175016
Mandi - बिना अनुमति के वेल्डिंग पर जुर्माना
Lad Bharol, Himachal Pradesh:विद्युत उप-मंडल के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि घरों में वेल्डिंग, पॉलिशिंग, या प्लेनर मशीन जैसे उपकरणों का उपयोग करने से पहले बिजली बोर्ड की अनुमति अनिवार्य है। अनुमति लेने पर प्रतिदिन ₹200 का शुल्क देना होगा और इन उपकरणों का उपयोग केवल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही किया जा सकेगा। बिना अनुमति के इन उपकरणों का उपयोग करते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने उपभोक्ताओं से काम करवाने से पूर्व अनुमति लेने का आग्रह किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गैसड़ी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, शैलू ने दिया आश्वासन
Ramdi, Lumbini Province:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नगर पंचायत गैसड़ी ने रविवार को गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इंटरसिटी 15069/70, गोमतीनगर एक्सप्रेस 15009/10 और बनारस इंटरसिटी 15131/32 के ठहराव की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गैसड़ी 115 ग्राम पंचायतों का मुख्यालय है और नेपाल बॉर्डर से लगा बड़ा केंद्र है, इसके बावजूद यहां एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिससे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होती है। ज्ञापन लेने के बाद पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा, गैसड़ी के व्यापारियों की मांग बिल्कुल जायज है। यह बड़ा व्यापारिक केंद्र है, यहां ट्रेनों का ठहराव होना ही चाहिए। मैं इस मुद्दे को रेल मंत्रालय तक पहुंचाऊंगा और ठहराव सुनिश्चित कराने का हर संभव प्रयास करूंगा।" इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैजनाथ जायसवाल, महामंत्री राजेन्द्र पटवा, कोषाध्यक्ष जीशान नसीम, संरक्षक अवतार सिंह, मदनलाल जायसवाल, मो. सलीम, सचिन सोनी, अशोक ओझा, विजय गुप्ता, रशीद मिस्त्री, माता प्रसाद गुप्ता, ऐतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद उमर इदरीसी, धनपत सोनी, रवि सोनी, बृजेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।0
0
Report
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डायर रिसाइकलिंग फैक्ट्री में आग, दमकल लगी नियंत्रण की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डायर रिसाइकलिंग फैक्ट्री में लगी आग, आग पर काबू पाने की कोशिश; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर.0
0
Report
पटना में फॉरेंसिक साइंस किताब का तीसरा संस्करण लॉन्च
Patna, Bihar:फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी पुस्तक के तीसरे संस्करण का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर FSL विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, ज्यूडिशरी और प्रशासन के लोग मौजूद रहे। FSL विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शैहवाज आलम ने बताया कि इस पुस्तक का पहला संस्करण वर्ष 2013 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद वर्ष 2016 और 2019 में इसके संस्करण प्रकाशित किए गए। अब वर्ष 2026 में पुस्तक का नया संस्करण जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक खास तौर पर NET-JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। इसमें फॉरेंसिक साइंस से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और अभ्यास सामग्री दी गई है। इसके अलावा FSL में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली योग्यता परीक्षाओं की तैयारी में भी यह पुस्तक मददगार होगी। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के तहत होने वाली परीक्षाओं के लिए भी इसे महत्वपूर्ण बताया गया है। पुस्तक का मुख्य उद्देश्य फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और अभ्यास के लिए एक उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराना है। बाइट--शैहवाज आलम डिप्टी डायरेक्टर FSL0
0
Report
Advertisement
डुमरियागंज घटना पर आप का हमला, इमरान लतीफ बोले- राजनीति को किया शर्मसार,सपा बुजदिल नजर आ रही
Basti, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने डुमरियागंज तहसील में हुई घटना को राजनीति के लिए शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डिबेट के दौरान विकास कार्यों की बात छोड़कर मामला मारपीट तक पहुंच गया। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित आप पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान संघर्ष रही है, लेकिन डुमरियागंज में सपा के लोग बुजदिल नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कल की घटना की वीडियो भाजपा और सपा के लोग डिलीट करा रहे थे। पार्टी अध्यक्ष ने आगे कहा कि डुमरियागंज में सपा के कार्यकर्ता न केवल मार खा रहे हैं, बल्कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं। सपा की विधायक की ओर से अब तक इस घटना को लेकर एक शब्द भी नहीं कहा गया है। इमरान लतीफ ने विपक्षी दलों से अपील की कि डुमरियागंज में जितनी भी विपक्षी पार्टियां हैं, वे सभी एक साथ आएं और भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ लड़ाई लड़ें।0
