icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495001
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow18 Aug 2025, 07:11 pm

बिलासपुर में अवैध चर्च पर बुलडोजर, धर्मांतरण के आरोपों पर प्रशासन सख्त

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में अवैध चर्च के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। भarni क्षेत्र में सकरी के पास एक अवैध रूप से निर्मित चर्च को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई धर्मांतरण के गंभीर आरोपों के बाद की गई, जहां स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि चर्च के माध्यम से जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस और प्रशासन ने त्वरित जांच के बाद कार्रवाई की। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चर्चा का विषय बना दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीसराय में कृषि मंत्री विजय सिन्हा के जन कल्याण संवाद से लोगों को उम्मीद

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों की भीड़ में अधिकांश मामले जमीन विवाद और पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतों के रहे। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की नसीहत दी। वहीं, अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों ने मंत्री के हस्तक्षेप पर संतोष जताया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बाइट- विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण: शाहनवाज ने बिहार विकास समेत उपलब्धियाँ गिनाईं

Mumbai, Maharashtra:केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया मीडिया संवाद। केन्द्र सरकार की उपलब्धियो एवं बिहार के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा की। राजद पर टिप्पणी करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जबान संभाल के बात करें तेजश्वी यादव, उन्हें मुख्यमंत्री बिहार सरकार को चिप मिनिस्टर नहीं बोलना चाहिए। हमारे भी लोग बोलना जानते हैं। भारती जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा परिसदन सभागार मे केन्द्र मे मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे मीडिया संवाद हुआ। मीडिया संवाद मे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मुख्य वक्ता के रूप मे शामिल हुए। मीडिया संवाद करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केन्द्र में 12वर्षो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे एनडीए की सरकार है। आज मोदी जी देश के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान बना लिए हैं। इन बारह वर्षो मे देश वैश्विक स्तर पर ऊपर बढ़ गया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास से देश आत्मनिर्भर बन रहा है और विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भारत की विदेश नीति अधिक प्रभावी और निर्णायक बनी। रूस-यूक्रेन, इजरायल- हमास जैसे संकटों के दौरान भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया। भारत की बात आज वैश्विक मंचों पर गंभीरता से सुनी जाती है। उन्होंने आर्थिक विकास पर बात करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। डिजिटल भुगतान में देश विश्व का अग्रणी देश बन गया है। विदेशी निवेश में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुआ है। स्टार्टअप इंडिया के तहत लाखों युवाओं को अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष का यह काल गरीब कल्याण का रहा। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, जनधन योजना से करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के तहत 05 लाख तक स्वास्थ्य बीमा, पीएम आवास के तहत करोड़ों गरीबों को पक्का घर के अलावा बहुत सारी योजनाएं गरीब कल्याण का रहा। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो, मातृत्व लाभ योजनाओं का विस्तार हो या स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान करना हो या ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा पर रोक हो सभी से महिला सशक्त हुई है। मोदी सरकार ने किसानो के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष 6000 रुपये, नीम कोटेड यूरिया, कृषि अवसंरचना में निवेश, रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन एवं किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार कर किसानो को मुस्कुराने का अवसर दिया है। युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया से नए रोजगार, नई शिक्षा नीति 2020, कौशल विकास मिशन, खेलो इंडिया और खेल अवसंरचना का विस्तार आदि बहुत सारी योजनाएं युवाओं को विकसित भारत बनाने में सहायक हो रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में डबल इंजन का सरकार तेजी से विकास कर रही है। मोद जी का बिहार के विकास पर विशेष फोकस है। राष्ट्रीय राजमार्ग का अभूतपूर्व विस्तार, अनेक रेल परियोजनाओं की स्वीकृति, पटना मेट्रो परियोजना, एम्स पटना का विस्तार, मखाना को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में पहल, बिहार में कई नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, एक्सप्रेसवे, हाईवे नेटवर्क में रिकॉर्ड वृद्धि, भारतमाला, सागरमाला जैसी योजनाएं, नक्सलवाद एवं आतंकवाद को समाप्त करने में गरीब, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और वंचित वर्ग को योजनाओं से सीधा लाभ, भ्रष्टाचार रोकने आदि बहुत सारी योजनाओं से बिहार को विशेष लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष सेवा के, सुशासन के, विकसित भारत की मजबूत नींव के हैं। मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल एक सरकार की उपलब्धियों का लेखा जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। बाइट- शाहनवाज हुसैन (पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार)
0
0
Report
Advertisement

