icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
845438
Manoj Kumar GuptaManoj Kumar GuptaFollow18 Aug 2025, 02:47 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

औरैया में कोचिंग सेन्टर सील, अग्निकांड के बाद सुरक्षा मानकों की कड़ाई

Auraiya, Uttar Pradesh:name gaurav Shrivastava location auraiya Story idea auraiya लखनऊ अग्निकांड के बाद औरैया प्रशासन सख्त, चार कोचिंग सेंटर सील औरैया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद औरैया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कई कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया。 जांच के दौरान कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास मार्ग, आवश्यक अनुमति पत्रों तथा अन्य निर्धारित मानकों की गहन पड़ताल की गई। निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ब्रह्म लाइब्रेरी, गुरुकुल लाइब्रेरी, संकल्प एकेडमी और यशस्वी लाइब्रेरी को सील कर दिया। इन संस्थानों के पास संचालन संबंधी आवश्यक अभिलेख एवं वैध अनुमति उपलब्ध नहीं थी, वहीं सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था。 अधिकारियों ने पाया कि संबंधित संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी। अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं थे। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के हित में तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की。 उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने बताया कि लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए जिले में सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत संचालित संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。 बाइट : उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा लखनऊ की घटना के बाद जिले में सभी कोचिंग संस्थानों की जांच कराई जा रही है। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया जाएगा या आवश्यक अनुमति नहीं होगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा。 बाइट : उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग की तस्वीर का दुरुपयोग: तीन आरोपी गिरफ्तार, BL0 पर भी कार्रवाई

Ujjain, Madhya Pradesh:नाबालिग की तस्वीर से की गई गंदी साजिश, फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया अश्लील कंटेंट उज्जैन पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, सरकारी दस्तावेज से फोटो लीक करने वाली बीएलओ पर भी कार्रवाई उज्जैन। सोशल मीडिया के दौर में एक नाबालिग लड़की की तस्वीर का दुरुपयोग कर उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवती की पासपोर्ट साइज फोटो हासिल करने के बाद उसे एडिट कर आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद पंवासा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 21 जून को एक पिता ने थाना पंवासा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। वायरल किए गए वीडियो और फोटो में दिखाई देने वाले युवक-युवती का पीड़ित परिवार से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद लड़की की तस्वीर जोड़कर उसकी छवि खराब करने और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि मतदाता संबंधी सरकारी दस्तावेज (एसआईआर फॉर्म) में लगी पीड़िता की फोटो बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी ने व्हाट्सएप के माध्यम से एहसान पटेल को भेजी थी। इसके बाद यह फोटो कई लोगों के बीच साझा होती रही और अंततः इसका दुरुपयोग किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने आपस में फोटो शेयर की और मुजफ्फर पटेल ने किसी अज्ञात युवती की तस्वीर के साथ एडिट कर आपत्तिजनक फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मामले में उपयोग किए गए चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं और उनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस ने आबिद पटेल, मुजफ्फर पटेल और एहसान पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले में एक अन्य आरोपी यूसुफ पटेल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है。 पुलिस का कहना है कि नाबालिग की पहचान और सम्मान की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

छतरपुर में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने धर्मपरिवर्तन का आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. फर्नीचर के कारपेंट्री का काम करने वाले फरीद ने एक तीन बच्चों की मां से पहले प्रेम की पंङ्गे बढ़ाई; प्रेम परवान चढ़ गया तो महिला को बहला-फुसला कर लेकर फरार हो गया. पीड़ित पति एसपी कार्यालय में आवेदन दिया है कि अवैध संबंध बनाने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पति ने आरोप लगाया कि पहले इस मुस्लिम युवक ने उसकी पत्नी को प्रेम प्रसंग के जाल में फँसाकर भगाने का आरोप लगाया है. एसपी को दिए आवेदन में कहा गया कि वह खेरे की देवी मंदिर के पास रहता है, उसकी पत्नी किरन कुश्वाहा का पिछले करीब 6 महीने से फरीद खान नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. फरीद खान अक्सर उसके घर आता-जाता था; करीब 3 महीने पहले भी उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई थी, जिसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई थी और वह दो दिन बाद वापस आ गई थी. पीड़ित पति का आरोप है कि 18 जून को उसकी पत्नी दोबारा बिना बताए घर से लापता हो गई है. छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी फरीद खान उसे अपने साथ भगा ले गया है और उसे अपने पास रखे हुए है. पीड़ित बबलू कुशवाहा ने एसपी से गुहार लगाई है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी फरीद खान के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत थाना कोतवाली को एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि उसकी पत्नी को वापस लाया जा सके. पुलिस ने महिला के गुम होने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

