icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
328001
BSBhanu Sharma7 Nov 2025, 02:37 pm

संघ संघर्ष चेतना यात्रा धौलपुर पहुंची, जनवरी में राजधानी के बड़े आंदोलन की तैयारी

Dholpur, Rajasthan:अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की संघर्ष चेतना यात्रा धौलपुर आई, स्थानीय पदाधिकारी ने किया स्वागत धौलपुर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों से संवाद कायम कर बड़े आंदोलन की जमीन तैयार करने के लिए जयपुर से शुरू की गई जन संघर्ष चेतना यात्रा अलवर डीग भरतपुर होते हुए प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में धौलपुर पहुंची। संघर्ष चेतना यात्रा के धौलपुर पहुंचने पर महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में चेतना रथ में आए प्रांतीय नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय पंचायत समिति परिसर में आयोजित सभा में बोलते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि महासंघ के दो जत्थे चेतना रथ लेकर अलग-अलग जिलों में निकले हैं जहां स्थानीय कर्मचारियों से संवाद कायम कर जनवरी में राजधानी जयपुर में प्रस्तावित बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है,इसीलिए इसके साथ की गई छेड़छाड़ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संघ संकट चेतना यात्रा धौलपुर के बाद करौली गंगापुर सिटी होते हुए सवाईमाधोपुर के लिए रवाना हुई।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top