272302
पांच पशु लदे पिकअप वाहन के साथ दो अंतर्जनपदीय पशु तस्करो को सोनहा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
Marwatia Babu, Uttar Pradesh:थाना छावनी पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में गौ-तस्करों के विरुद्ध वृहद कार्यवाही करते हुए 02 गोतस्करों इबरार उर्फ अबरार पुत्र कासब व राकेश सोनकर पुत्र रामनरेश सोनकर को दिनांक -18.08.2025 समय करीब 04:10 बजे खतमसराय हाइवे कट से गौरियानयन जाने वाले मार्ग पर पचपेड़िया बहद ग्राम गौरियानयन बंधे के पास से गिरफ्तार कर 01 अदद पिकअप मय 05 अदद गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया |0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच: दो सेंटर सील, अन्य में अनियमितताएं
Greater Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर में जिला प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में today ग्रेटर नोएडा में पांच कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से दो को सील कर दिया गया। आज जिला प्रशासन और फायर विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा के कमर्शियल बेल्ट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कोचिंग सेंटर में फायर एग्जिट डोर नहीं मिला, जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने उसके कमरों को सील कर दिया। वहीं, दूसरे कोचिंग सेंटर में भी कई अनियमितताएं पाई गईं। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर जिले में लगातार अभियान जारी है और यह आगे भी जारी रहेगा। जिन कोचिंग सेंटरों में आग से संबंधित अनियमितताएं मिल रही हैं, उन्हें सील किया जा रहा है ताकि बच्चों की जान सुरक्षित रह सके। उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने जानकारी दी कि कमर्शियल बेल्ट की इस बिल्डिंग में कुल पांच कोचिंग सेंटर थे। इनमें से दो कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है। इन दोनों सेंटरों में फायर एग्जिट डोर नहीं था और बाहर निकलने का कोई उचित रास्ता भी मौजूद नहीं था। उनके पास अनुमति तो थी, लेकिन बीच में पार्टीशन किया गया था। फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य अनियमितताएं पाए जाने के कारण इन सेंटरों को सील कर दिया गया।0
0
Report
दिल्ली दौरे पर सियासत तेज, विपक्ष-भाजपा के बीच तीखे सवाल
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है.. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री के दौरे पर तंज कसते हुए दावा किया है कि हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में हुई आपात बैठक में सरकार और एक डिप्टी सीएम के कामकाज पर सवाल उठे थे.. बैज ने कहा कि सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है और इसी वजह से मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किया गया है.. वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर गलत नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.. किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में क्या हालात थे, यह जनता अच्छी तरह जानती है.. भाजपा सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है और कांग्रेस के आरोपों में कोई दम नहीं है.. मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर अब प्रदेश की राजनीति गरमा गई है..0
0
Report
रांची में मेट्रो प्रस्ताव भेजे जाने से शहर में नई शहरी कनेक्टिविटी की उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:रांची में मेट्रो रेल का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा है। इसको लेकर नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने बताया झारखंड सरकार ने रांची में मेट्रो रेल का प्रस्ताव भेजा है, पहले मोनो रेल का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर भारत सरकार की सहमति नहीं मिली थी अब मेट्रो रेल का प्रस्ताव भेजा गया है। नगर विकास विभाग 16 किलोमीटर रेडियस में सिंगल सेक्टर होगा जो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से बनाया गया है। कांके से लेकर फिरायालाल चौक , ओरमांझी, हिनू को कवर करेगा। ये मेट्रो रेल ग्राउंड के अंदर और ऊपर होगा। कांके, फिरायालाल, मेन रोड, हिनू को कनेक्ट करेगा। वहीं इसको लेकर पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा, केंद्र सरकार लगातार शहरी कनेक्टिविटी के मामले में बहुत ही एग्रेसिव और पॉजिटिव है, राज्य सरकार सही में प्रस्ताव देगी तो केंद्र सरकार उसे हाथों हाथ लेगी और रांची शहर भी मेट्रो से जुड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
बख्तियारपुर में हथियार तस्कर गिरफ्तार, देसी कट्टा और नौ कारतूस बरामद
