224149
जलालपुर में निकली महिला कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर। सावन के पावन महीने में शनिवार को जलालपुर क्षेत्र में पहली बार महिला कांवड़ यात्रा निकाली गई। दरगाह राजभर बस्ती से महिला श्रद्धालु कांवड़ लेकर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच भुवनेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुईं। भक्ति गीतों और डमरू की थाप पर झूमती महिलाओं से माहौल शिवमय हो गया। इधर, कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर श्री नव दुर्गा कांवड़िया मंडल निःशुल्क सेवा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति अध्यक्ष सोनू गौड़ और विकाश निषाद ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुगमता को लेकर उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह को ज्ञापन सौंपकर आठ मांगें रखीं। समिति के मुताबिक 11 अगस्त की शाम छह बजे श्री शीतला मठिया मंदिर से जल भरकर नगर भ्रमण होगा। इसके बाद श्री दुर्गा मंदिर, यादव चौराहा परिसर में विश्राम किया जाएगा। 12 अगस्त की सुबह 10 बजे यहीं से यात्रा श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना होगी। यात्रा को लेकर गायक पंचम परदेशी ने ‘काशी नगरिया’ गीत की शूटिंग भी की है। आयोजकों ने प्रशासन के सहयोग से यात्रा को भव्य और शांतिपूर्ण बनाने का भरोसा जताया है।0
0
Report
224149
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने किया शुभारंभ
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता तथा विकास निषाद के संयोजन में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए राम प्रकाश यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाएं। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि पार्टी आगामी दिनों में तिरंगा यात्रा को व्यापक स्वरूप देगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री कृष्णगोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। संयोजक विकास निषाद ने बताया कि कार्यकर्ताओं को विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारियां सौंपने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, आनंद मिश्र, सुरेंद्र सोनी, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, गिरीश जायसवाल, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्य, विनय मिश्र, बबलू त्रिपाठी, संतोष गुप्त, सुरेंद्र, त्रिभुवन गौड़, महेश जायसवाल, सचिन, अनिल, हरिश्चंद्र, अखिलेश, बिंदेश्वरी, रामबचन, घनश्याम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
224149
जलालपुर को मिली यूको बैंक की नई सौगात, एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने किया शाखा का शुभारंभ
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर। नगरवासियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को जलालपुर में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक के शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उद्घाटन समारोह में एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता, यूको बैंक के उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, लोन एंड मार्केटिंग हेड अमन रंजन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल तथा मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि यूको बैंक की नई शाखा खुलने से जलालपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं सुलभ बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार, उद्यम और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडेय, शुभ सौरभ सिंह, अशोक सिंह, सोनू गौड़, आदित्य गोयल, शिवम आर्या, विवेक सोनी सहित बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नई शाखा के शुभारंभ को क्षेत्र के विकास और वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए यूको बैंक की इस पहल का स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
224149
जब बच्चे बने बदलाव के ब्रांड एंबेसडर.जलालपुर की सड़कों पर गूंजा संदेश—"ज़िंदगी चाहिए तो नियम मानिए"
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को जलालपुर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली,जिसका समापन ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजन के साथ हुआ। नोडल अधिकारी तकदीश फातिमा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जफरिया नेशनल इंटर कॉलेज तथा मिर्ज़ा ग़ालिब इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया और हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। रैली के दौरान नगरवासियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य आशा वर्मा, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लक्ष्मी चंद्र, जफरिया नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जहीर हसन, अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मुमताज, बृजेश चौहान, शशिकांत समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। समापन पर नोडल अधिकारी तकदीश फातिमा ने कहा कि बच्चों के माध्यम से दिया गया संदेश समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करता है। उन्होंने लोगों से सड़क पर निकलते समय यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा को अपनी आदत बनाने की अपील की।0
0
Report
224149
जलालपुर कोतवाली परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत जलालपुर कोतवाली परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संदीप अग्रहरि ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। 'माँ की महिमा ट्रस्ट' के अध्यक्ष एवं संयोजक विकास निषाद ने कहा कि माँ के नाम लगाया गया पौधा भावनात्मक जुड़ाव और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़े तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, नगर मंत्री सोनू गुप्ता, युवा मोर्चा सह-नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।0
0
Report
