272302
भरतापुर चौराहे पर आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
Nachana, Uttar Pradesh:बस्ती: भरतापुर चौराहे पर आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत स्थानीय क्षेत्र के भरतापुर चौराहा स्थित पंचायत भवन में ग्रामीणों की सुविधा के लिए आधार कार्ड केंद्र संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र पर नया आधार कार्ड बनवाने और पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का संशोधन/अपडेट करवाने की सुविधा उपलब्ध है। आधार कार्ड केंद्र के संचालन से स्थानीय लोगों और आसपास के ग्रामीणों को अब दूर-दराज के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। केंद्र पर फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक मशीनों की मदद से नए आधार कार्ड पंजीकरण और अपडेशन की प्रक्रिया त्वरित रूप से पूरी की जा रही है। उपलब्ध सेवाएं: नया आधार कार्ड बनाना पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक अपडेट करना स्थान: भरतापुर चौराहा, निकट पंचायत भवन, बस्ती संपर्क सूत्र: 96168726250
0
Report
272302
बस्ती में pda ने निकाला लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च यात्रा
Nachana, Uttar Pradesh:वोट हमारा अधिकार है बस्ती में गूंजी आवाज समाजवादी पार्टी ने निकाला कटेश्ववर पार्क से गांधी क्लब भवन कचहरी तक पैदल यात्रा जिसमें सभी समाजवाद पार्टी के कार्यकर्ता नेता विधायक आम जनता सभी मौजूद रहे0
0
Report
272302
बस्ती में धूमधाम से मनाई गई महारानी दुर्गावती जी की जयंती
Nachana, Uttar Pradesh:गोंड समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन बस्ती। जनपद बस्ती में महारानी दुर्गावती जी की जयंती अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोंड आदिवासी समाज के लोगों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। शोभायात्रा के उपरांत गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोंड के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद में गोंड-धुरिया जनजाति के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं। शासन और समाज कल्याण अनुभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में कई बार शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, परंतु तहसील स्तर पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिना उचित जांच के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं या उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का बता दिया जाता है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि समस्त तहसीलदारों एवं लेखपालों को शासन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि इस जनजाति समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकें। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की रही भारी उपस्थिति इस कार्यक्रम व शोभायात्रा में गोंड आदिवासी समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोंड समाज के तमाम कार्यकर्ता, महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
272302
लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो रहा फसलो को भारी नुकसान
Nagar Khas, Uttar Pradesh:बस्ती नगर थानान्तर्गत अठदमा ग्रामपंचायत के गोयरी गांव में आवागमन बाधित लगातार हो रही बारिश से फसल पेड़ पौधे सभी को हो रहा नुकसान आज सबेरे ही बड़ा आम का पेड़ बीच रस्ते पर बन्द पड़ी लकड़ी के एक गुमटी पर गिर पड़ा संयोग से गुमटी बंद थी पेड़ गिर जाने से आवागमन भी बाधित हो गया और पेड़ के सहारे गया बिजली का तार भी टूट गया0
0
Report
272302
बस्ती में मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हुआ
Nachana, Uttar Pradesh:बस्ती जनपद में आज मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर गोंड जी का आगमन बड़ेबन बाईपास पर हुआ संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई और नए सदस्यों का मनोनयन हुआ सचिन गोंड को जिला उपाध्यक्ष और शुभम गोंड को जिला अध्यक्ष बनाया गया0
0
Report
