Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229303

सरकारी अस्पताल में मरीजों से हो रही मनमानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि की जगह बाहर की मह

Aug 19, 2025 00:36:07
Piyarepur, Uttar Pradesh
रायबरेली। हरचंदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों पर मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं लिखने का आरोप लगा है। अस्पताल में जन औषधि केंद्र और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टर कमीशन के लिए बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। ओई गांव की सोमती ने बताया कि पैसों की कमी के कारण वह डॉक्टर द्वारा लिखी गई बाहर की दवाएं नहीं खरीद पाईं। इसी तरह बरगदहा की रहने वाली संपाता भी महंगी दवाएं खरीदने में असमर्थ हैं। अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा भी बाधित
14
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 19, 2025 02:10:01
Mussorie Range, Uttarakhand:
एवरेस्ट पर्वत श्रृंखला की पूर्वी दीवार पर एक अनूठी और अदृश्य घटना, बादल हिमस्खलन, पहली बार मानव द्वारा कैमरे में कैद की गई। यह संयोगवश पर्वतारोहियों के एक समूह द्वारा रिकॉर्ड हुई, जो पृथ्वी के 8 अरब लोगों में से इसे देखने वाले पहले लोग बने। इस घटना की भव्यता और भयावहता प्रकृति की अनुपम शक्ति को दर्शाती है। बादल हिमस्खलन के गुजरने के बाद नदी पर उभरा इंद्रधनुष इसकी सुंदरता को और निखारता है। यह दृश्य प्रकृति की विशालता और सौंदर्य का जीवंत प्रमाण है।
0
comment0
Report
Aug 19, 2025 01:49:17
Balod, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाने में डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। बीजापुर में पदस्थ उईके, जो डौंडी ब्लॉक के निवासी हैं, पर एक महिला आरक्षक ने शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी मोनिका ठाकुर ने मामले की पुष्टि की। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
7
comment0
Report
Aug 18, 2025 19:11:25
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में अवैध चर्च के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। भarni क्षेत्र में सकरी के पास एक अवैध रूप से निर्मित चर्च को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई धर्मांतरण के गंभीर आरोपों के बाद की गई, जहां स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि चर्च के माध्यम से जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस और प्रशासन ने त्वरित जांच के बाद कार्रवाई की। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चर्चा का विषय बना दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।
14
comment0
Report
Aug 18, 2025 17:37:59
Marwatia Babu, Uttar Pradesh:
थाना नगर पुलिस टीम द्वारा जमीनी दस्तावेजों से छेड़खानी कर जालसाजी/ षडयंत्र/ धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ज़मीन की फर्जी खरीद-बिक्री करने के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-175/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5) BNS व मु0अ0सं0-168/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5) BNS
14
comment0
Report
Aug 18, 2025 17:18:45
Marwatia Babu, Uttar Pradesh:
थाना छावनी पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में गौ-तस्करों के विरुद्ध वृहद कार्यवाही करते हुए 02 गोतस्करों इबरार उर्फ अबरार पुत्र कासब व राकेश सोनकर पुत्र रामनरेश सोनकर को दिनांक -18.08.2025 समय करीब 04:10 बजे खतमसराय हाइवे कट से गौरियानयन जाने वाले मार्ग पर पचपेड़िया बहद ग्राम गौरियानयन बंधे के पास से गिरफ्तार कर 01 अदद पिकअप मय 05 अदद गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया |
14
comment0
Report
Aug 18, 2025 16:53:12
Marwatia Babu, Uttar Pradesh:
थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत को एक लड़की के साथ छेड़खानी कर उनके भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसके पंजे को काटने के संबंध में दिनांक 17.08.2025 को थाना सोनहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/25 धारा-74, 118(1), 115(2), 351(3) BNS से संबंधित 06 अभियुक्तो व 02 अभियुक्ताओं को दिनांक 18.08.2025 को समय करीब 12.30 बजे असनहरा पोखरा के पास बाग से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर 1-कसाई चाक़ू बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |
14
comment0
Report
SSandeep
Aug 18, 2025 16:51:34
Deoria, Uttar Pradesh:
देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोनूघाट चौराहे पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा एक लड़की की चेन छीनने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ सी ओ सदर द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
14
comment0
Report
Aug 18, 2025 16:48:45
Jhansi, Uttar Pradesh:
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी में आयोजित एक विशेष समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर घटित एक प्रेरणादायक घटना से जुड़े आर्मी डॉक्टर मेजर रोहित बाचवाला (मिलिट्री हॉस्पिटल, झाँसी कैंट) को सम्मानित किया गया। मेजर बाचवाला ने न्यूनतम संसाधनों में अद्वितीय साहस, कौशल और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव कराने में विशेष भूमिका निभाई गई थी।उल्लेखनीय है कि दिनांक 05 जुलाई 2025 को पनवेल–गोरखपुर गाड़ी संख्या 15066 में सफर कर रही एक गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराने में रेलवे टीम ने अद्वितीय समन्वय और सेवा भावना का परिचय दिया।
15
comment0
Report
Aug 18, 2025 16:27:49
Risali, Chhattisgarh:
सुपेला भिलाई नगर निगम लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ l जिसमें पिलाई नगर निगम के 241 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया l साथ ही 18 करोड़ की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया वैशाली नगर के नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया इसी प्रकार अन्य उत्थान के कार्य भिलाई के लिए किए गए l
13
comment0
Report
Aug 18, 2025 15:54:14
Mahka, Chhattisgarh:
नारायणपुर शहर में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं।
14
comment0
Report
Aug 18, 2025 15:07:59
Bettiah, Bihar:
आज 18 अगस्त को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया की उपस्थिति में लगभग 170 किलोग्राम जप्त मादक पदार्थ (चरस, गांजा आदि) का विधिवत भस्मीकरण (Destruction Process) किया गया। भस्मीकरण की यह प्रक्रिया पूरी तरह से विधिक प्रावधानों एवं न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। मादक पदार्थों की इस बड़ी खेप को नष्ट करने की कार्रवाई से समाज में एक सशक्त संदेश जाता है
14
comment0
Report
Aug 18, 2025 14:47:20
Bettiah, Bihar:
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिम चम्पारण जिला परिषद की बैठक बलिराम भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत उत्तराखंड के धराली में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देकर की गई। बैठक में 29 अगस्त को बेतिया में होने वाली महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के भव्य स्वागत को लेकर रणनीति पर विचार किया गया। तय किया गया कि उस दिन हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बलिराम भवन स्थित कार्यालय से यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय नेताओं का स्वागत करेंगे।
14
comment0
Report
Aug 18, 2025 14:40:32
Bettiah, Bihar:
आज 18 अगस्त, सोमवार शाम करीब 6 बजे बेतिया के छावनी ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बाइक ब्रिज से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने पर वह ब्रिज से टकरा गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
14
comment0
Report
Aug 18, 2025 14:38:52
Bettiah, Bihar:
महाराजा स्टेडियम में आज 18 अगस्त सोमवार दोपहर करीब 1बजे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और उमंग के बीच हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता कुमार रविंद्र ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार, शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अनुभव, डीपीओ कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी तथा शिक्षा विभाग की कार्यक्रम पदाधिकारी अलका सहाय विशेष रूप से मौजूद रहे।
14
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top