208001
लघु उद्योग भारती का सम्मान समारोह
Kanpur, Uttar Pradesh:#स्लग: लघु उद्योग भारती, कानपुर संभाग वार्षिक सभा *आत्मनिर्भर भारत और MSME सेक्टर को मजबूती देने पर जोर, लघु उद्योग भारती का वार्षिक सम्मेलन संपन्न* कानपुर: लघु उद्योग भारती, कानपुर संभाग की वार्षिक सभा एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन होटल लैंडमार्क में किया गया, जिसमें कानपुर संभाग के 300 से अधिक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की MSME हितैषी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत और 'लोकल फॉर वोकल' अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने की। सम्मेलन के दौरान उद्यमियों की समस्याओं, MSME सेक्टर को सुदृढ़ बनाने, सौर ऊर्जा के उपयोग तथा नवीन व्यापार अवसरों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री अंकुर अंशवानी ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, पदाधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संदीप अवस्थी (अध्यक्ष), अंकुर अंशवानी (महामंत्री), लाडली प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र मुरजानी, अमन घई, संदीप अरोड़ा, अनुराग मालवीय, सलील गुप्ता, सुबोध प्रहलादका, प्रेरणा वर्मा (अध्यक्ष, महिला इकाई), डॉ. सुभाषिनी शिवहरे खन्ना (सचिव, महिला इकाई), संजय गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय गुप्ता, सुशील मोहन टाकरी, श्रवण कुमार अग्रवाल, अनुज गुप्ता, राधा कृष्ण गुप्ता, पुनीत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं उद्यमीगण मौजूद रहे।0
0
Report
208001
Upi के नए नियम
Kanpur, Uttar Pradesh:UPI MDR के नए नियम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे: NPCI नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के चीफ ऑफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग, कुणाल कलावतिया ने UPI MDR व्यवस्था के ग्राहकों और कारोबारियों पर पड़ने वाले असर को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य UPI भुगतान प्रणाली को मजबूत करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि आम यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर किसी तरह का अतिरिक्त खर्च न पड़े। कुणाल ने जोर देकर कहा कि उपभोक्ताओं के लिए UPI पहले की तरह मुफ्त रहेगा। उन्होंने कहा, “प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, MDR केवल ₹2,000 से अधिक के पात्र व्यापारिक पेमेंट पर लागू होगा।” प्रत्येक लेनदेन पर 0.4% MDR प्रस्तावित है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 प्रति लेनदेन होगी। उन्होंने ₹2,000 की सीमा को लेकर एक आम गलतफहमी भी दूर की। कलावतिया ने कहा, “₹2,000 की सीमा हर व्यापारी लेनदेन पर लागू होगी, न कि किसी व्यापारी को एक दिन में मिले कुल UPI पेमेंट की राशि पर।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ₹2,000 से कम के कई अलग-अलग लेनदेन पर MDR नहीं लगेगा। छोटे कारोबारियों की चिंताओं को दूर करते हुए, कलावतिया ने कहा कि जो व्यापारी अपने बैंक खाते में हर महीने UPI के जरिए ₹1 लाख तक प्राप्त करते हैं, उन्हें आगे भी कोई MDR नहीं देना होगा। उन्होंने समझाया, “इससे स्थानीय बाजारों में छोटे कारोबारी, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटी खुदरा दुकानें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना जारी रख सकेंगे।” शिक्षा, रेलवे, टेलीकॉम, बीमा और ईंधन जैसे क्षेत्रों में ₹2,000 से अधिक के पेमेंट पर प्रति लेनदेन ₹5 का तय MDR लगेगा। इससे व्यापारियों के लिए खर्च तय और किफायती बना रहेगा। कलावतिया ने आगे बताया कि MDR से मिलने वाली राशि से एक अलग फंड बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल खासकर छोटे शहरों और कस्बों में डिजिटल पेमेंट का बुनियादी ढांचा बढ़ाने और छोटे व्यापारियों के बीच UPI की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।0
0
Report
208013
प्रयागराज हाइवे से संगम की राह आसान
Kanpur, Uttar Pradesh:*कानपुर-प्रयागराज हाईवे से पर्यटन को मिली रफ्तार, संगम की राह हुई आसान* कानपुर से प्रयागराज को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अब पर्यटन की राह को भी आसान बना रहा है। बेहतर सड़क संपर्क से प्रयागराज के संगम, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों तक पहुंच सुविधाजनक हुई है। कानपुर और आसपास के जिलों से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी बन गया है। प्रयागराज में संगम के साथ कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। पर्व और विशेष आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग कानपुर की ओर से प्रयागराज पहुंचते हैं। सड़क संपर्क बेहतर होने से परिवारों और पर्यटकों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करना सुविधाजनक हो रहा है। पर्यटकों और यात्रियों की आवाजाही का असर हाईवे से जुड़े कस्बों और गांवों के स्थानीय कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। रास्ते में पड़ने वाले होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानें और स्थानीय बाजार यात्रियों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इससे छोटे कारोबारियों के लिए ग्राहकों का दायरा बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
208001
समाचार पत्र विक्रेता संघ
Kanpur, Uttar Pradesh:समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से बीते कई वर्षों से जन्माष्टमी के अवसर पर एकजुट हो सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है,,, इसी कड़ी में इस वर्ष भी महामंत्री राजकुमार पांडे की ओर से यह आयोजन श्याम नगर के कृष्णा पार्क में किया गया,,, जहां विशेष रूप से आईपीएस डीडी चौरसिया और भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने हिस्सा लिया,, महामंत्री राजकुमार पांडे ने बताया कि समाचार पत्र विक्रेता पूरे साल बिना किसी अवकाश के कार्य करते हैं,, ऐसे में जन्माष्टमी की रात्रि जागरण के बाद अगले दिन समाचार पत्र विक्रय के पश्चात इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,, जिसमें स्थानीय लोग संघ के कार्यकर्ता और व्यापार मंडलों का भी विशेष योगदान रहता है । बाइट- राजकुमार पांडे, महामंत्री, समाचार पत्र विक्रेता संघ0
0
Report
208001
पुलिस पर गुंडई का आरोप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पत्नी संग आई पुलिस या निजी फौज? युवक ने लगाए अगवा कर पिटाई के आरोप कार में उठाया, रास्ते में पीटा, लॉकअप में खुलीं आंखें! फिरोजाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप, कानपुर से युवक को जबरन ले जाने का दावा पत्नी-पुलिस गठजोड़ का आरोप, पीड़ित ने DCP से मांगा इंसाफ कानपुर के सेन थाना क्षेत्र की आजाद नगर चौकी इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और फिरोजाबाद पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित अर्चित यादव का कहना है कि उसकी पत्नी खंगर थाने के पुलिसकर्मियों के साथ कानपुर पहुंची और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गई। युवक का आरोप है कि रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, सुनसान स्थान पर ले जाकर पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसका दावा है कि बेहोश होने के बाद जब उसे होश आया तो वह थाने के लॉकअप में था। परिजनों का आरोप है कि युवक के शरीर पर चोटों के निशान होने के बावजूद उसका मेडिकल नहीं कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने डीसीपी साउथ से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं परिजनों का कहना है कि लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बाइट: अर्चित यादव (पीड़ित पति) बाइट: पंकज यादव (मौसेरा भाई)0
0
Report
