icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow15 Apr 2025, 06:55 pm

गाजीपुर में पुलिस ने पकड़ा वांछित आरोपी

Ghazipur, Uttar Pradesh:

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबीर खास की सूचना पर आरोपी को सोमवार की सुबह 11 बजे छपरी मार्केट से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष दुल्लहपुर अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में लगे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त हीरा वनवासी छपरी मार्केट में मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में सामाजिक न्याय के लिए ज्ञापन सौंपा गया, संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत

Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh, Rajasthan सामाजिक न्याय की मांगों को लेकर भरी हुंकार, संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हनुमानगढ़ में सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व की मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीीराम के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष रेवंतराम पंवार के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन देशभर के जिला मुख्यालयों पर आयोजित किए जा रहे 'संपूर्ण भागीदारी आंदोलन' के तहत सौंपा गया। रेवंतराम ने कहा कि संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है, लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं सहित अनेक वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पाई है।
0
0
Report

जोधपुर नगर निगम महापौर निर्वाचन के लिए मतदान आज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। जहां एक ओर दोनों ही पार्टियों अपना पूरा दमखम लगा रही है तो वही निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारी को पूरा कर लिया है। आज जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत सहित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्र नगर निगम का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इस दौरान सभी ने पार्षदों के मत देने के लिए आने के रास्ते और जाने के रास्ते को देखा, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि निष्पक्ष, निर्भीक तरीके से चुनाव संपन्न करवाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है और पुरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी साथ ही आवश्यक जाब्ता भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का प्रयास रहेगा की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो। बाइट - अंशुमन भोमिया पुलिस कमिश्नर, जोधपुर
0
0
Report

बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव: 50% महिला आरक्षण के साथ लॉटरी पूरी

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा विधानसभा बांसवाड़ा लोकेशन बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर 16 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई। लॉटरी के जरिए जिले में 549 सरपंच पद और 4515 वार्ड पंच पदों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। अलग-अलग पंचायत समितियों में प्रशासन की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकाली जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की निगाहें अपने-अपने गांव में सरपंच और वार्ड पंच पद के आरक्षण पर टिकी हुई हैं। आरक्षण तय होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां भी तेज होने की संभावना है। सरपंच पदों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनावी लॉटरी के साथ दावेदार अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिए हैं। आचार संहिता लगने पर नजर टिकी है。
0
0
Report
Advertisement

अनन्त ओझा को यूपी सह प्रभारी बनाए जाने पर साहिबगंज में सम्मान समारोह

Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- भाजपा द्वारा राजमहल के पूर्व विधायक अनन्त ओझा को उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाये जाने पर साहिबगंज भाजपा पार्टी द्वारा शहर के वयेंकट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन कर अनन्त ओझा का गर्म जोशी से स्वागत किया. इस सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश तिवारी, रामानंद साह, सहित जिले के तमाम भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओ के इस सम्मान से अनन्त ओझा भावुक हो गए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा की जिस विश्वास और भरोसे से पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी हैँ उसे मैं अपने अनुभव के आधार पर कार्यकर्त्ता के साथ जनजन तक ले जाऊंगा. वही समारोह में पहुंचें जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनन्त ओझा के इस उपलब्धि पर काफ़ी ख़ुशी जाहिर किया और इससे निचले स्तर के कार्यकर्त्ता में उत्साह और प्रेरणा का संचार होता हैँ. बाइट :- अनन्त ओझा सह प्रभारी, उत्तरप्रदेश. बाइट :- राजेश मण्डल जिला परिषद सदस्य.
0
0
Report

