गाज़ीपुर में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी, दो नाबालिग भी हिरासत में
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के बहरियाबाद थाना पुलिस ने हत्या के एक संगीन मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो नाबालिग अपचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव और उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र की टीम ने की। पुलिस ने मामले में पंजीकृत मुकदमा के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को प्यारेपुर चट्टी इलाके से गिरफ्तार किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
