261135
Sitapur - लहरपुर में चोर समझकर मिस्त्री की पिटाई
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर के मोहल्ला शाहकुलीपुर निवासी मोहम्मद नाजिम मिस्त्री के मध्य पैसों को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है विवाद के बाद शोर मचाया गया कि घर में चोर घुस गया है, जिसके बाद भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गया, इस मारपीट की घटना में जाबिर हुसैन के पुत्र आफताब को भी चोट आई है। चोर पकड़े जाने की सूचना पर घर अंदर लोग घुस गए और नाजिम मिस्त्री की जमकर पिटाई कर दी जिससे वो बेहोश हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
बजाग तहसील मुख्यालय के ग्रामीण चक्काजाम, बिजली-मार्ग-नेटवर्क समस्याओं से आक्रोश
Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में एक बार फिर मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है, दरअसल बजाग तहसील मुख्यालय में ग्रामीणों ने किया शहडोल पंडरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है बतायाज रहा है की पिछले कई दिनों से बजाग में बिजली, सड़क और मोबाइल नेटवर्क जैसे समस्या से ग्रामीण जूझ रहे है.. यही वज़ह है की अब ग्रामीण चक्काजाम करते हुए सड़क पर उतर गए है।0
0
Report
भागलपुर बाढ़: 11 राहत शिविर, 183 किचन से राहत पहुँचाने की ठोस योजना
Naya Chak, Bihar:बिहार के कई जिले इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। भागलपुर में भी बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। जिले की 92 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 11 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए 183 से ज्यादा कम्युनिटी किचन भी चलाए जा रहे हैं, जहां लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के लिए रहने, खाने और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ बच्चों की जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए LED स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर कार्टून और फिल्में दिखाई जा रही हैं। बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिविर परिसर में अस्थाई विद्यालय भी शुरू किया गया है। टेंट के नीचे चल रहे इस अस्थायी विद्यालय में 136 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं 6-7 शिक्षक हैं बच्चों को एक्टिविटी के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है तो वहीं छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र भी बनाया गया है, जहां उन्हें खेलकूद के साथ-साथ कई नई चीजें सिखाई जा रही हैं। बच्चों के लिए हर सुबह योगाभ्यास की भी व्यवस्था की गई है। राहत शिविर में रह रहे लोगों का कहना है कि बाढ़ के कारण घर छोड़कर शिविर में रहना मजबूरी है, लेकिन प्रशासन की ओर से यहां खाने-पीने, रहने, इलाज और बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई है। इससे बच्चों को भी काफी राहत मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
कोरबा-कटघोरा हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में भीषण आग, चालक-परिचारक सुरक्षित
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरसियां के पास लोडेड पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, टैंकर में करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजل लोड होने की जानकारी, कोरबा से पेट्रोल लेकर वार्डरोब नगर की ओर जा रहा था टैंकर, खाना खाने के बाद चालक ने जैसे ही टैंकर स्टार्ट किया, पार्किंग के पास अचानक आग भड़क उठी, चालक और कंडक्टर ने टैंकर से बाहर निकलकर बचाई अपनी जान, मौके पर बांगो पुलिस और यातायात पुलिस मौजूद, हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार, हादसे के बाद आसपास के रिहायशी इलाकों को कराया जा रहा खाली, टैंकर में कभी भी विस्फोट होने की आशंका से बड़ा खतरा..0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: 652 क्रिटिकल बूथ, 24 लाख मतदाता, सुरक्षा के दायरे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम की सरकार चुनने के लिए कल होने वाली वोटिंग में प्रशासन के सामने सबसे बड़ा फोकस 652 क्रिटिकल बूथ रहेंगे। निगम क्षेत्र में कुल 2256 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यानी करीब 29 फीसदी बूथ क्रिटिकल श्रेणी में हैं। सरल शब्दों में कहें तो हर 10 में करीब 3 बूथ पर प्रशासन की अतिरिक्त नजर रहेगी। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। नगर निगम के 150 वार्डों में चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान में उतरे 723 प्रत्याशियों का फैसला 24 लाख 33 हजार 198 मतदाता करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। यानी 11 घंटे तक शहर का वोटर ‘जज’ की भूमिका में रहेगा और मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों का सियासी भविष्य EVM में लॉक हो जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि जयपुर जिले की 18 नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। अब नगर निगम चुनाव में भी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपनी शहरी सरकार चुनने की अपील की गई है। प्रशासन ने निगम क्षेत्र के 2256 में से 652 बूथों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा है। इस हिसाब से कुल बूथों का करीब 28.9% हिस्सा क्रिटिकल है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता रहेगा। मतदान के दौरान सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इन बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मतदान दल बूथों की कमान संभाल चुके हैं। अब कल सुबह मतदान शुरू होने से पहले निर्धारित चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी और सात बजे मतदाताओं के लिए EVM खोल दी जाएगी। उन्होने बताया की जयपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 24 लाख 33 हजार 198 मतदाताओं हैं......