icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow15 Apr 2025, 06:57 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरोटीवाला में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार, तीन अज्ञात

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के बरोटीवाला क्षेत्र में बीती 23 सितंबर को हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है...स्कूल परिसर में मौजूद घर में हुई चोरी की इस घटना मे परिवार को बंधक बनाकर हथियारबंध चोर लाखों की नगदी और ज्वेलरी ले उड़े थे... घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला... इलाके के एक CCTV कैमरे में गिरोह के तीन शातिर चोर पुलिस को नजर आए... CCTV कैमरे में पहले चोर के हाथ में रॉड, दूसरे के हाथ में पिस्टल , और तीसरे के हाथ में चोरी के माल की पोटली नजर आई ... पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु करते हुए मुखबिर की सूचना पर विकासनगर निवासी 65 वर्षीय बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया... आरोपी बाबूराम के कब्जे से चोरी की गई नगदी और अन्य दस्तावेजों के साथ घटना में इस्तेमाल की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है... पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ घटना में तीन अन्य साथी... सोनू , राजेंद्र और मदन शामिल थे... घटना से पहले पकड़े गए आरोपी बाबूराम ने घर की रैकी कर अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए... पुलिस अब घटना को अंजाम देने वाले तीन अन्य फरार आरोपियों को तलाश रही है...
0
0
Report

चंदौली में जमीन विवाद: धारदार हथियार से हमला, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला - जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हिंसक झड़प - राम अवतार यादव पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप - हमले में हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, दाहिना पैर बुरी तरह - गंभीर हालत में घायल को सीएचसी नौगढ़ में कराया गया भर्ती - चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर - सुबह बछड़े को लेकर घर जा रहे थे राम अवतार यादव - रास्ते में पाट्टीदार पक्ष से विवाद के बाद मारपीट का आरोप - सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजनों ने थाने में दी लिखित तहरीर - नौगढ़ थाना क्षेत्र बोदलपुर गांव का बताया जा रहा घटना. विजुअल
0
0
Report
Advertisement

सिकंदरा राव में 28वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mohammad RajaMohammad RajaFollow4m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)- स्थानीय क्रीड़ा स्थल मैदान में मंगलवार को 28वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 1 से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज गोयल तथा जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में यशपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र नाथ सिंह पीलू, नीरज शर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन तहसील क्रीड़ा प्रभारी जहांगीर हाशमी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक अजय बाबू शर्मा एवं नीता देवी सहित समस्त शिक्षकों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
0
0
Report

मधुबन कोलवाशरी में स्थानीय रोजगार की मांग पर धरना, महिलाओं के साथ मारपीट से तनाव

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बीसीसीएल ब्लॉक دو अंतर्गत संचालित मधुबन कोलवाशरी रणक्षेत्र बन गया है।कोल डस्ट लोडिंग पेलोडर के जगह मेनुवल लोडिंग की मांग को लेकर कोल माइंस वर्क्स यूनियन अनिश्चितकालीन धरना दे रहा है।स्थानीय मजदूर धरना पर बैठे है। धरना के पहले दिन धरना दे रहे मजदूरों के साथ सीआईएसएफ की मजूदगी में मारपीट की घटना हुई।बंदी के बाउजूद लोडिंग शुरू करने पर मजदूर विरोध करते हुए लोडिंग स्थल पहुँच गये।इसी दौरान महिलाओं और खानुडीह के पूर्व मुखिया अपने समर्थकों के साथ पहुँच धक्का मुक्की मारपीट करने लगे।सीआईएसएफ की उपस्थिति में महिलाओं के साथ मारपीट किया गया। घटना में कई महिलाएं चोटिल हो गये। घटना की जानकारी पाकर धरना स्थल निरसा विधायक अरूप चटर्जी पहुँचे।जेएमएम केंद्रीय सदस्य डब्लू महथा प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ भी धरना स्थल पहुँच समर्थन दिया। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।महिला मजदूरों के साथ हुए मारपीट घटना पर विरोध जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वही निरसा विधायक ने कहा कि मधुबन कोलवाशरी में स्थानीय ग्रामीण रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है।पिछले दो साल से मजदूर अपनी मांग के लिये लड़ाई लड़ रहे है।बाघमारा में जब भी कोई आंदोलन अपनी मांग के लिये किया जाता है तब उसे दबंगई से कुचलने दबाने का काम यहां के जनप्रतिनिधि,नेता करते है। वही जेएमएम केंद्रीय सदस्य ने कहा मधुबन कोलवाशरी में पेलोडर लोडिंग है।मेनुवל लोडिंग की मांग स्थानीय कर रहे है।रोजगार के लिये स्थानीय लोग अपनी आवाज उठा रहे है।महिला मजदूरों के साथ मारपीट किया गया।बीसीसीएल प्रबंधन इसके लिये जिम्मेदार है। मारपीट घटना में चोटिल हुई महिला ने कहा कि दर्जनो मजदूरों के साथ मारपीट किया गया।खानुडीह के मुखिया गोपाल महतो अपने समर्थकों के साथ लाठी रॉड लेकर पहुँच मारपीट किया।बुजुर्ग महिला भी इसमें चोटिल हुई।बीसीसीएल जीएम कोलवाशरी पीओ मनमानी कर रहे है।किसी भी सूरत में रोजगार चाहिए。
0
0
Report

