icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow15 Apr 2025, 06:58 pm

गाज़ीपुर पुलिस ने 29 फरार अपराधियों की लिस्ट जारी की

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर पुलिस ने इनामिया घोषित अपराधियों की लिस्ट मंगलवार की शाम 4 बजे जारी की है। इस लिस्ट में कुल 29 फरार अपराधियों के नाम शामिल हैं, जिन पर अलग-अलग धनराशि का इनाम घोषित किया गया है। सबसे बड़ा नाम इस सूची में मरहूम माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ़सा अंसारी का है। अफ़सा अंसारी पर गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पहले गाज़ीपुर पुलिस ने उनके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। वहीं मऊ पुलिस पहले ही अफ़सा अंसारी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। यानी अब अफ़सा अंसारी पर कुल मिलाकर एक लाख रुपए का इनाम घोषित हो चुका है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षाकर्मी की महिला मरीज से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच की मांग

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रॉमा सेंटर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में BHU प्रॉक्टोरियल बोर्ड का एक सुरक्षाकर्मी कथित तौर पर एक महिला मरीज के साथ मारपीट करता और उसे घसीटता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के साथ सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला चाहे जो भी रहा हो, अस्पताल परिसर में किसी महिला मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार किस नियम और अधिकार के तहत किया गया, इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाने वाले सुरक्षाकर्मियों से संयम और संवेदनशीलता की अपेक्षा की जाती है, न कि किसी मरीज के साथ मारपीट और अभद्रता की। यदि महिला मरीज से कोई विवाद या अनुशासन संबंधी समस्या थी, तो अस्पताल प्रशासन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पास कार्रवाई के वैधानिक तरीके मौजूद हैं। फिर कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत क्यों पड़ी? यह सवाल भी उठ रहा है। अब निगाहें BHU प्रशासन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर हैं। क्या वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होगी? क्या संबंधित सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? और सबसे अहम, महिला मरीज के साथ हुई इस कथित मारपीट पर विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी जवाबदेही तय करेगा?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

फर्रुखाबाद में बेटी को स्कूल छोड़ते वक्त पिता की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता की मौत जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 18-11-2026 एंकर - फर्रुखाबाद में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आठ वर्षीय बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे पिता की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मोबाइल की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था。 वीओ - फर्रुखाबाद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राजेपुर थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 33 वर्षीय पंकज सोमवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बदनपुर गांव निवासी पंकज बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपनी आठ वर्षीय बेटी आकृति को स्कूटी से स्कूल छोड़ने गए थे। आकृति जमापुर मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद पंकज हाईवे पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पंकज सड़क पर उछलकर गिर पड़े। हादसे में बाइक सवार भी गिर गया। गंभीर हालत में पंकज को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पंकज सोमवंशी मोबाइल की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी आरजू, आठ वर्षीय बेटी आकृति और छोटा बेटा शिवांश है। पिता समरपाल सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। दो भाइयों में पंकज बड़े थे। बेटे की अचानक मौत से मां लक्ष्मी देवी और पिता समरपाल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पति की मौत से पत्नी आरजू और मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र के करमा में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, दो घायल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अपने साले के साथ ससुराल जा रहा था, इसी दौरान केकराही गांव के समीप यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक देर रात अपने گंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केकराही गांव के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना करमा थाना क्षेत्र की है।
0
0
Report
Advertisement

स Sahibganj के गौशाला कुश्ती मेले में 250 पहलवानों ने दिखाया खतरनाक दांव-पेच

Sahibganj, Jharkhand: साहिबगंज में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर महादेवगंज स्थित गौशाला मेला परिसर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे देश-विदेश के नामी पहलवानों की मौजूदगी में सजा अखाड़ा रोमांच, जोश और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रतियोगिता में नेपाल सहित झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और ओडिशा के लगभग 250 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन करीब 20 हजार से अधिक दर्शकों ने पहुंचकर पहलवानों के दांव-पेच का भरपूर आनंद उठाया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, झारखंड यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व बजरंगी प्रसाद यादव ने अखाड़े में नारियल फोड़कर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने सभी पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर में आगामी दो वर्षों के भीतर एक भव्य स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पहलवानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साहिबगंज प्रखंड में जल्द ही अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के निर्माण की पहल की भी जाएगी। सभी अतिथियों ने आयोजक बजरंगी प्रसाद यादव के प्रयास कि सराहना कि हैँ. वही स्वागत भाषण में प्रतियोगिता के आयोजक बजरंगी प्रसाद यादव ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इसी मिट्टी में उनका जन्म हुआ है और अपनी जन्मभूमि के प्रति लगाव के कारण वे हर वर्ष इस तरह की भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रयास करते हैं। प्रतियोगिता में आये नेपाल के लकी थापा और यूपी के गाजियाबाद से आये पहलवान के शानदार दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अखाड़े में हर मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
0
0
Report

विकासनगर में सड़क पर हुड़दंग: दो गुटों की भिड़ंत पर पुलिस ने केस दर्ज

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट नहीं जोड़ी गई। विकासनगर में सड़क पर खुलेआम हुडदंग मचाने वाले ये दृश्य बेहद डरावने हैं। विकासनगर के भीड़भाड़ वाले बाबूगढ़ क्षेत्र में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर भिड़ंत हो गई और देखते ही देखते झगड़ा हाथापाई में बदल गया। एक दूसरे की जान लेने पर आमादा ये युवक काफी देर तक सड़क पर हुड़दंग मचाते रहे। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। युवकों के बीच चल रहा हाथापाई का यह नजारा आसपास के लोगों को भयभीत कर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस ने हुडदंगियों को हिरासत में ले लिया। सड़क पर खुलेआम हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले इन युवकों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सबक सिखा डाला।
0
0
Report

संभल में तम्मना मलिक के हरिहर मंदिर पदयात्रा का ऐलान गरमाया माहौल

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । मुस्लिम तम्मना मलिक ने हरिहर मंदिर/विवादित जामा मस्जिद की पदयात्रा में शामिल होने का ऐलान किया। कल कैला देवी मंदिर से निकाली जाने वाली पदयात्रा में शामिल होने के ऐलान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। शिवरात्रि पर बुर्के में काँवन लाने के मामले में सुर्खियों में रही तम्मना मलिक ने बुर्का पहनकर हरिहर मंदिर पदयात्रा में शामिल होने का ऐलान किया है। मुस्लिम तम्मना मलिक के हरिहर पदयात्रा में शामिल होने के ऐलान से संभल का माहौल गरमाया म… विवादित जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले के कोर्ट केस में हिंदू पक्ष के प्रमुख वादी कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी महाराज ने कल 19 नवंबर को हरिहर मंदिर की परिक्रमा के लिए पदयात्रा का आह्वाहन किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top