272189
सिद्धार्थनगर में बाढ़ की आशंका को देखते हुए डीएम ने डुमरियागंज के गांवों का निरीक्षण किया
Domariyaganj, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने डुमरियागंज तहसील के तेनुहार, कठौतीया और बड़हरा गांवों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण राप्ती नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। फिलहाल नदी अपने सामान्य स्तर पर बह रही है। एक-दो मजरों के मेरुदंड होने की संभावना है।इसलिए लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर राहत की व्यवस्था कराई जाएगी। नावों की व्यवस्था भी पहले से कर ली गई है।0
0
Report
272189
पूर्व मंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि UGC अच्छा कानून है
Domariyaganj, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर UGC के नए नियम पर SC की रोक पे पूर्व मंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि UGC अच्छा कानून है कानून को संसोधन कर के सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी का नुकसान न हो UGC कानून जरूर पास होगा।0
0
Report
272189
केंद्रीय बजट को लेकर एक जन चौपाल का आयोजन
Domariyaganj, Uttar Pradesh:डुमरियागंज क्षेत्र में केंद्रीय बजट को लेकर एक जन चौपाल का आयोजन धोबहा चौराहे पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद ने शिरकत की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की।पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया यह बजट 'विकसित भारत' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।वही पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, कृषि, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है।इसमें पूंजीगत व्यय में वृद्धि, ऋण-जीडीपी अनुपात में कमी और विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई योजनाओं का प्रावधान किया गया है।0
0
Report
Advertisement
272189
पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने बजट पर जारी किया वीडियो
Domariyaganj, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने बजट पर जारी किया वीडियो।पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने यूपी बजट को “वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी” की दिशा में बड़ा कदम बताया।उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य इस बजट से साकार होगा।बजट में किसान, नौजवान, रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है।द्विवेदी के अनुसार प्रदेश में बेरोजगारी दर घट रही है और आगे और कमी आएगी।उन्होंने बजट को “उत्तम प्रदेश”बनाने की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।0
0
Report
272189
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिद्धार्थनगर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), सोहना का भ्रमण किया
Domariyaganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिद्धार्थनगर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), सोहना का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के कृषि परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद वैज्ञानिकों अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पे सांसद जगदम्बिका पाल भी मौजूद रहे।0
0
Report