0
Report
इनरवा बार्डर पर वाहनों की रोक से नेपाल-भारत सीमा पर प्रदर्शन
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ इनरवा बार्डर पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के रोक पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है नेपाल की तरफ बार्डर पुलिस तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है जिससे सीमावर्ती नेपाल और भारत के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है प्रदर्शनकारियों ने टायर जला विरोध प्रदर्शन किया है प्रदर्शनकारियों का कहना है भारत नेपाल के इनरवा बार्डर पर सीमावर्ती स्थानीय लोगो को परेशानी हो रही है बार्डर के लोगों की मांग है कि भंसार की सुविधा बहाल की जाय ताकि छोटे छोटे व्यवसायों को राहत मिल सके नेपाल के साथ रोटी बेटी का रिश्ता है आने जाने में परेशानी हो रही है0
0
Report
धनबाद के एटीएम में कार्ड फंसने से 45,700 रुपये की ठगी, गिरफ्तारी की मांग
Dhanbad, Jharkhand:एंकर ---धनबाद के हीरापुर हरि मंदिर रोड स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड फंसने के बाद मदद के नाम पर एक व्यक्ति से 45 हजार 700 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग ने खुद को बैंक से जुड़ा बताकर पीड़ित को बरगलाया और बाद में उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। धनबाद के हरिओम टावर बिल्डिंग निवासी रामपद कुमार के साथ यह साइबर ठगी की घटना हुई है। रामपद कुमार के अनुसार, वह हीरापुर हरि मंदिर रोड स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी कार्ड बाहर नहीं निकला। इसी बीच पीछे से एक व्यक्ति एटीएम रूम में पहुंचा और मदद करने के बहाने उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया। आरोपी ने बताया कि यह चिरागोड़ा एसबीआई बैंक का नंबर है और वहां फोन करने पर कार्ड निकालने में मदद मिल जाएगी। इसके बाद रामपद कुमार ने उस नंबर पर संपर्क किया। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उन्हें बैंक आने के लिए कहा। जब पीड़ित बैंक पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। पीड़ित के मुताबिक, उनके खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई। इस तरह कुल 45 हजार 700 रुपये की राशि उनके खाते से चली गई। घटना के बाद रामपद कुमार ने तत्काल अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि घबराहट और जल्दबाजी में आरोपी की बातों पर भरोसा करना उन्हें भारी पड़ गया। उन्होंने बताया कि एटीएम में सुरक्षा के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं था और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी नजर नहीं आई, जिससे आरोपी की पहचान करने में परेशानी हो सकती है। रामपद कुमार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्त गिरफ्तार करने और एटीएम में सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
जमुई सदर अस्पताल में पांच घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उबाल
Jamui, Bihar:जमुई सadar अस्पताल में महज पांच घंटे के अंतराल में दो प्रसूताओं की मौत ने खैरा प्रखंड क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। दोनों मृतक महिलाएं खैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं और दोनों ही प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची थीं। एक प्रसूता की शनिवार देर रात अस्पताल पहुंचने के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई, जबकि दूसरी प्रसूता ने ऑपरेशन के करीब 14 घंटे बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में परिजनों ने इलाज में लापरवाही और महिला चिकित्सक की ड्यूटी के दौरान कथित गैरमौजूदगी का आरोप लगाया है।0
0
Report
बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जलस्तर घटा, लोग घर लौटने लगे
Chapra, Bihar:बाढ़ का पानी घटा तो घर लौटने लगे लोग, राहत शिविरों में अब भी मिल रही मदद, जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे कम होने के साथ ही लोगों ने अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनके घरों से पानी पूरी तरह नहीं निकला है। ऐसे परिवार बांधों और ऊंचे स्थानों पर ही रहने को मजबूर हैं। उनके साथ उनके पशु और जरूरी सामान भी मौजूद हैं। इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार की ओर से संचालित सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य केंद्र बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत बने हुए हैं। पानापुर के पीसरीपुर में भी राहत शिविर के जरिए लोगों को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राहत शिविर में बच्चों के लिए गर्म दूध की व्यवस्था की गई है। वहीं ग्रामीणों को बैठाकर भोजन कराया जा रहा है। जिन परिवारों को भोजन घर ले जाना है, उनके लिए भी पैक कर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ के पानी के बीच प्रशासन और राहतकर्मियों की यह कोशिश है कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक प्रभावित परिवारों तक भोजन, स्वास्थ्य और जरूरी सुविधाएं लगातार पहुंचती रहें।0
