icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
221603
DHANANJAY PANDEYDHANANJAY PANDEYFollow16 Mar 2026, 03:15 pm

रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए भरत भैया,सैकड़ों रोजेदारों ने लिया हिस्सा,दिखी एकता की मिसाल

Jamin Manauli, Uttar Pradesh:मधुबन। माह-ए-रमज़ान के पवित्र माह पर सोमवार शाम को मधुबन कस्बा स्थित जमीन मनौली पुराबंधु मल्ल में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया की ओर से रोज़ा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया। इफ्तार के लिए खजूर, फल, पकौड़ी , ठंडा सहित कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रबंध किया गया था। सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ बैठकर अपना रोजा खोला और इन व्यंजनों का आनंद लिया। रमजान के पवित्र महीने में रोजेदारों को इफ्तार कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। इफ्तार के बाद सभी उपस्थित लोगों ने नमाज अदा की और अल्लाह से देश में अमन-चैन, सुकून तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि इफ्तार जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। भरत भैया ने सभी से समाज में एकता और भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जो सामाजिक समरसता की एक सुंदर मिसाल पेश करता है। इफ्तार पार्टी के दौरान रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर रमज़ान की बधाई दी और क्षेत्र में शांति, तरक्की तथा खुशहाली की दुआ मांगी। प्रधान फरीद,संयोजक बबलू ठठेरा, डॉ अरविंद, रोमित सिंह, राधेश्याम सिंह,ने इस अवसर पर कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। यह महीना आपसी प्रेम, भाईचारा, मोहब्बत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। रोजा इफ्तार के सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों और टाउन एरिया के लोगों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Pinewz
221603
DHANANJAY PANDEYDHANANJAY PANDEYFollow16 Mar 2026, 09:04 am

शैक्षिक भ्रमण में किया रामलला का दर्शन,छात्र-छात्राओं ने जाना अयोध्या धाम का इतिहास

Madhuban, Uttar Pradesh:मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत तिनहरी परसुपुर स्थित शंभू नाथ महाविद्यालय एवं फार्मेसी के छात्र और शिक्षक रविवार सुबह 7 बजे ऐतिहासिक अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। सभी लोग निजी बस से निकले। बस को महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक राहुल तिवारी एवं गार्जियन विनोद तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र और शिक्षक मझवारा , घोसी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए अयोध्या धाम पहुंचें। वहां धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। जिसमें छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत रामजन्म भूमि, कनक भवन, दशरथ महल, नागेश्वर मंदिर, लता मंगेशकर चौक तथा सरयू घाट का दर्शन किया। इसके माध्यम से छात्र छात्राओं के अंदर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र का दर्शन कराना रहा। जिससे छात्रों के अंदर संस्कृति का प्रादुर्भाव हो सके और विद्यार्थी स्वयं का स्वानुशासित रहकर एक सुयोग्य नागरिक बन सकें। महाविद्यालय के व्यवस्थापक राकेश तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हर साल शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है। इस साल छात्र-छात्राओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। साथ ही हनुमान गढ़ी समेत कई अन्य मंदिरों का इतिहास जाना। शैक्षणिक भ्रमण में 95 छात्र छात्रा, 10 शिक्षकों समेत दो अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल संतोष तिवारी अजय उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार, वाल्मीकि भट्ट, अरविंद कुमार, पप्पू तिवारी, दुर्गा त्रिपाठी,मुन्ना उपाध्याय, अंशु यादव शिक्षक गण सहित अन्य मौजूद रहे। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देना रहा। जिसमें छात्रों को स्थापत्य कला ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व से रूबरू कराना था। यह अनुभव छात्र- छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक रहा।
0
0
Report
Pinewz
221603
DHANANJAY PANDEYDHANANJAY PANDEYFollow14 Mar 2026, 05:33 pm

बरनवाल सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन: लोगों में दिखी सद्भावना और एकजुटता, रंग-गुलाल लग

Jamin Manauli, Uttar Pradesh:मधुबन। स्थानीय नगर के भोला रोड स्थित साहू मैरेज हॉल में बरनवाल सेवा समिति मधुबन द्वारा शनिवार दोपहर से शुरु देर शाम तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमत भजन और भगवान की आरती उतार विधिवत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। समारोह में समाज के बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। होली गीतों और नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया, जिससे उपस्थित लोगों का मन मोह लिया गया। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि फूलपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रामअशीष बरनवाल ने अपने संबोधन में होली को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने बरनवाल समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय बरनवाल वैश्य सभा जयप्रकाश बरनवाल ने भी समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर रसड़ा , बेल्थरा , मऊ आदि जगहों सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आलोक बरनवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध बरनवाल ने किया। आयोजन में समिति के महामंत्री चंद्रकांत बरनवाल, कोषाध्यक्ष मनोज बरनवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद जी बरनवाल,सदस्य सियाराम बरनवाल, लड्डू बरनवाल, पवन बरनवाल आदि ने सराहनीय योगदान दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में बरनवाल समाज के महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। तत्पश्चात लोगों ने नाश्ता,भोजन कर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
221603
DHANANJAY PANDEYDHANANJAY PANDEYFollow9 Mar 2026, 04:09 pm

