261135
लहरपुर में खलिहान की जमीन पर चला प्रसाशन का बुलडोजर
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मातन पुरवा में राजस्व अभिलेखों में दर्ज खलिहान की भूमि गाटा संख्या 901 रकबा 50 वर्ग मीटर पर गांव के जहीर पुत्र जहांगीर के द्वारा दीवारें बनाकर टीन शेड डालकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था जिसे टीम के राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, लेखपाल आलोक श्रीवास्तव ने न्यायालय तहसीलदार के बेदखली आदेश पर बुलडोजर की सहायता से उसे हटा दिया गया। इस मौके पर राजस्व टीम के लेखपाल आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि की कीमत लगभग ₹3 लाख रुपए है।0
0
Report
261135
लहरपुर में अराइज इंडिया पब्लिक स्कूल का छठा वार्षिक उत्सव "अराइज फेस्ट धूमधाम से हुआ सम्पन्न
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर अराइज इंडिया पब्लिक स्कूल का छठा वार्षिक उत्सव "अराइज फेस्ट धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में स्वागत गीत,जंक फूड,सेव टाइगर, स्कूल नहीं जाना,ट्राइबल,मराठी गीत,दांडी अधिनियम,रतन टाटा,पैरालंपिक,जोकर,महिला सशक्तिकरण,अंग्रेज़ी स्किट-मौलिक अधिकारों की,तमिल,गुजराती डांस की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया पर भाविका अवस्थी,अल्फिशा,अवनी वर्मा,हुमैरा मनरूप कौर के द्वारा गाया गया स्वागत गीत अतिथि महोदय आए सबके मन भाए शुभ स्वागतम स्वागतम की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।0
0
Report
261135
लहरपुर नबीनगर हरगांव रोड पर वेशकीमती जमीन पर की जा रही है अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर क्षेत्र के हरगांव रोड पर ग्राम नबीनगर के निकट वेशकीमती जमीन पर की जा रही है अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर। राजस्व निरीक्षक अमर सिंह क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव की टीम ने उप जिला अधिकारी आकांक्षा गौतम के निर्देश पर हरगांव मार्ग पर ग्राम नवीनगर के अंतर्गत बिना नक्शा व आवासीय प्लाटिंग के लिए धारा 80 के तहत बिना आदेश के अशफाक गौरी, मुशीर गौरी के द्वारा प्लाटिंग की जा रही थी जिसे शुक्रवार को बुलडोजर चला कर प्लाटिंग करने से रोक लगा दी,प्लाटों पर नींव भी भर दी गई थी उसे ध्वस्त कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
261135
लहरपुर इलाके में कार में अचानक लगी आग, धू धू कर जली
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर तंबौर मार्ग पर ग्राम रंगवा के निकट जनता इंटर कॉलेज के समक्ष तंबौर की तरफ से आ रही एक कार में अचानक लगी आग, धू धू कर जली कार। आग लगने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अथक प्रयास कर आग पर पाया काबू। कार में सवार स्वतंत्र कुमार 30 वर्ष निवासी ग्राम कोरैया विशुन बावरी थाना हरगांव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने गांव जा रहे थे तभी कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई , आग को देखते ही वह परिवार सहित कार से बाहर आ गए और देखते ही देखते कार धू धू कर जलने लगी।0
0
Report
261135
लहरपुर में बाइक सवार को लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर,मौके पर मौत
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में भीषण दुर्घटना, बाइक सवार व्यक्ति को लकड़ी से लदी ओवर लोड ओवर हाइट ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर,मौके पर मौत पुलिस मौके पर। बुधवार देर रात नगर से मोहल्ला काजी टोला निवासी अशोक कपूर का 40 वर्षीय पुत्र सोनू कपूर विसवां तिराहा गेट की तरफ से बिना हेलमेट लगाए घर जा रहा था तभी मुख्य मार्ग पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी और काफी दूर तक उसे घसीटता हुआ ले गया और पिछले पहिए में शरीर के फंस जाने पर ट्रैक्टर रुक गया और ड्राइवर मौके से फरार हो गया।0
0
Report
