icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow15 Apr 2025, 05:40 pm

Jhansi - अमर शहीद कैवर राम जयन्ती समारोह पर 15 अप्रेल को सामूहिक जनेऊ संस्कार

Jhansi, Uttar Pradesh:

अमर शहीद कैवर राम जयन्ती समारोह पर 15 अप्रेल को सामूहिक जनेऊ संस्कार, 8 बच्चों का पंडित कपिल शर्मा द्वारा कराया गया. इसके पश्चात संतंसग संगीतमय नवीन खप्टर पार्टी ग्वालियर द्वारा किया गया पश्चात भण्डारा हुआ. इस मौके पर एसएसडी मण्डल अध्यक्षा रमेश वरयानी, ओम रामवाने , जगदीश सुन्दरानी , कमल हीरवानी , भूषण आनद्रानी , राजकुमार केशवानी , विशन दास बत्ता, बन्टी बत्ता , सुनील हीरवानी , मनीष चचलानी ,महेश गंगवानी अध्यक्ष सोवनी पंचायत मनोहर मोटवानी, रमेश केशवानी, राम वरयानी, पवन भत्ता, अकुश अरुण बसे सचदेव, लाल कारनानी अजय पंजवानी, जगदीश चंद्राणी पारस तलरेजा मोतीराम दौलतानी आदि उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर से खास खबर: मेघवाल बोले पंचायत चुनाव के लिए मजबूत संगठन और जल्द रणनीति

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खास खबर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की जी मीडिया संवाददाता रौनक व्यास से खास बातचीत पंचायत चुनाव को लेकर बोले अर्जुन राम मेघवाल-संगठन मजबूत, रणनीति जल्द होगी तैयार कहा-पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया लंबी, जल्द संगठन की बैठक में बनेगी रणनीति सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव को लेकर होगी तैयारी अर्जुन राम मेघवाल बोले-मजबूत संगठन के आधार पर बीजेपी बनाएगी चुनाव की बेहतर रणनीति ‘पॉजिटिव पॉलिटिक्स मेरे स्वभाव में’—शोक और खुशी के मौकों पर सामाजिक दायित्व निभाने की बात ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी पर अर्जुन राम मेघवाल का निशाना SIR को लेकर बोले-मतदाता सूची में मृत और स्थानांतरित लोगों के नाम नहीं रहने चाहिए अर्जुन राम मेघवाल का आरोप-बिना प्रमाण संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना सही नहीं कहा—इलेक्शन कमीशन और सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाना नकारात्मक राजनीति कहा-इलेक्शन कमीशन और सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाना नकारात्मक राजनीति UAE दौरे को लेकर भी बोले अर्जुन राम मेघवाल-साइबर अपराध रोकने पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व दुबई इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के पदाधिकारियों से भी हुई बातचीत हिंदू मंदिर का जिक्र करते हुए बोले-मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर बनना भारतीयों के लिए गर्व की बात,ये अपने आप में पहला मंदिर
0
0
Report

डूंगरपुर-सागवाड़ा को स्वच्छता और जल संरक्षण के मॉडल शहर बनने का संकल्प

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर और सागवाड़ा को स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण में सिरमौर बनाने का संकल्प; चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया नव-निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एंकर इंट्रो - डूंगरपुर शहर के विजया राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से नव-निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद डूंगरपुर और नगरपालिका सागवाड़ा के नवनिर्वाचित बोर्ड का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया。 बॉडी - समारोह के मुख्य अतिथि स्वच्छता अभियान के प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने की। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने डूंगरपुर नगर परिषद की सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल और सागवाड़ा नगरपालिका की अध्यक्ष आशा पाटीदार सहित सभी पार्षदों का साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के. के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डूंगरपुर ने देश और प्रदेश स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उन्हें न केवल बरकरार रखना है, बल्कि नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयास से ही शहर को साफ, हरा-भरा और सुंदर बनाया जा सकता है। त्रि-सूत्रीय विकास का लिया संकल्प कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में डूंगरपुर तथा सागवाड़ा शहर को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पूरे प्रदेश में मॉडल और सिरमौर शहर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए जल स्रोतों के संरक्षण और पौधरोपण अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार सभापति सुशीला गुप्ता और सागवाड़ा अध्यक्ष आशा पाटीदार ने सम्मान के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनभावनाओं के अनुरूप दोनों शहरों के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। व्यापारिक वर्ग और आम जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी。
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के पास टर्बो ट्रक-ट्रेलर भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