भिवंडी ब्राह्मण आळी में सी-वन धोकादायक इमारत पर आज जेसीबी से तोड़फोड़

Thane, Maharashtra:ब्राह्मण आळी तोडक कारवाई... अतिधोकादायक घरावर जेसीबीने तोडक कारवाई.. ॲकर.. "पावसाळ्यापूर्वी महापालिका ॲक्शन मोडमध्ये! भिवंडीतील ब्राह्मण आळी परिसरातील सी-वन श्रेणीतील अतिधोकादायक घरावर आज जेसीबीने तोडक कारवाई सुरू झाली आहे. दुर्घटना टाळण्यासाठी महापालिकेचं हे पाऊल महत्त्वाचं मानलं जातंय." पडताना, धूळ उडताना, पोलीस बंदोबस्त] भिवंडी शहरातील ब्राह्मण आळी परिसरातील घर क्रमांक ५६ हे सी-वन प्रवर्गातील अतिधोकादायक इमारत म्हणून घोषित करण्यात आलं होतं. म्हणजे इमारतीची स्थिती इतकी ढासळली आहे की कोणत्याही क्षणी कोसळू शकते. पावसाळ्यात मोठी दुर्घटना घडू नये यासाठी भिवंडी-निजामपूर महापालिकेने आज सकाळपासून जेसीबीच्या सहाय्याने तोडक कारवाईला सुरुवात केली. सी-वन म्हणजे 'तात्काळ धोकादायक' श्रेणी. अशा इमारतींमध्ये राहणं म्हणजे जीव धोक्यात घालण्यासारखं असतं. ब्राह्मण आळीतील या घराला अनेक नोटिसा देऊनही दुरुस्ती झाली नव्हती. अखेर पावसाळा तोंडावर आल्याने महापालिकेने थेट पाडकामाचा निर्णय घेतला. परिसरात तणाव होऊ नये म्हणून पोलीस बंदोबस्तही तैनात करण्यात आला होता. ब्राह्मण आळीतील घर नंबर ५६ वरील कारवाईनंतर महापालिकेने शहरातील इतर सी-वन इमारतींचीही यादी काढली आहे. पावसाळ्यापूर्वी धोकादायक इमारतींचा बंदोबस्त करून नागरिकांचे जीव वाचवणं, हाच महापालिकेचा उद्देश असल्याचं प्रशासनाकडून सांगण्यात येतंय.
0
0
Report
Advertisement