बालाघाट दौरे पर राहुल गांधी को लेकर मंत्री का तीखा हमला, कहा पर्यटन मात्र

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर उन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के इस दौरे को महज़ एक 'पर्यटन' करार दिया है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे बालाघाट सिर्फ कमियां निकालने गए थे। मंत्री ने कहा कि राहुल माटे गांव के एक स्कूल में गए, यह सोचकर कि स्कूल टूटा-फूटा होगा, लेकिन वहां की अच्छी व्यवस्था, पढ़ते बच्चे और शिक्षकों को देखकर उन्होंने एक शब्द भी तारीफ का नहीं कहा। मंत्री ने लाडली बहना योजना पर राहुल के सवालों का जवाब देते हुए याद दिलाया कि कांग्रेस ने अपने 50-55 साल के शासन में कोई सुविधा नहीं दी। उन्होंने कहा कि आज जब पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में विकास हो रहा है, तो उन्हें सिर्फ आलोचना करनी है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने साफ कर दिया कि राहुल गांधी की इसी 'हल्की राजनीति' की वजह से देश की जनता उन पर भरोसा नहीं करती। बाइट-राव उदय प्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री, म.प्र.)
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद के बंद आतिशबizi दुकान में जोरदार विस्फोट, दीवारें ढहीं, लेंटर गिरे

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बंद आतिशबाजी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि करीब 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट से दुकान की दीवारें ढह गईं और लेंटर भी नीचे गिर गया। ईंटें उखड़कर काफी दूर तक जा गिरीं। गनीमत रही कि घटना के वक्त दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल धमाके की वजह का पता लगाया जा रहा है। फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बंद आतिशबाजी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। घटना अलेपुर मार्ग पर लाड़मपुर दोयम गांव के पास खेतों के बीच बनी दुकान में हुई। दोपहर करीब ढाई से पौने तीन बजे के बीच हुए विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो दुकान से धुआं उठ रहा था। विस्फोट इतना तेज था कि दुकान की दीवारें पूरी तरह ढह गईं और लेंटर भी गिर गया। दीवारों की ईंटें उखड़कर काफी दूर तक जा गिरीं। हालांकि, जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। दुकान शमशाबाद कस्बे के रहने वाले सरफुद्दीन की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वह बारातों में आतिशबाजी का काम करते हैं और उनके पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस भी है। मौके पर पहुंचे सीओ कायमगंज अजय वर्मा ने बताया कि दुकानदार के पास चटरी और अनार बनाने का लाइसेंस है। जुलाई तक दुकान में काम हुआ था। इसके बाद करीब तीन से चार किलो बारूद का मसाला कोठरी में रखकर उसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर एसडीएम कायमगंज अभिषेक वर्मा, सीओ अजय वर्मा और थाना प्रभारी सचिन चौधरी मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने भी पहुंचकर पानी की बौछार से आग को पूरी तरह बुझाया। फिलहाल फील्ड यूनिट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी की टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही धमाके की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

