icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
844508
PKPrakash Kumar Sinha15 Sept 2025, 03:16 pm

पटना सिविल कोर्ट को धमकी: आरडीएक्स से उड़ाने की साजिश, गिरफ्तार अश्विनी कुमार

Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--मुंबई को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले अश्विनी कुमार को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर पटना ट्रांजिट रिमांड पर लाया है। गांधी मैदान और पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ा देने की धमकी देने के आरोप में पटना पुलिस ने अश्विनी को चार दिनों की रिमांड पर लिया है। गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि चार दिनों की रिमांड के बाद उसे पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में अश्विनी ने आरोप लगाया है कि उसका पुराना दोस्त आत्मानंद दास उसे फंसा रहा है। आत्मानंद, जो किताब विक्रेता है, पर अश्विनी का कहना है कि वह उससे 15 लाख रुपए उधार था और पैसे न लौटने पर आत्मानंद ने मार्च 2025 के अंत में दिल्ली के पते पर कुरियर से मोबाइल भेज कर साजिश रची। अश्विनी ने साफ कहा है कि उसने किसी को धमकी नहीं दी। वह आरके भट्टाचार्य रोड का रहने वाला है, 1990 से आत्मानंद से दोस्ती रही और 2020 में पटना छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हुआ था। खुद को वह स्वतंत्र वैज्ञानिक और संगीत में पीएचडी भी बताता है। गांधी मैदान थाने के सरकारी नंबर पर 4 सितंबर को फिरोज बनकर धमकी मिली थी जिसमें कहा गया था कि दो घंटे में पूरे थाने को उड़ा दूंगा; साथ ही आरोपी ने कई गणेश पूजा पंडालों में मानव बम होने का भी दावा किया था। मुंबई व पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मामला दर्ज कर अब विस्तृत जांच चल रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top