Barh, Bihar:बाढ अनुमंडल में बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि फोरलेन पर पुल के नीचे स्कॉर्पियो में बैठा एक व्यक्ति देसी कट्टा और गोली बेचने के लिए यहां पहुंचा है। वह पुल के नीचे हथियार बेचने के लिए किसी ग्राहक के इंतजार में है। बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची तब एक व्यक्ति को पुल के नीचे स्कॉर्पियो में ड्राइवर के सीट पर बैठकर किसी का इंतजार करते देखा। उसने पूछताछ में अपना नाम नीरज कुमार और फतुहा का रहने वाला बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और इस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मीणा समाज कुंडाल परगना की बैठक: फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा को प्रोत्साहित करने का निर्णय
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर उपखंड के दुजाना गांव स्थित सवरा में मीणा समाज कुंडाल परगना की बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। समाज बंधुओं ने पूनम उजामणा, समुद्र मंथन, गृह प्रवेश, शादी समारोह, सहित विभिन्न सामाजिक आयोजनों में होने वाले फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का निर्णय लिया। साथ ही कपड़ों की अनावश्यक परंपरा, मृत्युभोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया, समाज के इस निर्णय को सामाजिक सुधार, आर्थिक बचत और शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
नागौर में मोदी सरकार के 12 साल: विकास और जनकल्याण के नए आयाम
Nagaur, Rajasthan:नागौर केंद्र की मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नागौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत उपस्थित रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजेंद्र गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ काम करते हुए समाज के हर वर्ग तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी नीतियों ने करोड़ों देशवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। गहलोत ने राजस्थान और विशेषकर नागौर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों के जाल, रेलवे सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, आर्थिक सुदृढ़ता और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते गौरव को उन्होंने मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस दौरान मंच पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया。 बाइट - राजेन्द्र गहलोत पूर्व राज्यसभा सांसद ।0
0
Report
Advertisement
भेड़ बचाने के चक्कर में नहर डूबे दो भाइयों में एक की मौत
Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर से बड़ी खबर भेड़ को बचाने नहर में कूदे दोनों भाई, एक की दर्दनाक मौत, कंवरसेन लिफ्ट नहर में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, भेड़ को बचाने के प्रयास में नहर में कूदे थे दोनों भाई, ग्रामीणों ने एक भाई को सुरक्षित निकाला बाहर, वहीं दूसरे भाई की तलाश में चलाया गया सर्च अभियान, घंटों की मशक्कत के बाद नहर से बरामद हुआ युवक का शव, मृतक लूणकरणसर क्षेत्र के खिलेरिया गांव का था निवासी, सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस भी पहुंची मौके पर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया मृतक का शव0
0
Report
राम मंदिर के सहारे BJP सत्ता तक? राजनीतिक विश्लेषक की बाइट से नया विवाद
Noida, Uttar Pradesh:इसपर राजनीतिक विश्लेषक की भी बाईट- विजय उपाध्याय(स्वामी जानते हैं की बीजेपी राम मंदिर के सहारे सत्ता तक पहुंची है, ऐसे में राम पर विवादित टिप्पणी कर वो सीधे चर्चाओं में आएंगे)0
0
Report
पानी के संकट में चानौत: कांग्रेस ने बातचीत से समाधान की मांग की
Hisar, Haryana:हांसी के चानौत गांव में पिछले 40 दिनों से जारी पानी के लिए संघर्ष सरकार की विफलता का प्रतीक है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग ने सरकार को नसीहत दी है कि वह इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय बातचीत के जरिए जल्द से जल्द समाधान निकाले, क्योंकि नागरिकों को पेयजल मुहैया कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हिसार में ज़ी मीडिया के साथ विशेष बातचीत में गर्ग ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं, बल्कि ग्रामीणों के बुनियादी हक और उनके समर्थन में खड़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने के बजाय तुरंत बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
नीमच के बॉयलर पर 21 टन डोडाचूरा समेत ड्रग्स नष्ट, इतिहास की बड़ी कार्रवाई
