर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर के सिरसा चौराहे के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे आयोजित सद्भभावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर, जौनपुर की सपा विधायक रागिनी सोनकर शामिल हुईं। सभा को संबोधित करते हुए वह कोरोना काल, बढ़ती महंगाई और लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार के पास पर्याप्त तैयारी नहीं थी और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। लखनऊ अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के दुख पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए संवेदनहीनता का आरोप लगाया। रागिनी सोनकर ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार के अवसर खत्म कर रही है, भर्ती निकलने के बाद पेपर लीक हो जाते हैं। विभिन्न जनसमस्याओं और महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।0
0
Report