Begun, Rajasthan:चिकारड़ा गोशाला के पास रविवार को टर्बो ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टर्बो चालक उपेंद्र यादव के सीने में लोहे का सरिया घुस गया और वह करीब दो घंटे तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी, हाइड्रा क्रेन और कटर की मदद से कठोर मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। दोनों घायलों को सांवलियाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड से ओवरटेक को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हादसे के बाद मार्ग पर 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
0
0
Report
Advertisement

चूरू भरतिया अस्पताल की सफाई पर विधायक-सभापति ने निरीक्षण के बाद सुधार की मांग

Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nचूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर विधायक ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी को फटकार लगाई, सहारण ने कहा कि सरकार अस्पताल की सफाई के लिए पैसा देती है, इसके बावजूद व्यवस्था ठीक नहीं होना गंभीर है। विधायक ने बताया कि अस्पताल में 80 सफाईकर्मी तीन शिफ्ट में लगाए गए हैं। एमआरएस की बैठक में सफाईकर्मियों के ड्रेसकोड में आने का निर्णय हुआ था, लेकिन इसकी पालना नहीं हो रही। उन्होंने नियमों की अनदेखी करने वालों को हटाने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों का भुगतान काटा जा रहा है। विधायक ने कहा कि सफाई के लिए और राशि चाहिए तो दी जाएगी, लेकिन अस्पताल में सफाई हर हाल में चाहिए। सुबह 10 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार सहारण और गोयनका ने सर्जिकल वार्ड से निरीक्षण शुरू कर मेडिसिन आईसीयू, फिमेल मेडिकल वार्ड, ट्रोमा सेंटर, मातृ-शिशु अस्पताल और नई इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्ड देखे। मरीजों और परिजनों से उपचार, दवाइयों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में फिमेल मेडिकल वार्ड में खुला बिजली बोर्ड मिला। पुरानी बिल्डिंग में टूटी टाइल और ब्लड कलेक्शन सेंटर के पास शौचालय का टूटा दरवाजा भी मिला। इन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। सभापति ने कहा कि सुधार नहीं हुआ तो नगर परिषद अस्पताल की सफाई की जिम्मेदारी ले सकती है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्वी दिल्ली के खंडहर MCD फ्लैट में 11 वर्षीय राजा कुमार की संदिग्ध मौत

New Delhi, Delhi:खंडहर हो चुके MCD फ्लैट में 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, गिरने की आशंका उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में खंडहर हो चुके MCD फ्लैट में 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, राजा अपने भाई के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। करीब चार बजे परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर GTB अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्म के लिए सुरक्षित रखवा दिया। परिवार को अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर किन परिस्थितियों में राजा की मौत हुई। वहीं, शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि बच्चे की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हुई हो सकती है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फॉरेंसिक की टीम को भी मोके पर बुलाया गया और पुलिस घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य बच्चों से भी पूछताछ कर रही है साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइट - पिता मृतक बच्चे के और रिस्तेदार रिपोर्ट - राकेश चावला
0
0
Report

पंचकुला में नमो क्रिकेट लीग फाइनल, बी.प्राक की प्रस्तुति के साथ उत्सवी माहौल

Panchkula, Haryana:पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सजा क्रिकेट का महाकुंभ, नमो क्रिकेट लीग के फाइनल का आगाज और लीग का आज समापन समारोह शुरू। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है और बड़ी संख्या में दर्शक फाइनल मुकाबले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। मैदान पर खिलाड़ी खिताब और लाखों रुपये की इनामी राशि के लिए जोर लगा रहे हैं। फाइनल समारोह में आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर गायक बी. प्राक की प्रस्तुति भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, द ग्रेट खली, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल और पंचकूला मेयर श्यामलाल बंसल विशेष रूप से उपस्थित हैं। क्रिकेट के साथ संगीत का तड़का लगने से स्टेडियम में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। नमो क्रिकेट लीग के फाइनल में विजेता टीम को 21 लाख रुपये, उपविजेता को 11 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख रुपये और चौथे स्थान की टीम को 2.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा। मैदान पर रोमांच, स्टेडियम में जबरदस्त उत्साह, फाइनल मुकाबले की शुरुआत के साथ ही हर चौके-छक्के पर दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज रहा है। आयोजन को लेकर पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे हैं। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना बताया गया है। आयोजक और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी के अनुसार खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का माध्यम हैं। आज पंचकूला में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के साथ सितारों की मौजूदगी और बी. प्राक की संगीत प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह उत्सवी बना दिया है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी कौन सी टीम अपने नाम करती है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में हथियारों के साथ फायरिंग वीडियो वायरल, सौरभ गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक युवक का हथियारों के साथ फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान करते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सौरभ गुर्जर नाम के युवक ने हथियार लहराकर फायरिंग का वीडियो अपलोड किया है। वायरल वीडियो जून 2025 का बताया गया है जिसमें लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी द्वारा हर्ष फायरिंग की गई है। मामले में जितेंद्र शाक्य के नाम के एक फरियादी द्वारा आरोपी युवक की पहचान की गई है। जिसपर सौरभ गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एडिशनल एसपी जयराज कुबेर का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

