icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
JJournalistFollow15 Apr 2025, 05:43 pm

Pilibhit - किसानों की आग में जली फसल, प्रशासन की अनदेखी पर भड़के किसान

Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मासिक पंचायत की जिसमें दर्जनों किसानों की आग में जली गेहूं की फसल, आवारा पशुओं की समस्या व जंगली जानवरों की समस्या सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा कर 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दर्जनों किसानों की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई और अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। जबकि दुसरे जिलों में 24 घंटों किसानों को मुआवजे की राशि प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। आवारा पशु व जंगली जानवर किसानों के लिए मुसीबत बने हैं। उसके बाद भी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूरनपुर में राइस मिलर्स के द्वारा किसानों से सीधी गेहूं की खरीद कर कटौती की जा रही है। नहरों की सफाई न होने से समय से किसानों को सिचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदापुर: जमीनी विवाद में दलित महिला और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर मजरे समरहदा गांव में सहन की जमीन को लेकर दलित महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने भुक्तभोगी महिला की तहरीर के आधार पर 5 महिलाओं सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। चंदापुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर मजरे समरहदा गांव निवासी किरन कुमारी पत्नी केशव लाल ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के बगल में उसकी पुश्तैनी भूमि है, जिसमें उसके बांस व ईंटें रखी हैं। आरोपी इसी जमीन को लेकर आये दिन ताना मारते थे। बीते मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे आरोपीगणों ने प्रार्थिनी की उक्त भूमि से बांस उखाड़ दिये। जब पीड़िता ने पूछा तो गांव के ही आरोपी निर्मला पत्नी राम सजीवन, निशा पुत्री राम सजीवन, श्रीमती पत्नी पंचम, मोहन देई पत्नी राम बहादुर,रानी पत्नी फुलचन्द्र व राम सजीवन पुत्र रामसेवक गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से मारने लगे। आरोप है कि जब पीड़िता का पुत्र संतोष कुमार और पुत्री अंबिका ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनको भी लाठी-डंडों से मारा। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।मारपीट में पीड़िता और उसके बच्चों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। मामले में चंदापुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर एससीएसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

जालौन में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन के लिए 470 पुलिसकर्मी तैनात; बॉडी कैमरों से निगरानी

Jalaun, Uttar Pradesh:इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 24 मतदान केंद्रों के 33 मतदेय स्थलों पर करीब 470 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए उरई पुलिस लाइन में डीएम समीर वर्मा और एसपी सुरेश चंद्र रावत ने अधिकारियों को ब्रीफिंग दी। पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर बॉडी-वॉर्न कैमरों से निगरानी की जाएगी और पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट दिए गए हैं। बैलेट बॉक्स की सुरक्षा और पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित आवाजाही के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। आज जिला निर्वाचन कार्यालय से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कमर कस ली है।
0
0
Report

फिरोजाबाद में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग आज, 16505 मतदाता मतदान करेंगे

Firozabad, Uttar Pradesh:पोलिंग पार्टी रवाना। यूपी में आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कल होना है जिसके लिए आज पोलिंग पार्टी रवाना होगी। कल 12 जिलों के 412 बूथों पर 2.31 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। दोनों सीटों पर कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। फिरोजाबाद में एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियाँ आज कलक्ट्रेट से रवाना होंगी। सभी मतदान कार्यों को सुबह आठ बजे बुलाया गया है। जिले में शिक्षक एवं स्नातक के लिए कुल 33 बूथों पर मतदान होना है। फिरोजाबाद में शिक्षक के लिए 3075 व स्नातक के लिए 13430 कुल 16505 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इसके लिए फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और टूंडला क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

सिकरोहा के थाथ-नेरी-जुखाला सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

Bilaspur, Chhattisgarh:डे प्लान अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट। स्लग- बिलासपुर जिला के सिकरोहा पंचायत के तहत थाथ-नेरी-जुखाला सड़क मार्ग की हालत हुई खस्ता, जगह-जगह गड्ढों के चलते वाहन चालकों को आने-जाने में खासी परेशानी का करना पड़ रहा सामना तो स्थानीय ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग व सरकार से जल्द सड़क मरम्मत की करी अपील तो पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता ने जल्द मरम्मत की कही बात। टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश। बाइट- रूप लाल वर्मा, उप प्रधान, सिकरोहा पंचायत, बिलासपुर। स्थानीय निवासी। अच्छर सिंह चौहान, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, जिला बिलासपुर。
0
0
Report

JK में आतंक समर्थकों के खिलाफ सख्त चेतावनी, DGP Prabhat बोले— आतंक के दिन गिने गए