0
Report
बोकारो के खासमहल में आउटसोर्सिंग मजदूरों ने वेतन बकाया मांग पर काम ठप किया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में खासमहल के ठेका मजदूरों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया कार्य ठप।बताते चले कि दो महीने का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीसीएल खासमहल कोनार परियोजना के खुली खदान में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी केस्क ml जेवी के मजदूरों ने दो महीने की बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य पूर्ण रूप से ठप कर दिया और आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।मजदूरों ने आरोप लगाया है कि मजदूरों का वेतन का भुगतान sसमय नहीं किया जाता है।इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कंपनी को ओर से नहीं किया जाता है बकाया वेतन की मांग करने पर बिना कारण बताए बिना मजदूरों को बैठा दिया जाने का भी आरोप लगाया है।वही इस पुरे मामले पर परियोजना पदाधिकारी सुमेधानंदन से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक से बात किया जा रहा है और वेतन भुगतान जल्द किया जाने की प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
सारण बाढ़: 11 मौत, राहत कार्य तेज, मकेर में अभी भी गंभीर स्थिति
Chapra, Bihar:सारण में बाढ़ से अब तक 11 मौत, मकेर और परसा में हालात अब भी गंभीर. तरैया-पानापुर में डीएम-एसएसपी ने राहत शिविरों का लिया जायजा, 17 NDRF-SDRF टीमें और 90 नावें राहत कार्य में जुटीं. सारण में बाढ़ का पानी कई इलाकों में धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। खासकर मकेर प्रखंड में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग बाढ़ की परेशानी झेल रहे हैं और कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. इसी बीच जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रोशन कुमार ने तरैया और पानापुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया. दोनों अधिकारी पानापुर के पृथ्वीपुर और सरौजा बांध क्षेत्र में पहुंचे तथा राहत शिविर, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं. लोगों ने आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और पशु चारे से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. जिलाधिकारी के अनुसार पानापुर और तरैया के साथ परसा इलाके में भी पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। परसा की मुख्य सड़क से पानी हटने के बाद आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि मकेर में अब भी बाढ़ का संकट बना हुआ है और कई इलाकों में राहत कार्य लगातार चलाया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए 17 NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं, जबकि 90 नावों का संचालन किया जा रहा है. प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई चल रही हैं। प्रशासन की ओर से 35 स्वास्थ्य शिविर और आठ मोबाइल मेडिकल टीमें भी लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार में जुटी हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के लिए गर्म दूध, पशुओं के लिए चारा, टैंकर से शुद्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है. हालांकिकस्थिति के अनुसार अब तक 11 मौतें दर्ज की गई हैं.0
0
Report
जामताड़ा साइबर ठगी: नारायणपुर-करमाटांड़ से 4 गिरफ्तार, 9 फोन 10 सिम बरामद
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांका गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में छापेमारी की, जहां से एक आरोपी को पकड़ा गया। वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शितलपुर गांव स्थित शितلपुर मैदान में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हासीम अंसारी (28), सैयद अंसारी (31), कोसर अंसारी (26) और अफताब हुसैन (19) शामिल हैं। सभी जामताड़ा जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। इसके अलावा फोन पर 999 रुपये कैशबैक का मैसेज भेजकर लिंक/ऐप पर Accept करवाने के नाम पर ठगी की जाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में साइबर थाना जामताड़ा में कांड संख्या 63/26 दर्ज कर IT Act समेत BNS की संबंधित धाराओं और Telecommunications Act 2023 के तहत कार्रवाई की गई है。0
