icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow2d ago

रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी, डीएम से लगाई गुहार।

Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज देहात और अहमदनगर में शेरपुर रेलवे फाटक के पास चार गांवों को जोड़ने वाले रास्ते को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रेलवे विभाग की ओर से रास्ते की खुदाई कर दीवार निर्माण की तैयारी किए जाने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष गुप्ता को सौंपकर रास्ते की समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही पीलीभीत सांसद और विधायक बाबूराम पासवान को भी दूरभाष के माध्यम से मामले से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर 13 या 14 अक्टूबर को मौके पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन के अनुसार, यह रास्ता पूरनपुर देहात, ढका, सिमरिया ताल्लुका महाराजपुर और लालपुर अमृत गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता राजस्व नक्शे में भी दर्ज है। वर्ष 2021 में रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पांच दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे और विधायक बाबूराम पासवान के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका की ओर से करीब 120 मीटर लंबा पक्का नाला और रास्ता बनवाया गया था। इसके अलावा ग्राम प्रधान की ओर से लगभग 150 मीटर रास्ते का निर्माण कराया गया था। अब अचानक रास्ता बंद करने के निर्णय से लोगों में रोष व्याप्त है।
0
0
Report
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow2d ago

पीलीभीत: पूरनपुर में नशे का कहर, युवक ने एक के बाद एक लगाए नशीले इंजेक्शन, वीडियो देख उड़े होश।

Puranpur, Uttar Pradesh:

पीलीभीत: बीती शाम शेरपुर फाटक के पास एक युवक का नशीले इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक डिवाइडर पर बैठकर एक के बाद एक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लगाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और खुलेआम सड़क किनारे नशा कर रहा था। राह चलते किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबार की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और अवैध तस्करों द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित इंजेक्शन व नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने और ऐसे नशीले इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

0
0
Report
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow2d ago
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow8 Oct 2026, 11:29 am

अलियापुर गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप, भाकियू अराजनैतिक महिला प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन।

Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महिला प्रकोष्ठ की सदर तहसील अध्यक्ष रेशमा वर्मा ने ब्लॉक ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत अलियापुर में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया है।तहसील अध्यक्ष रेशमा वर्मा का आरोप है कि ग्राम पंचायत अलियापुर में ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी योजना के तहत आवासों के आवंटन में धांधली की गई है। इसके साथ ही गांव में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों में मानकों को ताक पर रखकर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रेशमा वर्मा ने ललौरीखेड़ा विकास खंड के खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अलियापुर गांव में हुए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow8 Oct 2026, 07:37 am

IGRS मासिक रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान,

Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत: माह सितंबर की आईजीआरएस (IGRS) मासिक रैंकिंग में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद पीलीभीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस कार्यालय एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, सुकीर्ति माधव द्वारा आईजीआरएस कार्यालय, सर्कल एवं थाना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं उत्साहवर्धित किया गया। इस दौरान यह भी उल्लेखनीय रहा कि जनपद के 17 थानों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को संपूर्ण प्रदेश में शीर्ष पर पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता है, जिसे पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ आगे भी जारी रखा जाए।
0
0
Report
Advertisement
Back to top