Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई डूडा व नगर निकायों की बैठक

Sunil Kumar
Jul 07, 2025 14:02:54
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई।स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में डूडा व निकाय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत धनराशि की उपलब्धता के अनुसार प्रस्ताव तैयार किये जाएं। कार्यों की एक वरीयता सूची बनाई जाये। जिन निकायों के प्रस्ताव नहीं मिले हैं उसमे 20 जुलाई तक प्रस्ताव लिए जाएं। निर्माण कार्यों में शासनादेशों का पालन किया जाये। नगर निकायों को उन्होंने निर्देश दिए कि निकायों में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये। पेयजल की व्यवस्था एक निश्चित समयावधि के मेंटीनेन्स के साथ स्थापित की जाये। नगर निकायों के पिछड़े इलाकों में पाईप पेयजल की व्यवस्था टाइड फंड से की जाये, यदि ये क्षेत्र अमृत 2 योजना से आच्छादित न हों।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top