12 वर्ष की विकास यात्रा: मोदी-सरकार के नेतृत्व में देश-प्रदेश में उन्नति

Palwal, Haryana:पलवल, हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्ष के कार्यकाल में प्राप्त की गई सराहनीय उपलब्धियां के लिए प्रदेशभर के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का सर्वांगीण और समावेशी विकास हुआ है, जिससे अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण को बल मिला है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्ष की उपलब्धियाँ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क और जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि हर एक व्यक्ति तक सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके ताकि लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले सकें। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विशेष जनसंपर्क और जन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पलवल स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेस वार्ता कर सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां बताईं! खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष के कार्यकाल में लागू की गई अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण से संबंधित योजनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। सरकार ने 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और सबसे पहले राष्ट्र की भावना से प्रेरित होकर युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही आज देश ने बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक विश्व स्तर पर एक नई पहचान हासिल की है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर अग्रसर है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कालखंड भारत के इतिहास में सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरा है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताकर लोकतंत्र में एक नया इतिहास रचा है। इस अवधि में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया गया, वहीं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, वन रैंक-वन पेंशन, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा नए न्याय-केंद्रित आपराधिक कानूनों जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने राष्ट्र की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है, जबकि चंद्रयान-3, आदित्य-एल1 और गगनयान जैसे मिशनों ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाई है। वर्ष 2014 में विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था रहा भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक आवास, उज्ज्वला योजना के माध्यम से लगभग 11 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के जरिए 60 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा तथा जन-औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाओं की उपलब्धता ने गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि युवा सशक्तिकरण के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने नए अवसर पैदा किए हैं। मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं, जिनमें अधिकांश लाभार्थी महिलाएं हैं। खेलो इंडिया, रोजगार मेले और कौशल विकास कार्यक्रमों ने युवाओं को नई दिशा दी है। महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना तथा सेना और रक्षा संस्थानों में बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी है। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, ई-नाम, फसल बीमा, श्री अन्न को वैश्विक पहचान तथा कृषि निर्यात में बढ़ोतरी ने कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरीबी-मुक्त, तकनीकी रूप से सशक्त, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील, समान अवसरों वाला और विश्व का मार्गदर्शन करने वाला भारत बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल का यह दौर उस स्वर्णिम भविष्य की नींव रख रहा है, जहां भारत ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति, अध्यात्म और समृद्धि के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेशभर में एक समान विकास की गंगा बहाने का काम किया है। हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, मेट्रो, बिजली, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, महारा गांव-जगमग गांव योजना, तीर्थ दर्शन यात्रा योजना, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना तथा किसानों के लिए एमएसपी पर सभी 24 फसलों की खरीद जैसी पहलें प्रदेश के विकास की नई पहचान बनी हैं। आज हरियाणा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, हरेंद्रपाल कुमार राणा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

पटना के मसौढ़ी मुठभेड़: हैदर मरा, 8 गिरफ्तार; मंटू-बिट्ठल फरार

Patna, Bihar:एंकर--पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मसौढ़ी थाना को सूचना मिली थी कि मनीचक गांव के पास कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की गोलीबारी में एडिशनल एसएचओ और एक दारोगा घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हैदर नामक अपराधी को गोली लगी। घायल हैदर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पुलिस पर फायरिंग करने वालों में हैदर और लक्की शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता मंटू और बिट्ठल उर्फ बिट्टू फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, चार देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन, छह खोखा और 7 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं फरार आरोपी मंटू के घर पर छापेमारी के दौरान एक पिस्टल और 3.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पूर्वी एसपी ने बताया कि पूरी वारदात की साजिश मंटू ने रची थी। कुछ दिन पहले अपहृत युवक नीरज के साथ उसका विवाद और मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए मंटू ने नीरज की हत्या की योजना बनाई। नीरज मोबाइल कारोबार से जुड़ा था, इसलिए अपराधियों ने OLX पर मोबाइल बेचने का फर्जी विज्ञापन डाला और उसकी जानकारी नीरज तक पहुंचाई। 30 हजार रुपये में मोबाइल खरीदने की डील तय होने के बाद नीरज 10 हजार रुपये नकद और एटीएम कार्ड लेकर मौके पर पहुंचा, जहाँ उसे बंधक बना लिया गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार अपराधियों की योजना नीरज से नकदी और एटीएम के जरिए पैसे निकलवाने के बाद उसकी हत्या करने की थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने पहचान पूछने के बाद सीधे फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।
0
0
Report

सागर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंकने की कोशिश और पुलिस से झड़प

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में आज फिर हुआ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन. भोपाल से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन चल रहे हैं, तो एमपी के कई जिलों में कांग्रेस सड़कों पर है। सागर में आज फिर कांग्रेस ने सड़क पर आकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर आए और उन्होंने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की कोशिश की; इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई और पुलिस को वाटर कैनन का उपयोग भी करना पड़ा। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी सहित दिग्गज कांग्रेसियों ने नामांकन रद्द और दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष की गिरफ्तारी का विरोध किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा ने मोदी के 12 वर्ष पूरे पर योजनाओं को रंगोली से दिखाया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगोली, प्रदर्शनी और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रस्तुत किया।बिलासपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को जनसेवा और विकास का महत्वपूर्ण दौर बताया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए जन्म से लेकर जीवन के हर चरण तक महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, महिला आरक्षण, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगोली और प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया गया है।इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न व्यंजन बनाकर और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने की खुशी मनाई तथा उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार TUV 300 कार ने खेत में घुसकर दो की मौत, दो घायल