Singrauli crackdown on encroachment: strict action continues

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का शिकंजा... कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर गनियारी में कार्रवाई... निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के पास राजस्व-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई... शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया... तहसीलदार सविता यादव के नेतृत्व में चला अभियान... अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख, कार्रवाई जारी रहने के संकेत... शासकीय और सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी... अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार होगी कार्रवाई... स Singarauli जिले में शासकीय जमीन और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश के बाद राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को गनियारी स्थित निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के समीप अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजस्व और नगर निगम की टीम ने निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के आसपास मौके का निरीक्षण किया। जांच के बाद शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार सविता यादव के नेतृत्व में हुई। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी, सहित राजस्व और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि, सार्वजनिक मार्ग, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर किए गए अनधिकृत कब्जे को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स Singrauli में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बीच प्रशासन की नजर अब अन्य ऐसे स्थानों पर भी है, जहां शासकीय या सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत कब्जे की शिकायतें या मामले सामने आते हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण न करें।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में पंजाब भाजपा की अहम बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

Panchkula, Haryana:पंचकूला में पंजाब BJP की अहम संगठनात्मक बैठक... पंचकूला में आयोजित इस बैठक में पंजाब के मद्देनजर चुनावी रणनीति पर मंथन... पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित होटल रेड बिशप में पंजाब भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जारी है. बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष कर रहे हैं. बैठक में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन से जुड़े नेता शामिल हैं. बैठक में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जा रही है. पार्टी की ओर से जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है. पंचकूला में हो रही इस बैठक को पंजाब भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें बंद, मरीज परेशान

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से हो रही परेशानी , 80-80 लाख रुपए के अल्ट्रासाउंड मशीन वर्षों से पड़ा है बेकार。 मुरहू, कर्रा अड़की आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड जाँच नहीं होने से मरीजों और जरुरतमंदों को काफी समस्या होती है। ऐसे में लोग सदर अस्पताल में मणिपाल हेल्थ मैप के द्वारा संचालित जाँच केंद्र में अल्ट्रासाउंड होता है। जिसमें चिन्हित गर्भवती महिला का जांच तो निशुल्क होता है। हालांकि बाहर में प्राइवेट में जांच कराने पर ज्यादा लगता लेकिन वहीं मणिपाल हेल्थ मैप में जान कराने पर कुछ कम खर्च में मोक्ष जाता है। हालांकि सदर अस्पताल खूँटी में भी लाखों रुपए की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदा तो गया है लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहता है। ऐसे में लोगों को एक तो आर्थिक बोझ बढ़ जाता है और वही खरीदा गया मशीन वर्षों वर्षों से कमरे में बंद पड़ा है。 मुरहू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो वर्ष पहले एक्सरे मशीन अधिष्ठापन कियआ गया था जो अभी बेकार पड़ा हुआ है। अस्पताल के प्रभारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण यहाँ अल्ट्रासाउंड नहीं होता है। इसके अलावे चिकित्सकों की भी कभी है । जिसमें दो ही एमएमबीएस चिकित्सक हैं। जो एक अस्पताल के संचालन के लिए कम है。 मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल में दो वर्ष पहले उच्च स्तरीय एक्स-रे मशीन लगाया गया है । लेकिन बिजली की आपूर्ति सही नहीं होने के कारण बेकार पड़ा है। और एक पुराना एक्स-रे मशीन पहले लगा है उससे ही मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। बता दें कि खूँटी सदर अस्पताल में हैं या किसी अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन सभी जगह बंद पड़ा है जो अन्यत्र जगह जाकर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं。
0
0
Report

ग्वालियर: नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर का अपहरण, इनामी बदमाश गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव से नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर का गोलियां चलाकर अपहरण करने के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस घटना में शामिल डकैत योगी गुर्जर के करीबी कल्ली गुर्जर को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। वह लगातार मुरैना और धौलपुर क्षेत्र में वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहा है। फिर भी पुलिस का मुखबिर तंत्र डकैत की पहुंच के आगे फेल साबित हो रहा है। दरअसल तिघरा क्षेत्र के ग्राम गुर्जा निवासी पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे का विवाह वर्ष 2024 में हुआ था। आठ अक्टूबर 2025 को योगी गुर्जर, कल्ली गुर्जर, प्रदीप सिंह गुर्जर सहित अन्य अपराधी गांव में घुसे। इन लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और अंजू को अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर योगी गुर्जर सहित नौ लोगों को अब तक पकड़ा है। कल्ली गुर्जर और प्रदीप गुर्जर फरार चल रहे थे। प्रदीप की लोकेशन पुलिस को मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसे पुलिस ने कैंथा गांव के पास से पकड़ा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top