सीवान बस स्टैंड के रियलिटी चेक में आग बुझाने के उपकरण असंतोषजनक मिले

Siwan, Bihar:देशभर में एसी और डबल डेकर बसों का परिचालन लगातार बढ़ रहा है। लेकिन सफर के दौरान अगर अचानक बस में आग लग जाए तो यात्रियों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए सीवान के ललित बस स्टैंड पर एसी और लंबी दूरी की बसों का रियलिटी चेक किया गया। सीवान से दिल्ली समेत देश के दूसरे शहरों के लिए बसें रवाना होती हैं। हमने बसों में मौजूद फायर सेफ्टी इंतजाम, फायर एक्सटिंग्विशर और इमरजेंसी एग्जिट की स्थिति को देखा। रियलिटी चेक में कई बसों में सुरक्षा के इंतजाम व्यवस्थित नजर आए। लेकिन कुछ बसों में तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली भी दिखी। कहीं फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद नहीं मिला, तो कहीं मौजूद सिलेंडर की वैधता अवधि खत्म मिली। सीवान के ललित बस स्टैंड से हर दिन दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों के लिए लंबी.distance की बसें रवाना होती हैं। हमारे रियलिटी चेक में कुछ बसों में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन कुछ बसों में फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियां भी सामने आईं। अब सवाल है कि बसों की नियमित जांच के दौरान इन चीजों की पड़ताल कितनी गंभीरता से की जाती है? सीवान के बस स्टैंड पर हुए इस रियलिटी चेक में तस्वीर मिली-जुली रही। कई बसों में सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त दिखे, लेकिन कुछ बसों में फायर एक्सटिंग्विशर से जुड़ी कमियां भी सामने आईं। ऐसे में जरूरत है कि लंबी दूरी की बसों की फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की जांच सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी नियमित रूप से हो。
0
0
Report
Advertisement

पुलिस अभिरक्षा में युवक की रील वायरल, थाने की गोपनीयता पर सवाल

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के सरैया थाने में एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था और पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। वायरल हो रहे वीडियो में उसके दोस्त द्वारा थाने में रहते हुए वीडियो बनाकर गाने के साथ सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जिसमें दावा किया गया है कि यह गिरफ्तारी वारंट पाने के लिए है। यह वीडियो पुलिस की गोपनीयता पर सवाल खड़े करता है और लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है कि पुलिस अभिरक्षा में रहते हुए वीडियो कैसे वायरल हो रहा है। SDPO सरैया Abhijit Kaur ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

झारखंड में MMDR संशोधन पर राजद का धरना, बिल वापस लेने की मांग

Pakur, Jharkhand:एकर इंट्रो--पाकुड़ में MMDR के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया...जिलाध्यक्ष महाबीर मड़ैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से संशोधन विधेयक तत्काल वापस लेने की मांग की...कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग की... और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की... यह प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष महावीर मड़ेया ने किया... मौका पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की... उन्होंने 'इस काले कानून को तुरंत वापस लो', 'झारखंड का शोषण बंद करो' और 'केंद्र सरकार होश में आओ' जैसे नारे लगाए... इस दौरान राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि नया कानून लागू होने से झारखंड में खनन और उद्योग क्षेत्र प्रभावित होगा, जिसका सीधा असर मजदूरों के रोजगार और राज्य के विकास पर पड़ेगा...नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से राज्य को मिलने वाला राजस्व प्रभावित हुआ तो इसका असर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ सकता है... कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए महावीर मड़ेया ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमाने ढंग से खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन 2026 कानून लाने का काम किया है...उन्होंने इसे एक काला कानून बताया, जिससे देश के कई राज्यों पर खराब असर पड़ेगा...कहा कि झारखंड का विकास खनिज से जुड़ा है। यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो यहां का विकास रुक जाएगा और इसका सीधा असर यहां के लोगों पर पड़ेगा...उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार यहां के लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन इस कानून के आने से ये विकास और कल्याण योजनाएं पूरी तरह रुक जाएंगी...इसका नुकसान यहां की आम जनता को उठाना पड़ेगा...महावीर मड़ेया ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के विकास कार्यों को देखकर भाजपा की केंद्र सरकार परेशान है...उन्होंने कहा कि यहां के विकास कार्यों को रोकने के लिए एक साजिश के तहत यह बिल लाया गया है...उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है...मैय्या सम्मान योजना का लाभ सीधे महिलाओं को मिल रहा है और महिला शक्ति राज्य सरकार को मजबूत कर रही है...उन्होंने आगे कहा कि यह सब भाजपा सरकार को पसंद नहीं आ रहा है... इसी कारण यह बिल लाकर लोकप्रिय सरकार की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है...उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा... वही इस दौरान राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी के निधन पर शोक सभा भी की गई... इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीसी को सौंपा गया...
0
0
Report