Srinagar, Uttarakhand:DGP J&K NALIN PRABHAT DGP Nalin Prabhat Warns Terror Supporters, Says Their Days Are Numbered. Srinagar: Jammu and Kashmir Police will track down those supporting terrorism and ensure that they face the full force of the law, Director General of Police (DGP) Nalin Prabhat said , warning that the 'days of terror supporters are numbered.' Addressing a gathering on Police Commemoration Day 2026, the DGP reiterated the police force’s commitment to eliminating terrorism and dismantling its support network across Jammu and Kashmir. “Our objective is clear: to identify and completely uproot terrorism and every element associated with terrorism in Jammu and Kashmir,” he said. Issuing a stern warning to those supporting terrorism, Prabhat said that no one involved in such activities would be allowed to escape the law. He also called upon people to maintain unity, mutual trust and communal harmony, urging them to remain vigilant against forces attempting to disturb peace and stability in the region. “Unity in diversity is the identity of India, and social harmony is an important foundation for the progress of Jammu and Kashmir,” the DGP said, appealing to the public to cooperate with the J&K Police, Army and other security forces in maintaining peace. Emphasising the protection of vulnerable sections of society, Prabhat called for effective measures to prevent crimes against women and children, strengthen monitoring mechanisms and ensure timely justice for victims. The DGP also stressed the need to intensify action against drug trafficking and the illegal narcotics trade, reiterating his commitment to building a drug-free Jammu and Kashmir. “This is not merely a question of law and order. It is about protecting the future of our youth, the well-being of families and the moral strength of our society,” he said. Paying tribute to police personnel who laid down their lives in the line of duty, Prabhat said the best tribute to the martyrs would be to build a safe, peaceful, harmonious and prosperous Jammu and Kashmir. He also underscored the importance of ensuring continued welfare and support for the families of police martyrs. The DGP commended the Jammu and Kashmir Police, Army and Central Armed Police Forces for their courage, dedication and commitment to duty, while wishing them success and safety in their operations.
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चुनरी पर आग, बड़ा हादसा टल गया

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में देर रात दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हो रही आतिशबाजी से दुर्गा प्रतिमा की चुनरी में आग लग गई। तुरंत ही चल समारोह में मौजूद लोगों ने आंख पर को पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। खंडवा में देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का चल समारोह निकल रहा था। इसी में पंजाबी कॉलोनी की मां काली की प्रतिमा भी थी। जब यह प्रतिमा शहर के बॉम्बे बाजार में पहुंची तब रंगारंग आतिशबाज़ी की जा रही थी। इस आतिश बाजी से निकली चिंगारी दुर्गा प्रतिमा की चुनरी तक पहुंची जिससे प्रतिमा की चुनरी में आग लग गई। तुरंत आयोजकों और जुलूस में मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी से चुनरी में लगी आग को बुझा दिया जिससे बड़ा नुकसान नहीं हो पाया। इसके बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी लेकिन उससे पहले ही प्रतिमा की आग को नियंत्रित कर लिया गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report

मथुरा छाता में बंद शुगर मिल चालू कराने के लिए प्रदर्शन, पुलिस पर हमला

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के छाता क्षेत्र में बंद पड़ी शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर हमला और पुतला दहन का मामला दर्ज मथुरा: थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत एन.एच.-19 हाईवे के किनारे स्थित ललित तालान व जबर सिंह आदि के नेतृत्व में कई वर्षों से बंद پड़ी शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन के अंदर अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। क्या है पूरा मामला? दस्तावेजों के अनुसार, शुगर मिल को चालू कराने के लिए साथ न देने के कारण 20 अक्टूबर 2026 को चयनित जनप्रतिनिधियों (सांसद व विधायक) का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी छाता, क्षेत्राधिकारी छाता, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना छाता सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा。 पुलिस बल पर हमला और अभद्रता पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को देखते ही भीड़ द्वारा अभद्र टिप्पणियां, गाली-गलौज और पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने लगे। आरोप है कि ललित तालान और जबर सिंह के मंच से भड़काऊ भाषण दिए गए और पुलिस बल के बीच में आकर पुतला दहन रोकने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और कुर्सियों से मारपीट कर हमला किया गया तथा पुलिस बल व अन्य लोगों पर डीजल फेंककर आग लगाने का भी प्रयास किया गया。 कई पुलिसकर्मी घायल और मामले में नामजद कार्रवाई इस हिंसक झड़प और अफरा-तफरी के माहौल के कारण हाईवे पर सार्वजनिक यातायात बाधित हुआ और भय का माहौल पैदा हो गया। घटना में उपनिरीक्षक अंशुल सिंह, प्रिंसवीर, सिपाही संदीप कुमार, रोहित कुमार आदि को चोटें आईं तथा कुछ महिला आरक्षियों को भी हल्की-फुल्की चोटें लगीं। इस संबंध में पुलिस ने नामजद आरोपियों (किशोर, कृष्णा आचार्य, जबर सिंह, धर्मसिंह, शेरपाल, पदम, अरविन्द, रामचरन, शिवराम, भोला, कान्हा, राजेश चौधरी, मुरारी नेता, रघुराज, जोधपाल, भावना, कारी उर्फ नरेन्द्र आदि) सहित 100-150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं (जैसे 191(2), 191(3), 115(2), 131, 109(1), 352, 132, 121(2), 223(बी), 61(2)/3(5)) एवं 7 सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच निरीक्षक विजेंद्र पाल राणा को सौंप दी है。
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड के उदावा गाँव में दहेज-रहित बारात, सड़क की कमी चिंता बन गई