उलूबेड़िया में पार्षद के करीबी टीएमसी नेता गिरफ्तार, क्षेत्र में चोर-चोर के नारे

Howrah, West Bengal:উলুবেড়িয়ায় কাউন্সिलর ঘনিষ্ঠ আর এক প্রভাবশালী তৃণমূল নেতা গ্রেপ্তার। তাকে ঘিরে চোর চোর স্লোগান। উলুবেড়িয়া পৌরসভার তিন নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলর সুমন সাপুই এর অত্যন্ত ঘনিষ্ঠ ও ছায়া সঙ্গী প্রভাবশালী তৃণমূল নেতা কে গ্রেফতার করলো বাউড়িয়া থানার পুলিশ। এর বিরুদ্ধে অভিযোগ করেন গ্রামবাসী বেশ কয়েক জন। তার বিরুদ্ধে যে অভিযোগ তা হলো মানুষকে মারধর আগ্নেয়াস্ত্র নিয়ে হুমকি এলাকায় ঘরভাঙ্গা মহিলাদের শ্রীলতাহানি সহ জোর করে তোলাবাজি ও বিজেপি করার অপরাধে হুমকি মারধর সহ একাধিক ধারায় অভিযোগ দায়ের হয়। সেই অভিযোগের ভিত্তিতেই পুলিশ তাকে গ্রেফতার করে । জানা যায় কাউন্সিলর ঘনিষ্ঠ এই প্রভাবশালী তৃণমূল নেতা এলাকায় দলের নাম নিয়ে ও কাউন্সিলর ঘনিষ্ঠ হওয়ায় যথেষ্ট প্রভাব খাটাতেন তাই এর আগে বেশ কয়েকবার অভিযোগ জানাতে গিয়েও ফিরতে হয়েছে মানুষকে। সরকার পরিবর্তনের পরেই তার বিরুদ্ধে ওঠা অভিযোগের ভিত্তিতেই তাকে গ্রেপ্তার করে পুলিশ।
0
0
Report

NIA ने अमता-चन्द्रपुर क्षेत्र से पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष समेत दो को गिरफ्तार किया, बम धमाका मामले में जांच तेज

Howrah, West Bengal:एन আই এর হাতে গ্রেপ্তার। আমতা আর চন্দ্রপুরে তৃণমূলেরদলীয় কার্যালয়ে বোমাবাজিতে মৃত্যু কেস। ২০২২ সালের ২৩ ফেব্রুয়ারি আমতার চন্দ্রপুর বাজার কাছে তৃণমূল দলীয় কার্যালয়ের কাছে এই বিস্ফোরণ হয়। বোমা তৈরির সময় আচমকা বিস্ফোরণে মহরম আলি (Sk Maharam), জহাধর মোল্লা, মহব্বত মোল্লা এবং মইনুর রহমান গুরুতর আহত হন। পরবর্তীতে হাসপাতালে মহরম আলির মৃত্যু হয়, স্থানীয় মানুষের মনে আতঙ্ক সৃষ্টি করা এবং ভয় দেখানোর সন্ত্রাস চালানো কার্যকলাপ ছিল উদ্দেশ্য ।这个 সময়েএই বোমাগুলি তৈরি করা হচ্ছিল। এলাকায় বোমাবাজি ও আতঙ্কিত করার জন্য। বলে অভিযোগ তারপরেই এই বিস্ফোরণ ঘটে। মৃত এক ব্যক্তির বাবার অভিযোগ এর ভিত্তিতে কেস যায় এন আই এর হাতে。 সেই কেসেই আমতার চন্দ্রপুরের প্রাক্তন অঞ্চল সভাপতি আসফার মিদ্দে, তার ভাইপো চন্দ্রপুর অঞ্চল যুব সভাপতি ইন্তাজুল মিদ্দে গতকাল গাববেড়িয়া থেকেNIA গ্রেপ্তার করেছে। এলাকার মানুষ এই গ্রেপ্তারে খুশি。
0
0
Report

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर रोक हटाने के लिए जोधपुर में ज्ञापन दिया

Jodhpur, Rajasthan:तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर जोधपुर को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने राज्य सरकार से लंबे समय से लंबित तबादला प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी अपील की। शिक्षकों ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक हटा दी है, लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों को अब तक इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इससे हजारों शिक्षक अपने गृह जिलों से दूर कार्य करने को मजबूर हैं और उन्हें पारिवारिक व सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक संघ ने मांग की कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध तत्काल हटाकर ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लागू की जाए। इसके अलावा वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से छूट देने, शिक्षकों को बीएलओ एवं अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग भी रखी गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

ब्यावर में छात्रों की गूंज: शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक पर जोरदार बहस

Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर में कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए गए। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के कोटा छात्र सम्मेलन की वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई और युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की गई। ब्यावर के सतपुलिया स्थित केसरीनंदन गार्डन में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने की। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में आयोजित छात्र सम्मेलन की वीडियो क्लिपिंग दिखाई गई, जिसमें शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि देश का युवा आज बढ़ते आर्थिक बोझ, सीमित अवसरों और अनिश्चित भविष्य जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को युवाओं के हित में बदलना समय की मांग है। चौधरी ने आरोप लगाया कि शिक्षा का क्षेत्र धीरे-धीरे महंगा होता जा रहा है, जिससे सामान्य और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश पारीक ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पारस पांच मनोज चौहान धर्म सिंह भाटी भारत बाघमार बिरदी चंद खोरवाल मौजूद रहे।
0
0
Report

राजस्थान सचिवालय में नो-फोटोग्राफी नियम लागू, प्रवेश और पास पर सख्ती

Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान सचिवालय अब आम लोगों के लिए पहले से ज्यादा सख्त नियमों के दायरे में आ गया है। सचिवालय परिसर में फोटो या वीडियो बनाना अब भारी पड़ सकता है। कार्मिक विभाग ने नया सर्कुलर जारी कर सचिवालय को नो-फोटोग्राफी जोन घोषित करते हुए बिना अनुमति फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को दंडनीय अपराध बताया है। उल्लंघन करने वालों पर सुरक्षा नियमों और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कार्मिक विभाग की सचिव अर्चना सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सचिवालय प्रदेश का सबसे संवेदनशील प्रशासनिक केंद्र है। यहां सरकारी कामकाज, दस्तावेजों की गोपनीयता और सुरक्षा को देखते हुए प्रवेश और गतिविधियों को नियंत्रित किया गया है। नए आदेश के मुताबिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को छोड़कर आम लोगों की सचिवालय में एंट्री सीमित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से पहले आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। शाम 6 बजे बाद अस्थायी पास वाले लोगों की एंट्री भी बंद रहेगी। सरकारी छुट्टी के दिन अस्थायी पास के आधार पर भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अब सचिवालय आने वाले लोगों को संबंधित विभाग या अधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी। सुरक्षा अधिकारियों के पास विभाग की ओर से फोन या लिखित सिफारिश आने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। कार्मिक विभाग ने सर्कुलर में कहा है कि कई बार अस्थायी पास धारक ऑफिस टाइम के पहले, बाद में या छुट्टी के दिन सचिवालय परिसर में घूमते रहते हैं। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित होने और सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना रहती है। सचिवालय में काम करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सरकारी आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना पास के बाहरी व्यक्ति और वाहन की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सुरक्षाकर्मियों को सचिवालय में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति और वाहन की जांच करने का अधिकार दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने यह सर्कुलर ऐसे समय जारी किया है, जब 19 जून से तबादलों पर लगी रोक हटने के बाद सचिवालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंत्री और अधिकारियों से मिलने के लिए प्रदेशभर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है।
0
0
Report

Jaipur: 4817 senior citizens selected for pilgrimage under Senior Citizens Pilgrimage Scheme 2026; rail and air travel

Jaipur, Rajasthan:एंकर-उम्र के इस पड़ाव में तीर्थ यात्रा का सपना संजोए बैठे जयपुर के हजारों बुजुर्गों के लिए बुधवार का दिन उम्मीद लेकर आया। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जयपुर जिले के पात्र आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के जरिए किया गया। इस बार जिले से 4 हजार 817 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। मंत्रालय भवन के मनन सभागार में प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने देवस्थान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी की। चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की गई। जयपुर जिले से इस वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के लिए कुल 13 हजार 63 आवेदन मिले थे। इनमें 15 हजार 503 आवेदक और 6,881 सहयात्री शामिल थे। यानी जिले से कुल 22,384 यात्रियों ने तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन किया था। लेकिन जिले के निर्धारित कोटे के अनुसार अब 4 हजार 817 यात्रियों का चयन किया गया है। चयनित यात्रियों में 4 हजार 291 वरिष्ठ नागरिक रेल मार्ग से तीर्थ यात्रा करेंगे और 526 यात्रियों को हवाई यात्रा का मौका मिलेगा...हवाई यात्रा के तहत चयनित बुजुर्गों को नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा करवाई जाएगी। राज्य सरकार की योजना के तहत वर्ष 2026-27 में प्रदेशभर के 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इनमें 50 हजार यात्री रेल मार्ग और 6 हजार यात्री हवाई मार्ग से यात्रा करेंगे। रेल यात्रा के तहत वरिष्ठ नागरिकों को देश के निर्धारित 15 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि योजना के लिए आवेदन 27 मई से 10 जून तक लिए गए थे। प्रदेशभर से 1 लाख 14 हजार 579 आवेदन मिले, जिनमें करीब 1 लाख 92 हजार यात्रियों ने यात्रा की इच्छा जताई थी。
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में जीरो टॉलरेंस नीति लागू, दोषी अधिकारी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई

Karnal, Haryana:करनाल । विधायक जगमोहन आनंद में हरियाणा के दो आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी पर कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है । विपक्ष आरोप लगा रहा था कि बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर होगी । पंकज अग्रवाल रिटर्निंग ऑफिसर लगाए गए थे बावजूद इसके उनके खिलाफ भी एक्शन हुआ । भगवंत मान को सिक्ख समाज की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त ने दोषी करार दिया गया है । ये वीडियो बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर डाल दी है । भगवंत मान ने प्रोपगंडा रचा लेकिन अब वीडियो में सच्चाई सामने आई है । पंजाब सीएम इस मामले में फर्जी रिपोर्ट बनवा रहे थे । दोषी करार देने के बाद सीएम मान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए । हरियाणा ओर राजस्थान के बीच नहरी पानी को लेकर ही चर्चा के बारे में जगमोहन आनंद ने कहा पंजाब को हमारा हिस्सा देना चाहिए । सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ चुका है । साल 2027 पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी तो ये सभी विषय हल हो जायेगे । चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जगमोहन ने कहा कि सीएम ने सभी विधायकों को अपने हल्के में जनता के बीच रहने को कहा है । मीडिया के माध्यम से हर समय एक्टिव ओर सजग रहने को बोला गया है । विधायक जगमोहन आनंद ने लखनऊ में ही आगजनी की घटना के बारे में कहा कि ये घटना दिल दहला देने वाली थी । इस घटना में सोनीपत का एक बच्चा भी मौत का शिकार हुआ है । मैने जिला उपायुक्त को कहा गया है कि सभी होटल, रेस्टोरेंट, पीजी ओर कोचिंग सेंटर की जांच के लिये कहा गया है । राम मंदिर के चंदे में कांग्रेस के आरोपों को लेकर जगमोहन आनंद ने कहा कि यूपी के सीएम इस विषय को देख रहे है । मंदिर में क्यूआर कोड शुरु कर दिया गया है ।
0
0
Report

सतना के रामपुर बघेलान में युवक की मौत; सुसाइड नोट और मारपीट के आरोप

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है मैं निर्दोष हूं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने नाम भी लिखे हैं। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। परिजनों ने युवक को प्रताड़ित किए जाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खेरिया निवासी विपिन मिश्रा (25) पुत्र स्वर्गीय रामसुहावन मिश्रा मंगलवार को मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय महाविद्यालय में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पहले अमरपाटन से जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में शारदा प्रसाद मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, शुभम तिवारी और ऋषभ मिश्रा के नाम का जिक्र किया है। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले गांव के कुछ लोग देर रात विपिन को घर से अपने साथ ले गए थे, जहां उसके साथ मारपीट की गई थी। परिवार का आरोप है कि एक महिला से जुड़े विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक को लगातार परेशान किया और जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। परिजनों के मुताबिक मोबाइल फोन पर भी उसे धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। वहीं अब मृतक की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर उसकी सत्यता और उसमें लिखी गई बातों की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि विपिन मिश्रा गांव के एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। उनकी असमय मौत से परिवार और गांव में शोक کا माहौल है। रामपुर बघेलान पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले کی जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top