खमनोर में भील युवकों पर हमला: आरोप पुलिस शह समेत, कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के खमनोर थाना क्षेत्र के बड़ा भानुजा गांव में दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांव में कपड़ों की नई दुकान शुरू करने से नाराज कुछ दबंगों ने भील समाज के चार युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर मारपीट में चारों युवकों के हाथ-पैर तोड़ दिए गए हैं। घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव व्याप्त है और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव है और ग्रामीणों में आक्रोश है। भानुजा गांव और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण भील समाज के लोग राजसमंद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय संगठन में राज्यों से वरिष्ठ पदाधिकारी नियुक्त, मुंबई से दिल्ली तक जिम्मेदारी निभेंगे

Noida, Uttar Pradesh:शिवप्रकाश — राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा — केंद्र: मुंबई सौदान सिंह — राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल — केंद्र: भुवनेश्वर वी. सतीश — संगठन, SC/ST मोर्चा व संसदीय कार्यालय — केंद्र: दिल्ली नागेन्द्र जी — संगठन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क — केंद्र: दिल्ली अजय जामवाल — प्रदेश महामंत्री (संगठन), महाराष्ट्र — केंद्र: मुंबई सतीश धोंड — महाराष्ट्र एवं चार राज्यों के जनजाति संपर्क — केंद्र: नागपुर मधुकर — संगठन मंत्री , आंध्र प्रदेश — केंद्र: हैदराबाद दशरथ — सह संगठनमंत्री, तेलंगाना — केंद्र: वारंगल रविंद्र राजू — संगठन मंत्री असम, त्रिपुरा व कार्यालय निर्माण — केंद्र: गुवाहाटी भीखुभाई दलसानिया —संगठन मंत्री बिहार — केंद्र: पटना पवन साई — संगठन मंत्री , झारखंड, केंद्र - रांची सिद्धार्थन — संगठन मंत्री, हिमाचल प्रदेश — केंद्र: शिमला रत्नाकर — संगठन मंत्री गुजरात, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव, केंद्र: अहमदाबाद अरुण बिन्नाडा —सह संगठन मंत्री गुजरात — केंद्र: राजकोट फणीन्द्रनाथ शर्मा — संगठन मंत्री उत्तराखंड — केंद्र: देहरादून पवन राणा — संगठन मंत्री दिल्ली, हरियाणа — केंद्र: दिल्ली कर्मवीर — संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ — केंद्र: रायपुर चंद्रशेखर — संगठन मंत्री मध्य प्रदेश — केंद्र: भोपाल
0
0
Report

गोंडा महिला अस्पताल में आशा बहुओं के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के महिला अस्पताल में आज गुरुवार दोपहर को दो आशा बहुओं के बीच विवाद हो गया। एक मरीज को दिखाने के लिए दोनों आशा बहू में कहासुनी और गाली गलौज शुरू हो गई। निर्मला मिश्रा और सरोज तिवारी नाम की दो आशा बहू ने अस्पताल के भीतर ही जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; वीडियो में दोनों एक दूसरे का बाल पकड़ कर मारपीट करते दिख रहे हैं। CMS डॉक्टर शम्भूदयाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह अस्पताल से जुड़ी ऐसी घटनाओं की पहली तस्वीर नहीं है; गोंडा जिला महिला अस्पताल में कई विवाद हो चुके हैं। बताया गया है कि निर्मला मिश्रा कटरा बाजार की हैं और सरोज तिवารี मुजेहना की रहने वाली हैं; दोनों आज मरीज दिखाने को लेकर अस्पताल पहुंची थीं। CMS ने कहा कि मामले की जांच हो रही है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; दोषी आशा बहुओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