दुनिया चांद पर पहुँच चुकी है, देश में बुलेट ट्रेन की तैयारियाँ हैं... लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे गाँव की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जहाँ आज भी 'विकास' पैदल ही सफर तय करता है। मामला चकराता के उदावा गाँव का है, जहाँ मंगलवार को एक अनोखी शादी हुई। जौनसार बावर की समृद्ध परंपरा के मुताबिक यहाँ दूल्हा नहीं, बल्कि दुल्हन बारात लेकर पहुँची... वो भी बिना दहेज के! लेकिन इस ख़ुशी के बीच एक दर्दनाक सच फिर सामने आया। दुल्हन और उसके रिश्तेदार गाजे-बाजे के साथ गाड़ियों में नहीं, बल्कि मीलों लंबे पथरीले और ख़तरनाक रास्तों पर पैदल चलकर गाँव पहुँचे। आखिर आज़ादी के सत्तर साल बाद भी उदावा गाँव सड़क से क्यों महरूम है? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट... सुंदर पारंपरिक पहनावा... ढोल-दमाऊ की थाप... और ख़ुशी में झूमते बाराती। यह नज़ारा है जौनसार बावर क्षेत्र के उदावा गाँव का, जहाँ शादी की एक बेहद ख़ास और अनूठी परंपरा निभाई जा रही है। यहाँ दूल्हा बारात लेकर नहीं जाता... बल्कि दुल्हन सज-धजकर अपने दूल्हे के घर बारात लेकर पहुँचती है। न कोई फिजूलखर्ची, न किसी तरह की माँग... इस शादी की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि यहाँ दहेज प्रथा पूरी तरह से वर्जित है। जहाँ आज के दौर में शादियाँ दिखावे का जरिया बन चुकी हैं, वहीं जौनसार बावर की यह परंपरा पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश करती है। लेकिन इस अनोखी और ख़ूबसूरत शादी के बीच एक कड़वी हकीकत ने सबका ध्यान खींचा। नई-नवेली दुल्हन और उसके रिश्तेदार जब गाँव के लिए निकले, तो उन्हें किसी पक्की सड़क का सहारा नहीं मिला। घंटों तक उबड़-खाबड़ और ख़तरनाक पगडंडियों पर पैदल चलने के बाद ही बारात दूल्हे के घर तक पहुँच सकी। शादी में शामिल होने आए मेहमान जब गाँव के हालात देखकर हैरान रह गए, तो उन्होंने चुप्पी तोड़ने का फैसला किया। बारातियों ने इस बदहाली के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आज़ादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी सड़क न होने का यह मुद्दा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीमारों को अस्पताल ले जाना हो या घर का राशन पहुँचाना... हर काम के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ती है। सवाल यह है कि अपनी ख़ूबसूरत संस्कृति से देश को दिशा दिखाने वाला उदावा गाँव... आख़िर कब तक मुख्यधारा से जुड़ने और एक पक्की सड़क के लिए तरसता रहेगा?
0
0
Report

त्योहारी सीजन में बिहार के फूड सेफ्टी ने पटना के बड़े आउटलेट्स पर दबिश

Patna, Bihar:त्योहारों के मद्देनजर बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। पटना में 21 अक्टूबर को KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई बड़े फूड आउटलेट्स का निरीक्षण किया गया जहां जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण में कमियां मिलीं। Barbeque Nation के बोरिंग रोड स्थित आउटलेट में बदबूदार 30 किलो पनीर और 4 किलो चावल जब्त कर नष्ट कराया गया, जबकि 15 किलो पैक्ड चिकन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। वहीं, Barbeque Nation के वन मॉल आउटलेट में ब्रेड के पैकेट में कीड़े मिले और KFC के बोरिंग कैनाल रोड आउटलेट में औद्योगिक उपयोग वाले 835 पीईटी ग्लास के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई। खाद्य संरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं साथ ही, कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top