Neemuch, Madhya Pradesh:इतिहास में पहली बार: अल्ट्राटेक फैक्ट्री के बॉयलर में 1800°C तापमान पर खाक की गई 21 टन डोडाचूरा, हेरोइन और 10 लाख नशीली दवाएं नीमच। नशामुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है, नशे के काले कारोबार पर प्रहार करते हुवे तस्करों से जब्त की गई लगभग 200 करोड़ रुपये मूल्य की भारी मात्रा में ड्रग्स और मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। नीमच नारकोटिक्स ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर और कोटा, राजस्थान के सीबीएन अधिकारियों की विशेष निगरानी में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में इस पूरी निस्तारण प्रक्रिया को पूरा किया गया। मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए नीमच जिले के खोर स्थित विक्रम सीमेंट अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विशालकाय बॉयलर का चयन किया गया, जहां 1700 से 1800 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक उच्च तापमान पर इस काले कारोबार की खेप को आग के हवाले कर दिया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में लगभग 21 टन डोडाचूरा, 45 किलोग्राम एमडी (मेफेड्रोन), 15 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन, 85 क्विंटल काला दाना (पोस्ता दाना) सहित सिंथेटिक ड्रग्स, और करीब 10 लाख नशीली टैबलेट, इंजेक्शन व कैप्सूल (जिनमें ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम, कोडीन और पेंटाजोसिन जैसी प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं) पूरी तरह खाक कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार, NDPS Act के तहत कोर्ट और नियमों की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें कुछ बेहद पुराने मामलों की ड्रग्स भी शामिल थीं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने इस बड़ी कार्रवाई के जरिए ड्रग तस्करों और अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कर दिया है कि देश और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सीबीएन कानून के दायरे में रहकर ऐसी सख्त और ताबड़तोड़ कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रखेगी।0
0
Report
केतन प्रकरण से जुड़े मामलों में नाबालिग से जुड़ी सामग्री वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई
New Tehri, Uttarakhand:केतन प्रकरण से जुड़े मामले मे सोशल मिडिया पर फोटो वायरल करने वालो पर होंगी कार्यवाई. लम्बगाँव, टिहरी जिले में केतन लाल की मृत्यु के बाद सोशल मिडिया पर नाबालिग से सम्बन्धित फोटो और अन्य सामग्री प्रसारित करने की पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और मामले से जुड़े दस्तावेजो को लेकर पुलिस द्वारा सोशल मिडिया की मॉनिटरिंग भी की जा रही है, एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा, सोशल मिडिया पर नाबालिग की फोटो या बिना तथ्यों के इस मामले से जुडी सामग्री डालने वालो पर नजर रखी जा रही है और नियमानुसार कार्यवाई भी की जाएगी.0
0
Report
मुंबई लोकल में चाकू से हत्या; आरोपी की पहचान हो गई, 6 टीमें तैनात
Noida, Uttar Pradesh:बीती रात 10:00 बजे के आसपास मुंबई की लोकल ट्रेन में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या हुई। मृतक की पहचान मयंक लोहार है। तेज बारिश के बीच दरवाजा बंद करने को लेकर हुई बहस के बाद आरोपी को लोगों ने पीटा। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपने बैग से चाकू निकालकर मयंक पर हमला कर दिया, जिसमें मयंक की मृत्यु हो गई है। आरोपी की पहचान हो गई है जिसे पकडने के लिए रेलवे पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया है।0
0
Report
Advertisement
असम विधानसभा बजट सत्र छह तारीख से शुरू, रंजीत दास ने कहा लंबा रहेगा
Guwahati, Assam:आज सलाम टीवी ने असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत दास से खास बातचीत की. क्योंकि आने वाले 6 तारीख से असम विधानसभा के बजट सत्र शुरू होने वाले हैं इस बार सरकार बनने के बाद पहला बजट सत्र. आज पत्रकारों का खास प्रोग्राम था असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत दास के साथ दिसपुर प्रेस क्लब में. उसी के बाद हमने असम विधानसभा अध्यक्ष रंजीत दास से खास बातचीत की बातचीत के दौरान हमने उनसे पूछा कि इस बार सरकार बनने के बाद पहला बजट है क्या कहना चाहते हैं? विधानसभा अध्यक्ष रंजीत दास ने साफ तौर से कहा कि आने वाले 6 तारीख से असम विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है और खास तौर से यह बजट सबसे लंबा रहेगा 31 तारीख तक यह बजट चलेगा करीब 1 महीने और 10 तारीख को हम असम विधानसभा में असम का आने वाले दिन का बजट पेश करेंगे देखा जाए तो खासतौर से आज बजट सत्र को लेकर हमने असम विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी मिली वहीं उन्होंने खुशी जाहिर की पत्रकारों के साथ बातचीत करने के लिए लेकर रंजीत दास खुद एक विधायक बनने से पहले प्रतिष्ठित पत्रकार थे पत्रकार के बाद ही उन्होंने राजनीति में अपना कदम डाला.0
0
Report
टिहरी में एसएसपी के निर्देश पर होटल-रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर फायर विभाग होटल, कोचिंग Centre, स्कूल, रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी ऑडिट कर रहा है और बड़े होटलों/रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग दी जा रही है।0
0
Report
कालिगंज पुलिस ने तामन्ना हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया
Krishnanagar, West Bengal: nodded0
0
Report
Advertisement