ASHA कार्यकत्रियों का जिलाधिकारी कार्यालय घेराव, मानदेय और राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में गुरुवार दोपहर आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले उरई कलेक्ट्रेट पहुंचीं कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियां जिलाधिकारी समीर को कार्यालय से बाहर बुलाने की मांग पर अड़ गईं। डीएम के बाहर नहीं आने पर कई कार्यकत्रियां उनके कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं। करीब 30 मिनट तक धरना जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकत्रियां डीएम को बुलाने की मांग पर कायम रहीं। कार्यकत्रियों का कहना था कि विभिन्न विभागों के संविदा और अन्य कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है, लेकिन आशा और आशा संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने मोबाइल रिचार्ज की सुविधा बहाल करने और बंद यूसीजी सिम चालू कराने की भी मांग की। संगठन की जिलाध्यक्ष राजकुमारी सिद्ध ने बताया कि कदौरा ब्लॉक में मिली सिम करीब दो महीने से बंद है, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। बाद में सीएमओ हरिनंदन और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कार्यकत्रियों ने कहा कि 29 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 सितंबर से लखनऊ के इको गार्डन में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
0
0
Report

दिल्ली के नोटिस मामले पर चुनाव आयोग का 20 दिन का प्लान: VIP नामों के बीच उठा सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली में SIR के तहत चुनाव आयोग ने 33 लाख लोगो को नोटिस जारी किया गया है। इन नोटिस में कई VIP भी है सीएम रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल लालकृष्ण आडवाणी विदेश मंत्री एस. जयशंकर का नाम है। अब चुनाव आयोग ने ऐसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए 20 दिन का प्लान तैयार किया है। लॉजिकल डिस्क्रेंसी के नाम पर लोगो को नोटिस दिए गए है, किसी के नाम मिस मैच कर रहा है तो किसी को एसआईआर से मैपिंग नहीं हो रही है। दिल्ली के कोंडली में ERO ऑफिस में लोग पहुँच रहे है। ऐसे में लोगो को परेशान भी उठानी पड़ रही है कोई लोगो ने बताया की कई घंटे हो गए है अभी नंबर नहीं आया है।
0
0
Report

डूंगरपुर नगर परिषद में सुशीला गुप्ता सभापति बनें; विजय यात्रा का आगाज

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में नगर परिषद डूंगरपुर में नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता ओर उपसभापति अनिल पटेल ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वैदिक मंत्रोचार के साथ दोनों ने कुर्सी संभाली। सुशीला गुप्ता ने कुर्सी पर बैठने के बाद अपने पति ओर पूर्व सभापति स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता के पैर छुए ओर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने जनता से किए वायदों को 6 माह में पुरे करने की बात कही। डूंगरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता के पदभार ग्रहण को लेकर ऑफिस को सजाया गया। उनके कार्यालय आते ही पुलिस गार्ड की तरह ही छात्राओं ने एयर गन के साथ सलामी दी। सुशीला गुप्ता ने भी उन्हें सेल्यूट किया। दोपहर 12 बजे बाद पंडितों के वैदिक मंत्रों के साथ ही सभापति सुशीला गुप्ता ने कुर्सी संभाली। आयुक्त ललित सिंह देथा ने उन्हें चार्ज सौंपते हुए शुभकामनाएं दी। वही सुशीला गुप्ता ने अपने पति ओर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता के पैर छुए। शहर में उज्जैन के सुदर्शन महाराज, रामबोला मठ के महंत शिवशंकर दास महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद अनिल पटेल ने भी अपने चैंबर में कुर्सी संभाली। विकास के काम 6 महीने में पूरे होंगे, सड़क, बिजली, पानी पहली प्राथमिकता दिवाली से पहले पूरे शहर की सड़के फिर से चमचमाने लगेगी। उन्होंने कहा कि पति और पूर्व सभापति केके गुप्ता का उन पर आशीर्वाद है इसलिए वे हर काम को समय पर पूरा करेगी। वही उपसभापति अनिल पटेल ने भी शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। इसके बाद उन्हें शहर में सफाई ओर कचरे को ले जाने के लिए 2 नए ट्रैक्टर ट्रॉली का भी उद्घाटन किया। रथ पर सवार होकर निकली विजय यात्रा। सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल समेत सभी पार्षद अलग अलग रथों में सवार हुए। गाजे बाजे ओर डीजे के साथ ही शहर में विजय जुलूस निकाला गया। ये जुलूस शहर के कई रास्तों से होकर गुजरा ओर गेपसागर की पाल पहुंचा। रास्ते में लोगों ने स्वागत किया। गेपसागर की पाल पर सभा का आयोजन किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top