Back
जहानाबाद में विरोध ने तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा रोक दी
MKMukesh Kumar
Sept 16, 2025 12:39:42
Jehanabad, Bihar
MUKEAH KUMAR / JEHANABAD / 16-09-2025
SLUG - VIDHAYAK_KA_VIRODH
A.INTRO - नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के पहले ही दिन जहानाबाद में स्थानीय राजद विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के खिलाफ भारी विरोध देखने को मिला। सभा स्थल गांधी मैदान पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर सुदय हटाओ, जहानाबाद बचाओ के नारे लगाए। इस विरोध ने राजद के इस मजबूत गढ़ में अंदरूनी कलह को सतह पर ला दिया है। स्थानीय लोगो जहानाबाद के सम्मान की रक्षा को लेकर टिकट काटकर किसी दूसरे कार्यकर्ता और नेता को टिकट देने की मांग कर रहे थे। यह विरोध न सिर्फ सभा स्थल पर बल्कि तेजस्वी यादव के काफिले को भी विरोध झेलना पड़ा। शहर के फिदा हुसैन मोड़ और घोसी मोड़ पर स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय एवं कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोक कर नारेबाजी की। विरोध कर रहे लोगो ने नारों में कहा कि तेजस्वी से बैर नहीं, सुदय की खैर नहीं। कार्यकर्ताओं का आक्रोश तेजस्वी की सभा स्थल पर भी देखने को मिला जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर सुदय हटाओ जहानाबाद बचाओ के नारे लगाए। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव की सभा समाप्त होने पर इस्लामपुर जाने के क्रम में जहानाबाद के घोसी मोड़ पर भी कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के काफिले को रोक सुदय यादव के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध कर रहे राजद कार्यकताओं एवं समर्थको का कहना था कि विधायक सुदय यादव ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का काम किया है बल्कि की सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के लालू तेजस्वी जी के सिद्धांत के खिलाफ कार्य किया है। विधायक मद की राशि अपने चहेतों की बीच बंदरबांट कर दिया।वही राजद पार्टी के प्रवक्ता विधायक का बचाव करते हुए दिखे। दरअसल तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत आज 16 सितम्बर से जहानाबाद के गांधी मैदान सभा से की है। तेजस्वी अपनी बिहार अधिकार यात्रा के तहत जहानाबाद, नालंदा के इस्लामपुर हिलसा और फतुहा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। दो दिनों से रही बारिश के बावजूद तेजस्वी यादव की यात्रा में राजद कार्यकर्ताओं का जोश हाई थी ।शहर को पोस्टर बैनरों से पाट दिया था। इधर तेजस्वी की यात्रा को लेकर दो दिनों से हो रही बारिश के जहां कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था वहीं स्थानीय विधायक सुदय यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश उबाल पर था। वहरहाल चुनावी मौसम में राजद के गढ़ माने जाने वाले जहानाबाद में विधायक के खिलाफ आक्रोश महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी है।
Byte - शशी रंजन उर्फ पप्पु यादव,राजद प्रवक्ता
इकबाल लीडर,स्थानीय निवासी
स्थानीय निवासी
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowSept 16, 2025 14:46:573
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 16, 2025 14:46:390
Report
BBBindu Bhushan
FollowSept 16, 2025 14:46:190
Report
ANAbhishek Nirla
FollowSept 16, 2025 14:46:090
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 16, 2025 14:46:000
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 16, 2025 14:45:120
Report
0
Report
4
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 16, 2025 14:37:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 16, 2025 14:37:260
Report