श्रावस्ती में ओवैसी ने सपा पर हमला, मुस्लिम समाज को वोट बैंक न समझें

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि मुसलमान किसी की बपौती नहीं है। उन्होंने सपा पर मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक समझने का आरोप लगाया। साथ ही अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए मदरसों के मुद्दे पर भी सवाल खड़े किए। श्रावस्ती में जनसभा के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि मुसलमान किसी की बपौती नहीं है। मुसलमान सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि इंसान है और सपा ने मुसलमानों को समझा नहीं। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि जब मुसलमानों के तालीम लेने वाले मदरसे गिराए जा रहे थे, तब अखिलेश यादव चुप थे उन्होंने अपनी आंखे बन्द कर ली थी। ओवैसी ने बीजेपी को रोकने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार तीसरी बार नहीं बनने देना है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए अगर समझौता करना पड़े और तीसरी बार बाबा की सरकार न बनने पाए, तो वह समझौता करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, ओवैसी ने सपा को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे उनकी कमजोरी न समझा जाए।
0
0
Report

आदित्य झा BJP टिकट से नाराज, दरभंगा से नामांकन दाखिले की घोषणा

Darbhanga, Bihar:भाजपा से नाराज आदित्य झा 5 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन, बोले- ‘खराब प्रदर्शन वाले को मौका नहीं मिलना चाहिए’ दरभंगा - बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा से समर्थन नहीं मिलने से नाराज आदित्य झा ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 5 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने का ऐलान किया है। उन्होंने भाजपा के समर्थन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीदवार को समर्थन दिया है, उसका पिछले छह वर्षों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। आदित्य झा ने कहा कि समर्थन के सवाल पर उनकी विचारधारा और भाजपा की विचारधारा में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की क्षेत्र में कोई सामाजिक, धार्मिक या शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय उपस्थिति नहीं रही और जिसे क्षेत्र के लोगों ने ठीक से पहचाना तक नहीं, ऐसे व्यक्ति को मौका दिए जाने पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध केवल टिकट नहीं मिलने को लेकर नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए, जो समाज और शिक्षा के मुद्दों को लेकर मजबूती से खड़ा हो, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। आदित्य झा ने कहा कि वे कई मौकों पर पार्टी के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन जहां उन्हें पार्टी का फैसला गलत लगता है, वहां लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि “जिसका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उसे मौका नहीं मिलना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में जन सुराज नेता राज कपूर सिंह गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल से जुड़ा मामला

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में जन सुराज के चर्चित नेता गिरफ्तार।सरोज सिंह के घर से बरामद राइफल निकली जन सुराज प्रत्याशी की ,पुलिस का दावा- अपराध के लिए दी थी लाइसेंसी राइफल, बरामद होने के बाद चोरी की झूठी FIR कराई थी दर्ज एंकर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राज कपूर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस देर रात मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के अंदौर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए निलंबित दरोगा सरोज सिंह को दी थी।पुलिस के अनुसार, राज्य एसटीएफ की कार्रवाई में सरोज सिंह के घर से यह राइफल बरामद होने के बाद राज कपूर सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कोर्ट में राइफल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में चोरी की शिकायत गलत पाई गई। बरामद राइफल का नंबर और राज कपूर सिंह की ओर से चोरी की बताई गई राइफल का नंबर एक ही निकला।मामले में पुलिस ने राज कपूर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है。 पूरा मामला पिछले साल 6 जून की रात की एसटीएफ कार्रवाई से जुड़ा है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा इलाके के सुल्तानपुर गांव में राज्य एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने निलंबित दरोगा सरोज सिंह के घर छापेमारी की थी।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ही एसटीएफ और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई थी। तलाशी में सरोज सिंह के घर से एके-47, इंसास राइफल, कार्बाइन और दो रेगुलर राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए थे। इस मामले में सरोज सिंह के अलावा उसके चाचा और भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया था।इसी कार्रवाई के बाद जब राज कपूर सिंह को अपनी लाइसेंसी राइफल के बरामद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कोर्ट में उसके चोरी होने का परिवाद दाखिल किया। इसके आधार पर मोहिउद्दीननगर थाने में राइफल चोरी का मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने जब इस मामले की जांच आगे बढ़ाई तो बरामद राइफल का नंबर 166109096 सामने आया। जांच में यही नंबर उस राइफल का पाया गया, जिसे राज कपूर सिंह ने चोरी का बताया था।जांच में सामने आया कि राइफल चोरी नहीं हुई थी। राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल सरोज सिंह को दी थी। पुलिस का आरोप है कि इसका इस्तेमाल आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था।हालांकि, घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही एसटीएफ को इसकी भनक लग गई और सरोज सिंह के घर छापेमारी कर दी गई। इसी कार्रवाई में हथियार बरामद किए गए।जांच में पुलिस ने राज कपूर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत को भी गलत पाया। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उनके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई और शनिवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया。 वही फोनिक जानकारी में समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने राज कपूर सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए सरोज सिंह को दी थी。 एसपी के अनुसार, राइफल बरामद होने के बाद उसे चोरी का बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। जांच के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और राज कपूर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।हालांकि अभी भी पूरा मामला जांच के अधीन है । एसटीएफ की उस कार्रवाई में बरामद हथियारों में एक इंसास राइफल भी शामिल थी। पुलिस जांच में पता चला कि यह राइफल रोहतास जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात जवान मंटू कुमार की थी। ड्यूटी के दौरान यह राइफल चोरी हो गई थी। हालांकि सरोज सिंह के घर से बरामद एके-47 और कार्बाइन के संबंध में पुलिस को अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है。
0
0
Report

फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के होटल के पास फायरिंग, CCTV से जांच तेज

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के होटल के पास फायरिंग फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक व कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के होटल के पास फायरिंग आवास विकास में दबंग युवक ने किए तीन फायर, मचा हड़कंप होटल के बाहर कहासुनी के बाद फायरिंग का आरोप बेटे से कहासुनी के बाद हुई फायरिंग - पूर्व विधायक सूचना पर कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची होटल में लगे CCTV फुटेज को पुलिस ने खंगाला थानाध्यक्ष बोले- CCTV में कहासुनी दिखी, फायरिंग की पुष्टि नहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास का मामला
0
0
Report

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय सिंगापुर यात्रा में निवेश अवसरों पर जोर

Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर प्रवास का पहला दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं मुख्यमंत्री श्री साय नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ सिंगापुर के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष मुख्यमंत्री ने रखीं छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाएं, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदारी का दिया आमंत्रण रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF) द्वारा आयोजित प्रथम ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026’ में सहभागिता के लिए सिंगापुर प्रवास पर है। सिंगापुर प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री साय एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध ‘गार्डन्स बाय द बे’ के जनरल मैनेजर, मास्टर प्लानिंग श्री जेसन येओ तथा डायरेक्टर श्री लिम चियाप सॉन्ग सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को गार्डन्स बाय द बे की मास्टर प्लानिंग, सतत डिजाइन और उद्यान प्रबंधन से जुड़ी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों की जानकारी दी गई। दोनों पक्षों के बीच उद्यानिकी, वनस्पति संरक्षण, शहरी हरियाली, ईको-टूरिज्म और क्षमता विकास के क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध वनों और जैव विविधता से परिपूर्ण प्रदेश है। गार्डन्स बाय द बे की विशेषज्ञता और अनुभवों का लाभ नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास के साथ ही प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर लैंडस्केपिंग और हरित क्षेत्रों के विस्तार में लिया जा सकता है। इससे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को नया विस्तार मिलेगा, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री साय शाम को SING फोरम की पूर्व संध्या पर सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित लीडरशिप डिनर में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन श्री मार्क ली और सीईओ श्री कोक पिंग सून उपस्थित थे। लीडरशिप डिनर में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के सदस्यों के साथ मास्टरकार्ड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ के 7 सदस्यीय और हरियाणा के 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी सहभागिता की। यह आयोजन भारतीय राज्यों और सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय के बीच निवेश, व्यापार और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी को लेकर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को तेजी से उभरते निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रदेश की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, ईज ऑफ डूइंग BUSINESS के लिए किए गए सुधारों तथा MSME, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक अवसरों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उद्योग जगत को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण की यात्रा में सहभागी बनने और प्रदेश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 अक्टूबर को SING फोरम 2026 में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात 6 अक्टूबर को सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों और निवेश संस्थानों के शीर्ष नेतृत्व के साथ आयोजित सीईओ राउंडटेबल में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं और आर्थिक साझेदारी के अवसरों पर विस्तृत चर्चा करेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top