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ:अध्यक्ष एंव मंत्री ने जताया आभार, बोलें- बार और ब

Jamin Manauli, Uttar Pradesh:मधुबन। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी चैयरमेन रमेश मिश्र ने तथा संचालन अधिवक्ता प्रदीप मिश्रा ने की। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय रहे। वहीं निर्वाचन अधिकारी राम दुलारे यादव ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय व मऊ नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय और नवनिर्वाचित मंत्री सतिराम यादव ने मधुबन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सहयोग करने की बात कही। ताकि वादकारियों को परेशान न होना पड़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर कंधा से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित मंत्री अविनाश मल्ल ने शपथ लेने के पश्चात विश्वास के लिए अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उनके लिए अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है। उन्होंने आगे कहा कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित करना, अधिवक्ताओं के हित में काम करना और बार का विकास उनकी प्राथमिकता है। वही तमाम वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत कर बार और बेंच की गरिमा को बनाए रखने की बात कहीं। इस अवसर पर अधिवक्ता अखिलेश पाण्डेय,संतोष तिवारी,प्रेम भूषण पाण्डेय, आशीष तिवारी, अश्वनी मिश्रा, शिव प्रकाश सिंह, संजय यादव, योगेश कुमार चतुर्वेदी,सुरेश कुमार,धनंजय पाठक , रणधीर यादव , रवि प्रकाश मल्ल आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
221603
DHANANJAY PANDEYDHANANJAY PANDEYFollow7 Mar 2026, 11:46 am

समाधान दिवस में डीएम के सामने छलका जनता का दर्द: शिकायतों के अंबार में डूबी तहसील, 72 में 11 का हुआ

Madhuban, Uttar Pradesh:मधुबन तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक बार फिर सिस्टम की खामियां खुलकर सामने आईं। जिलाधिकारी जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे तो परिसर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं एक एक फरियादियों की मुख्य गेट पर पुलिस बल की मौजूदगी में तलाशी लेकर डीएम और एसपी के टेबल तक भेजा गया। जहां मुख्य गेट पर नायब तहसीलदार ख़ुद कमान संभाले नजर आए। किसी ने चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत की तो कोई सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से परेशान दिखा । बिजली ,आपूर्ति,खाद्यान्न और भूमि विवादों के मामले इतनी संख्या में सामने आए कि अधिकारियों के पसीने छूट गए। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मौके पर ही कई विभागीय अफसरों को फटकार लगाते हुए तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। पूरे समाधान दिवस में कुल 72 प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए, जिनमें से मात्र 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। वहीं 2 जगहों पर समस्याओं के निस्तारण हेतु 2 जगहों पर टीम रवाना की गईं। शेष प्रकरणों को ‘जांच में’ बताकर कार्यवाही की बात कही गई। इससे लोगों में यह भावना और गहरी हुई कि समाधान दिवस अब केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जहां फरियादी आते हैं, सुनवाई होती है, पर समाधान नहीं। मधुबन तहसील में आए अधिकांश लोग महीनों से एक ही शिकायत लिए दर-दर भटक रहे थे, लेकिन अधिकारियों के रवैये से निराश दिखे। शेष लंबित मामलों पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में प्रशासनिक अमले की सक्रियता स्पष्ट थी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुसार आम जनता को त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील दिवस जनता और प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जिससे समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर संभव हो पाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों की जांच मौके पर जाकर की जाए, जिसमें शिकायतकर्ता अथवा मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर और फोटोग्राफ्स अनिवार्य रूप से लिए जाएं। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसपी इलामारन जी ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतों को संवेदनशीलता और तत्परता से निस्तारित किया जाए। साथ ही मधुबन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी को लेकर पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगाते हुए पुलिसिंग और गश्त पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर एसडीएम सत्यप्रकाश, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, एसीएमओ बीके यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रहर, बीडीओ अनिल मौर्य,विद्युत एक्सियन श्रीप्रकाश, एसडीओ सतीश चौहान,सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय, रामपुर थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस टीम मौजूद रहीं।
0
0
Report
Advertisement
Back to top