जिसमें 12 लाख 61 हजार 424 पुरुष और 11 लाख 71 हजार 682 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 92 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 89,742 अधिक है。0
0
Report
बिलासपुर: अतिथि शिक्षकों के साथ शिक्षण जारी रखने की नई पहल शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शहर के स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने नई पहल करने की तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के कई ऐसे स्कूल हैं जहां विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई और परीक्षा पूर्व तैयारी प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अस्थायी रूप से अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक ऐसे युवाओं और व्यक्तियों को अतिथि शिक्षक के रूप में अवसर दिया जाएगा। जिन्हें पढ़ने-पढ़ाने में रुचि है और जो संबंधित विषयों का अच्छा ज्ञान रखते हैं। ऐसे इच्छुक लोग बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने में सक्षम होंगे और स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा। इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से शहर के प्रमुख स्कूलों में शिक्षकों की कमी से होने वाले शैक्षणिक नुकसान को रोकने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रहेगी और परीक्षा की तैयारी में भी उन्हें परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अतिथि शिक्षकों के रूप में सेवाएं लेने के लिए कार्ययोजना तैयार कर सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। योजना को जल्द अमल में लाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस व्यवस्था से शहर के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का बच्चों की पढ़ाई पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.0
0
Report
Advertisement
दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल मेले की भव्य तैयारी, लाखों श्रद्धालु आ सकते हैं
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल मेले की भव्य तैयारियां, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, मंत्री राकेश शुक्ला ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश, तीनों गेट पर एंबुलेंस और अस्थाई अस्पताल से लेकर CCTV और कंट्रोल रूम तक रहेगी व्यवस्था। एंकर-भिंड के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में आगामी 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए भिंड ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, एसडीएम मेहगांव श्री नवनीत शर्मा, एसडीओपी श्री संजय कौच्छा, सीईओ जनपद मेहगांव श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल का पर्व इस बार भी आस्था के बड़े जनसैलाब का गवाह बनने जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीड़ नियंत्रण, सुगम दर्शन, यातायात, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की है। इन्हीं तैयारियों को लेकर मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज ने की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पहले बिजली और पानी की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो। श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश से लेकर दर्शन के बाद सुरक्षित निकासी तक पूरी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भारी भीड़ के बावजूद किसी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया ने मंदिर परिसर के भीतर दुकानें नहीं लगाने, प्रमुख नाकों पर टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था करने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और सड़कों के किनारे झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय और CCTV कैमरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। श्रद्धालुओं को दर्शन की स्थिति और भीड़ की जानकारी देने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। वहीं तीनों प्रवेश द्वारों पर एंबुलेंस, अस्थाई अस्पताल और महिला डॉक्टर की व्यवस्था रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। बुढ़वा मंगल के दिन दंदरौआ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर भी विशेष जोर दिया गया है। प्रशासन ने मेला अवधि में बिजली व्यवस्था बाधित नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शुद्ध पेयजल, पानी के टैंकर, बेरिकेडिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यानी