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि two अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तिवारीटोला के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर हुआ है जहां तेज रफ्तार TUV 300 कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर दूर खेत में जा घुसी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल रंग की TUV 300 कार तेज गति से राजेंद्रग्राम क्षेत्र से गुजर रही थी। चालक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद कार सड़क छोड़कर खेत में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए गए थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया है। वर्तमान में दो घायलों का इलाज जारी है.
0
0
Report

कलेक्टर के नामांकन रद्दी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: कचहरी चौराहे पर मामूली झड़प और पानी की बौछार

Katni, Madhya Pradesh:स्लग कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर आक्रोश,युवक कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग ka पुतला कचहरी चौराहे पर भारी तनाव; प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, तीखी झड़प। कटनी शहर का কचहरी चौराहा उस वक्त सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस के सैकड़ों युवाओं कार्यकर्ताओं चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की फुल्की झड़प हुई, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
0
0
Report

हरदा में डीजल संकट से किसान फसल तैयारी पर अंकुश, पंपों पर कतार

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में डीजल संकट से किसान फसल तैयारी पर अंकुश, पंपों पर कतार जिले के कई पेट्रोल पंपों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल पा रहा है। किसानन का कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में ट्रैक्टर, पंप और अन्य कृषि कार्यों के लिए डीजल की अत्यधिक आवश्यकता होती है, लेकिन समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होने से खेतों की तैयारी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। केदार सिरोही, किसान नेता, किसान नेता केदार सिरोही ने बताया कि इस समय किसानों को डीजल की अति आवश्यकता है, लेकिन समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई किसानों के कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और फसल की तैयारी में देरी हो रही है। दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्यसभा, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि विदेशों में युद्ध जैसे हालातों के कारण डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में महिला ने कहा अपने चयन से पति के साथ गई, अपहरण मामला खत्म

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में पति पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाने वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने जब महिला को बरामद कर बयान लिए तो उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से पति के साथ गई थी। महिला अब पति और बच्चों के साथ रहना चाहती है। जबकि महिला ने कोर्ट में प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई थी। महिला के चले जाने पर प्रेमी ने झांसी रोड थाने में अपहरण की शिकायत की थी। पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। वीओ- दअरसल मामला भिंड जिले से जुड़ा है। महिला लंबे समय से पति रामू तोमर को छोड़कर कानपुर में प्रेमी रामेंद्र सिंह भदोरिया के साथ रह रही थी। पत्नी के गायब होने पर पति ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई फिर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला को ग्वालियर हाईकोर्ट में पेश किया। कोर्ट में महिला ने बयान दिया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती और प्रेमी के साथ जाना चाहती है। कोर्ट ने महिला को स्वतंत्र कर दिया। कोर्ट से बाहर निकलते ही महिला प्रेमी रामेंद्र के साथ गाड़ी से जा रही थी। तभी रास्ते में पति रामू तोमर भाई सुमित, पिता और बहन के साथ कार से पहुंचा और गाड़ी रोक ली। आरोप लगा कि रामू ने प्रेमी रामेंद्र से मारपीट की और महिला को बाल पकड़कर जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गया। घटना के बाद प्रेमी रामेंद्र ने झांसी रोड थाने पहुंचकर प्रेमिका के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। झांसी रोड थाने लाकर जब पुलिस ने बयान दर्ज किए तो मामला पलट गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से पति के साथ गई थी। महिला वयस्क है और उसने स्वतंत्र रूप से अपने बयान दिए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद अपहरण का मामला नहीं बनता। दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कर दिया गया है। महिला फिलहाल अपने पति के साथ है。 बाइट- जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर
0
0
Report

चिकित्सा मंत्री के बयान पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पोस्टर की जुबान तेजाब से साफ

Bikaner, Rajasthan:चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बयान पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पीबीएम अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को लेकर दिए गए बयान से नाराज दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता, मंत्री के पोस्टर की 10 मीटर लंबी प्रतीकात्मक जुबान को तेजाब से किया साफ, कांग्रेस नेताओं ने कहा-मंत्री की भाषा से माताओं और बहनों की भावनाएं हुईं आहत, आरोप लगाया कि माफी मांगने की बजाय मंत्री ने दिखाई संवेदनहीनता, प्रदर्शनकारियों ने कहा-जुबान साफ करने के बाद भी नहीं बदली भाषा तो पोस्टर को लगाई जाएगी आग, मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की गई, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई नाराबाजी, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर भी साधा निशाना
0
0
Report

झांसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बिजली-पानी के समाधान के निर्देश दिए; पर्यटन नीति का बड़ा ऐलान

Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह झांसी के प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बार झांसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अफसरो और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर मंत्री ने झांसी जनपद में बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को लेकर अफसर को निर्देश दिए जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर जांच और कार्रवाई के भी निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने पर्यटन विकास की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन नीति पहली बार उनकी सरकार लाई और पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया। पांच कमरे के होम स्टे से लेकर फाइव स्टार तक जो भी इन्वेस्टर निवेश करेगा, उसे 25 परसेंट सब्सिडी दे रहे हैं। इस नीति के अंतर्गत 17 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ है और 36 हजार करोड़ से अधिक का निवेश पर्यटन में हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top