0
Report
केंद्रीय कानून मंत्री अरुण राम मेघवाल ने कोलायत में भाटी परिवार से संवेदना जताई
Bikaner, Rajasthan:कोलायत से खबर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे कोलायत पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी से की मुलाकात भंवर सिंह भाटी के पिता के निधन पर जताई शोक संवेदना श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को दी सांत्वना हाल ही में अर्जुन राम मेघवाल ने पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के परिवार में निधन पर भी व्यक्त की थी संवेदना राजनीतिक मतभेदों से अलग शोक की घड़ी में संवेदना व्यक्त करने की परंपरा का दिया संदेश अर्जुन राम मेघवाल अपने सकारात्मक राजनीतिक व्यवहार को लेकर भी रहते है चर्चा में0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ नगरपालिका आयुक्त हेमाराम का प्रतापगढ़ तबादला
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नगरपरिषद आयुक्त का हुआ तबादला, आयुक्त हेमाराम का हुआ हनुमानगढ़ से प्रतापगढ़ तबादला,प्रशासनिक कारणों के चलते किया गया तबादला,प्रतापगढ़ में नगरपरिषद आयुक्त पद पर हुआ तबादला,स्वायत शासन विभाग ने जारी किया तबादला आदेश0
0
Report
इटवा में अनियंत्रित होकर कई बार पलटी टाटा पंच, गहरी खाई में गिरी कार
Itwa, Uttar Pradesh:इटवा तहसील क्षेत्र के भिलौरी मोड़ पर राम अवतार स्कूल के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया।जिगनिहवा चौराहे की ओर से आ रही टाटा पंच कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरी।हादसे के दौरान कार में सवार लोगों को चोटें आने की सूचना है।दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस और कार सवारों के परिजनों को सूचना दी।बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग जिगनिहवा चौराहे के पास स्थित निहलवा गांव के रहने वाले हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।0
0
Report
साध्वी प्राची का गरबा पर विवादित बयान: पूर्वज एक हैं, घर वापसी का सुझाव
Moradabad, Uttar Pradesh:गरबा कों लेकर रायपुर बफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के मुस्लिलों से अपील पर वीएचपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची का बड़ा बयान, सलीम राज के बयान का सम्मान करती हूं, ये होना चाहिए क्योंकि पूर्वज सबके एक है डीएनए सबका एक, भगवान राम जी श्री कृष्णा जी और भोलेनाथ जी सबके पूर्वज एक ही है, इन्होने कहा की तिलक लगाकर जाए तो सही बात है जिसके हम कार्यक्रम ने जा रहे उसके अनुसार चलें, गरबा मे अपनी माताओं और बहनों को लेकर जाएँ, इससे उनकी बहन बेटियों को पता चलेगी की हमारे पूर्वज का क्या कथन होता था। वहीं पूर्व में वीएचपी के मुस्लिम के गरबा में बैन की मांग पर अब यू टर्न पर बोलीं साध्वी प्राची, मुस्लिम का मतलब है वो कट्टरपंथी सोच और लोग जो हिन्दुओं को काफिर कहते है..... उनके लिए मैं कह रही हूं, पता नहीं चलता श्रद्धा के 35 टुकड़े किए जिसने किए, अगर वो लोग गरबा में पहुंच लव जिहाद करेंगे.... तो ये बिल्कुल बर्दास्त नहीं होना चाहिए, वहीं साध्वी प्राची ने सलीम राज से करी बड़ी मांग, बोलीं जो लोग गरबा मे जाने के उत्सुक हैं... उनसे कहिए घर वापसी कीजिए, मैं खुद उनका स्वागत और सम्मान करूंगी, मुझे कोई परहेज नहीं जो भी घर वापसी करना चाहेंगे मैं उनकी घर वापसी कराऊंगी..... सम्मान के साथ कराऊंगी। वही स्मित मछार पर कांग्रेस की दूरी पर साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, हिंदुस्तान मानवता का पुजारी इसलिए स्मित मछार ने हिंदुस्तान के संस्कारों का परिचय दिया, परमात्मा स्मित मछार की 100 वर्ष की आयु करें, पप्पू का अभी तक कोई ट्वीट नहीं आया अब तो मीडिया पूछ रही है, पप्पू दीपक मोहम्मद के घर तक पदयात्रा तो करने जा सकता है लेकिन स्मित मछार के लिए समय नहीं, पप्पू को केवल कट्टरपंथी लोगों का वोट चाहिए, स्मित मछार का हालचाल लेने को कांग्रेस और विपक्ष पर समय नहीं है क्योंकि उसने देश हिंदुस्तान का नाम रोशन किया, ये लोग हिंदुस्तान का नाम बर्बाद करने वाले लोग हैं। नेहरू खानदान मंदिर में तब जाता है जब चुनाव आते हैं, तब तो ये कोट के ऊपर जनेऊ डालकर दिखाते हैं और मंदिरों में जाकर हाथ जोड़कर दिखाते हैं, ये हिंदू बनने का ढोंग करते हैं पर ये सब पाखंडी लोग हैं, ये कभी ना सनातनी थे ना होंगे, ये तो फिरोज खान का पोता है फिरोज खान का पोता हिंदू कैसे हुआ ये सनातन के घोर विरोधी है। मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अवैध बताने पर भड़की साध्वी प्राची का बड़ा पलटवार, नेहरू खानदान पूरा का पूरा अवैध है, प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी ने देश का स्वाभिमान ऊंचा किया, हिंदुस्तान की पहचान पूरे विश्व में बनाई है, ये तो नेहरू खानदान ही अवैध है।0
0
Report
Advertisement