इस बार प्रशासन की कोशिश है कि आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं को दर्शन के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा भी मिले। दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल सिर्फ भिंड ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों सहित एमपी,यूपी ,राजस्थान,हरियाणा,देहली महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों से लाखों की तादाद में पहुँचने बाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। ऐसे में लाखों की भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि 22 सितंबर को पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओ के उमड़ने वाले इस आस्था के जनसैलाब के बीच प्रशासन अपनी तैयारियों को किस तरह जमीन पर उतारता है।0
0
Report
अमेठी में यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, फर्जी मुकदमों के खिलाफ प्रदर्शन
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल राहुल गांधी पर कथित फर्जी मुकदमों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन।। खड़गे की सभा के बाद दलितों के मंच पर जाने और मंच को गंगाजल से शुद्ध किए जाने के आरोप को लेकर भी जताया आक्रोश।। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिविल ड्रेस में मौजूद लोगों पर हमले का लगाया आरोप।। उग्र प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ले गई पुलिस लाइन प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और युवा नेता आकर्श शुक्ला ने सरकार पर साधा निशाना। गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की उठी मांग। यूथ कांग्रेस का ऐलान—मांगें पूरी होने तक धरना रहेगा जारी।। अमित शाह का पुतला फूंकने और जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का भी ऐलान。0
0
Report
मोतिहारी DM ने बड़ा बाबू बनकर कार्यालय निरीक्षण किया; रिकॉर्ड और फाइलिंग पर जोर
Motihari, Bihar:औचक निरीक्षण करने पहुंचे मोतिहारी डीएम जब बड़ा बाबू बन गए तो फिर क्या हुआ....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर मोतिहारी में जमीनी मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। थाना से लेकर कोर्ट तक आने वाले विवादों में ज्यादातर विवाद के पीछे कही न कही जमीन ही रहता है। ऐसे में जमीनी मामला को देखने वाले एडीएम कार्यालय या उनके अधीन आने वाला राजस्व कार्यालय की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर जिला राजस्व शाखा /एडीएम कार्यालय चाक चौबंद हो तो बहुत सारे मामले को निपटाया जा सकता है। मोतिहारी में सरकारी जमीन की या बेतिया राज की जमीन की बिक्री पर लगे रोक हटाना हो या रैयती जमीन से संबंधित विवादों को निपटाना हो एडीएम कार्यालय की भूमिका بہتی महत्त्वपूर्ण होती हैं।इसी बात को समझते हुए मोतिहारी डीएम सुमन सौरभ यादव ने आज जिला राजस्व कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। फाइलों के मूवमेंट के बाबत बारीकी से समझने के लिए डीएम बड़ा बाबू की कुर्सी पर बैठ गए और बिल्कुल बड़ा बाबू बनकर अन्य कर्मियों से कार्यालय से जुड़ी एक एक बिंदु पर जानकारी लेने लगे। कौन फाइल किसके जिम्मे है ? फाइलों के निपटारा की समय सीमा कितना है ? बेतिया राज और सरकारी जमीन सहित चीनी मिल की जमीन के बाबत बारीकी से जानकारी लिया।निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण मोतिहारी श्री मुकेश कुमार सिंहा ,राजस्व प्रभारी सुश्री निधि एवं राजस्व कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे। कार्यालय जांच के दौरान सभी कर्मियों की उपस्थिति एवं उनके बायोमैट्रिक अटेंडेंस की जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि कार्यालय में कुल 10 कर्मी की नियुक्त है। सभी दस कर्मी उपस्थित पाए गए। डीएम के द्वारा एक-एक कर्मी से उनका परिचय प्राप्त किया गया एवं उनके कार्यों की जानकारी ली गई। कार्यालय निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार पटना,आयुक्त कार्यालय मुजफ्फरपुर एवं डीएम कार्यालय से प्राप्त पत्रों की जानकारी ली गई और इनका संधारण देखा गया, साथ ही इस पर की गई कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की गई। डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया आगत पंजी का संधारण एवं कार्य आवंटन से संबंधित लॉग बुक सही ढंग से मेंटेन किया जाए एवं इसकी नियमित समीक्षा की जाए ताकी प्राप्त पत्र पर कार्रवाई लंबित नहीं रहे।डीएम के द्वारा जनता दरबार, जनसुनवाई एवं सहयोग पोर्टल पर प्राप्त पत्रों की भी जानकारी ली गई और उस पर की गई कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की गई। अभियान बसेरा, धार्मिक न्यास एवं भू- अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई और इस पर जरूरी निर्देश दिया गया। बेतिया राज की जमीन, भू-दान एवं खास महल से संबंधित जमीन की जानकारी ली गई। कोर्ट से संबंधित मामलों की जानकारी ली गई जिसमें बताया गया कि उच्च न्यायालय से संबंधित कुल 246 मामले लंबित है जबकि एमजेसी के 44 मामले लंबित पाए गए। डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी मामलों में शीघ्र ही प्रति शपथ पत्र दाखिल किया जाए। