icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
229306
AKAnand Kumar SinghFollow42m ago

तालाबी जमीन का इकरारनामा कर 38 लाख रुपए ठगे,एसपी के निर्देश पर 9 के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज।

Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र में ज़मीन खरीद-बिक्री के नाम पर 38 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग की एसपी के जनता दर्शन में गुहार लगाने के बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्रापर्टी डीलर व विक्रेताओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी रामकुमार को कृषि योग्य ज़मीन की आवश्यकता थी। उन्होंने अपने रिश्तेदार मोलहे के जरिए ज़मीन के डीलरों—सुशील कुमार सोनी और प्रविश द्विवेदी से संपर्क किया। डीलरों ने पीड़ित को सुरक्षित और अविवादित ज़मीन दिलाने का झांसा देकर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में भूमि दिखाई। विक्रेता छंगा लाल, रोशन लाल, रामप्रकाश, कलावती, सुखमीलाल, और प्रमोद कुमार के साथ मिलकर 27 मार्च से 29 मई 2026 के बीच आरटीजीएस, चेक एवं नकद समेत विभिन्न माध्यमों से कुल 38 लाख रुपए ले लिए गए। 13 मई को महराजगंज में करीब सात बीघे जमीन का इकरारनामा भी निष्पादित करा दिया गया। इकरारनामे के एक महीने बाद जब पीड़ित रामकुमार खेत में जुताई कराने पहुंचे, तो आसपास के किसानों ने बताया कि उक्त ज़मीन तालाब श्रेणी की संरक्षित भूमि है। जब पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व अभिलेखों की जांच करवाई, तो पुष्टि हुई कि यह भूमि तालाबी है और इसका क्रय-विक्रय कानूनी रूप से नहीं हो सकता। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने डीलरों से अपने 38 लाख रुपये वापस मांगे, तो पहले टालमटोल किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महराजगंज के समक्ष हुई सुनवाई में डीलरों ने 38 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की, लेकिन धनराशि वापस करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अब आरोपी डीलरों द्वारा बुजुर्ग पीड़ित को धमकी दी जा रही है कि "न रुपया मिलेगा न ज़मीन, ज्यादा शिकायत की तो जान से हाथ धो बैठोगे"। पुलिस अधीक्षक के जनता दर्शन में गुहार लगाने के बाद एसपी के निर्देश पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने सभी नौ आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया छानबीन की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
Pinewz
229306
AKAnand Kumar SinghFollow27 Aug 2026, 05:41 pm

तहसील क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित गांवों में एसडीएम के निर्देश पर राहत चौपाल का आयोजन

Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के महराजगंज व शिवगढ़ विकास खंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों व आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों में नैया नाले में उफान से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।आलम यह कि नैया नाले का पानी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।प्रभावित गांवों का एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने सीओ प्रदीप कुमार के साथ जायजा लिया।जायजे के बाद एसडीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, पशु चिकित्सा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को जल भराव से प्रभावित गांवों में राहत चौपाल लगाने के निर्देश दिए। गुरुवार को हसनपुर में तहसीलदार मंजुला मिश्रा व शिवगढ़ विकास खंड क्षेत्र के कोडरी गांव में नायब तहसीलदार उमेशचंद्र की अध्यक्षता में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।राहत चौपाल में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य व सुरक्षा की जानकारी साझा करने के साथ ही उनकी समस्याओं को सुनने के बाद समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Pinewz
229306
AKAnand Kumar SinghFollow18 Aug 2026, 03:59 pm

भारी बारिश के बाद तीन गांवों में जलभराव की स्थिति,तीन के कच्चे मकान गिरे

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली।भारी बारिश के बाद तहसील क्षेत्र के जमोलिया व राजापुर में जलभराव की स्थिति है। वहीं पोखरनी गांव में किसानो की करीब 25 बीघा फसल जलमग्न हो गई है।भारी बारिश के बाद लोगों के कच्चे मकान गिरने शुरू हो गये है।मऊ गांव निवासी रामकुमार उर्फ सदाशिव, कक्केपुर गांव निवासी कौशल किशोर श्रीवास्तव, राजापुर गांव निवासी सिराज का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिससे पीडीतो की घर गृहस्थी का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने संबंधित गाव के लेखपालों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी है। जिससे घरगिरी के पीड़ितों को शासन से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
229306
AKAnand Kumar SinghFollow18 Aug 2026, 03:12 pm

न्यायालय से चर्चित आदित्य सिंह उर्फ रवि हत्याकांड में 14 को आजीवन कारावास की सजा, दो दोषमुक्त

Maharajganj, Uttar Pradesh:रायबरेली के चर्चित आदित्य सिंह उर्फ रवि हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी सपा नेता आरपी यादव, सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव और उनके बेटे अर्पित यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, आरोपी आरके यादव और एपी सिंह को साक्ष्य के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया। मामला वर्ष 2019 का है, जब छात्र आदित्य सिंह उर्फ रवि की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में रतापुर स्थित सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव और उनके बेटे समेत कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबे समय तक चली सुनवाई और गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर जिला जज की अदालत ने आज 16 आरोपियों में से 14 को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि दो आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर बरी कर दिया। फैसले के बाद आदित्य हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। मामले में अदालत के निर्णय को पीड़ित परिवार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
0
Report
Pinewz
229306
AKAnand Kumar SinghFollow1 Jan 2026, 01:25 pm
0
0
Report
Advertisement
Back to top