Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Paschim Bardhaman713204

ओडिशा से मुर्शिदाबाद जा रहे थे गांजा तस्कर, बुदबुद पुलिस ने दबोचा

Aman Ray
Jul 07, 2025 12:24:01
Durgapur, West Bengal
बुदबुद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। साथ ही एक छोटी गाड़ी भी जब्त की गई, जिस पर डॉक्टर का स्टिकर लगा हुआ था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बाबू शेख, हबीबुल शेख और कमालुद्दीन शेख शामिल हैं। ये तीनों मुर्शिदाबाद के सालार शेख पारा में रहते हैं। पुलिस के अनुसार, वे रविवार रात ओडिशा से मुर्शिदाबाद जा रहे थे। आगे की जांच के लिए तीनों को दुर्गापुर उपजिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
8
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top