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए। सरकार द्वार निर्धारित लक्ष्य "सबका सम्मान-जीवन आसान"को ध्यान में रखकर आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। उपस्थित सभी कर्मियों को डीएम ने कहा कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करें। मन से कार्य करें ताकी किसी को परेशानी नहीं हो। सभी तरह के रिकॉर्ड को अच्छे से मेंटेन करें। रिकॉर्ड्स के रखरखाव के लिए जरूरत के अनुसार सामग्रियों का क्रय भी कर लें। राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता को सप्ताह में एक बार कम से कम प्राप्त पत्रों के निष्पादन की प्रक्रिया और उसकी गति की समीक्षा करने तथा प्रत्येक सप्ताह इसका प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ में दूसरे चरण की वोटिंग कल, 66,896 मतदाता, 301 प्रत्याशी
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-हरोड़) में बहरोड़ नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल होगी. प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शहर में कुल 55 वार्ड हैं, जिनके लिए 69 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन चुनावों में कुल 66896 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी. मैदान में कुल 301 प्रत्याशी हैं. इनमें 52 प्रत्याशी भाजपा से, 48 कांग्रेस से और एक बसपा से हैं. बाकी 200 प्रत्याशी अन्य दलों या निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस की जीत के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं. कल शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं. अगर किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह अन्य मान्य पहचान पत्र ले जा सकता है. इसके लिए कई पहचान पत्र स्वीकार किए जाएंगे.0
0
Report
किसान सभा घड़साना: छह माह रेगुलेशन, मूंग मुआवजे समेत अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर घड़साना धान मंडी में खेत बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी किसान सभा शुरू हुई, हजारों की संख्या में किसान शैड के नीचे पहुंच रहे हैं, घड़साना के आसपास के क्षेत्रों से किसानों का पहुंचना लगातार जारी है। सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टरों के साथ रावला, अनूपगढ़, खाजूवाला, 365 हेड सहित विभिन्न क्षेत्रों से किसान पहुंचे। सभा में किसानों को संबोधित करते हुए उनकी मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। किसानों की प्रमुख मांगों में छह माह का रेगुलेशन जारी करना, मूंग फसल खराबे का मुआवजा तथा अनूपगढ़ शाखा को रिजर्व करना शामिल है। आंदोलन के समर्थन में घड़ेगन बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। व्यापारियों ने भी किसानों को समर्थन दिया। सभा के बाद तहसील कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की तैयारी है।0
0
Report
कोटा में ASI राधेश्याम सांखला का हार्ट अटैक से निधन, चुनाव ड्यूटी के बीच शोक
Kota, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस से दुखद खबर सामने आई है। आरकेपुरम पुलिस थाना क्षेत्र में पदस्थापित ASI राधेश्याम सांखला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। चुनाव ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। ASI राधेश्याम सांखला के निधन की खबर से पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर है।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में यूजीसी रोल बैक के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में यूजीसी रोल बैक को लेकर सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग उपजिलाधिकारी पटियाली कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। कासगंज जहाँ यूजीसी को लेकर सवर्ण समाज के लोग जगह जगह प्रदर्शन कर रहे है इसी क्रम में आज सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग कासगंज के कस्बा पटियाली में एस बी आर इंटर कॉलेज के मैदान में पहले इकट्ठा हुए और उसके बाद पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पटियाली पहुंचे। सवर्ण समाज के लोगों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की वहीं यूजीसी रोल बैक के नारे लगाए गए। वहीं उसके बाद सवर्ण समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार पटियाली को सौंपा। सवर्ण समाज के लोगों की मांग है कि यूजीसी जैसे काले कानून को वापिस किया जाय। और आरक्षण में भी बदलाव की आवश्यकता है。0
0
Report
Sale live hui
Noida, Uttar Pradesh:Sector 18 me login badi sale, shop Kriye exciting prices me. 50 50 rs k free gifts and discounts. Bhari shops me hai discount!0
0
Report
आजम खान के खिलाफ हज समिति जमीन बिक्री मामले में एफआईआर, नुकसान की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। राज्य हज समिति की जमीन की बिक्री में कथित अनियमितता के मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की है। आजम खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। जांच में करीब 60 हजार वर्गफीट जमीन की बिक्री में नियमों की अनदेखी और हज समिति को करीब 2 करोड़ 8 लाख रुपये के राजस्व नुकसान की बात सामने आई है0
0
Report
Advertisement
