icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow29 Apr 2025, 03:19 am

MAHARAJGANJ-निर्माणाधीन ओवर ब्रिज भरभरा कर गिरा, काम कर रहे आठ मजदूर घायल

Anand Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज : पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर ढाला पर हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार देर रात निर्माणाधीन ब्रिज पर काम के दौरान अचानक ब्रिज ढह गया, जिसके मलबे में दबकर आठ मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को मलबे से निकाला और इलाज के लिए फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुरंदरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डंपर से टकराने के चलते चार की मौत: नावां के मिठड़ी बायपास पर दर्दनाक हादसा

Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के नावां क्षेत्र के मिठड़ी बायपास पर बुधवार अलसुबह करीब 5 बजे डंपर और शिफ्ट कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में लक्ष्मण सिंह, उनकी पत्नी तुलसी, पुत्री शीतल तथा चालक रामाकिशन सवार थे। हादसे में चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार जयपुर की ओर से आ रहा था और नावां की तरफ से मिठड़ी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे मुरड़ से भरे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। मृतका तुलसी स्वास्थ्य विभाग में कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। बताया गया कि परिवार मिठड़ी के पास पालड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। मुरड़ से भरे डंपर से हुआ हादसा प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल डंपर में मुरड़ भरी हुई थी। स्थानीय स्तर पर डंपरों द्वारा रात के समय मुरड़-बजरी के परिवहन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। क्षेत्र में ऐसे वाहनों के संचालन को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पुलिस स्तर पर पुष्टि की जा रही है। शवों को नावां उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों और चालक की एक साथ मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतको के परिजनों को सूचना दी गई है । परिजन आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया ओर डंपर को जप्त कर थाने भिजवाया है।
0
0
Report

निम्बी जोधा के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति महोत्सव उमड़े श्रद्धालु, झांकियाँ आकर्षक

Didwana, Rajasthan:लाडनूं तहसील के निम्बी जोधा के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आकर्षक जीवंत झांकियां सजाई जा रही हैं, जिन्हें देखने और भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. मंगलवार रात्रि को मंदिर परिसर में गंगा, जमुना और सरस्वती सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई गईं. झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. मंदिर में प्रतिदिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामबाबू सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मंदिर में और अधिक आकर्षक एवं शानदार झांकियां सजाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार सिद्धिविनायक मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है. यह मंदिर निम्बी जोधा के ग्रामीणों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. गणपति महोत्सव के चलते मंदिर परिसर में इन दिनों धार्मिक माहौल बना हुआ है.
0
0
Report

headline

Noida, Uttar Pradesh:कल दिनांक चौदह सितंबर को थाना अत्रस जंक्शन के ग्राम इमलिया में फायरिंग की घटना कारित की गई थी। अभियुक पंजीकृत किया गया। आज दिनांक पंद्रह सितंबर को सूचना दी गई कि ग्राम इमलिया में फायरिंग करने वाले कुछ लोग नगला अलीया बम्बा से भागने की फिराक में हैं। पुलिस पार्टी द्वारा नगला अलीया बम्बा पर चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइकों पर चार सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस पार्टी द्वारा रोकने पर बाइक सवार ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू की। जवाबी आत्मरक्षा फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। एसओजी टीम व थाना हातराज़ जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नगला इमलिया में की गई फायरिंग की घटना में 01 आरोपी अरविंद के विरुद्ध मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया, 03 अन्य आरोपी गिरफ्तार, 04 तमंचा 03 जिंदा 315 बोर के खोखा, 02 मोटरसाइकिल बरामद।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में विश्वकर्मा पूजा: 39 प्रतिमाओं की तैयारी, कीमत ढाई हजार रुपए तक

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी। खूँटी में विश्वकर्मा पूजा को लेकर खूँटी शहर में तैयारियाँ जोर पकड़ने लगी हैं। वहीं, मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तिकारों द्वारा छोटी-बड़ी कई तरह की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। प्रतिमाओं पर रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है। मूर्तिकार के अनुसार इस बार उनके यहां ढाई हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। मूर्तिकार ने बताया कि खूँटी जिले में बड़े कल-कारखानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संख्या कम होने के कारण यहाँ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है। इसी वजह से इस वर्ष करीब 39 प्रतिमाओं का ही निर्माण किया गया है। इसके बावजूद पूजा को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।
0
0
Report

बारां नगर परिषद में सभापति पद के नामांकन का आज आखिरी दिन

Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद में सभापति पद के नामांकन का आज अंतिम दिन, पहले दिन आप ने लिए तीन फार्म बारां। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद बारां नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई, पहले दिन आम आदमी पार्टी की ओर से तीन नामांकन फार्म लिए गए। आज बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नगर परिषद में मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी आप के ही तीन निर्वाचित पार्षद पहुंचे। वार्ड 37 से शीतल राठौर, वार्ड 49 से नफीसा और वार्ड 1 से चंद्रकला ने पद की शपथ ली। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामावतार मीणा ने तीनों पार्षदों को शपथ दिलाई। उधर भाजपा और कांग्रेस ने अपने जीते हुए पार्षदों को अभी भी बाड़ेबंदी में रखा हुआ है। मंगलवार को दोनों दलों का कोई भी पार्षद शपथ लेने नहीं पहुंचा, न ही किसी ने सभापति पद के लिए नामांकन पत्र लिया। सभापति पद के लिए पहले दिन आप पार्षद शीतल राठौर ने दो और चंद्रकला ने एक फार्म लिया। बताया जा रहा है कि मतगणना के बाद तीनों ही दलों ने हारे हुए प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी से घर भेज दिया है, लेकिन जीते हुए पार्षद अभी भी बाड़ेबंदी में हैं। उनकी लोकेशन बदली गई है और निगरानी और सख्त कर दी गई है। आप को नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है। ऐसे में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। अगर भाजपा और कांग्रेस की ओर से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल होते हैं तो बोर्ड बनाने के लिए तोड़फोड़ की कोशिशें सामने आएंगी। वहीं दोनों दलों की ओर से नामांकन नहीं आने पर आप का बोर्ड बनना लगभग तय माना जाएगा और बाड़ेबंदी का औचित्य भी खत्म हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रोहतक पार्क में 17 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, झगड़ा कारण जांच

Rohtak, Haryana:हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को एक 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोपहर को वह महम के एक पार्क में मौजूद था। झगड़े के बाद युवकों ने उसके चेहरे, छाती और पेट पर वार किए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लड़के के शव को कब्जे में लेकर महम अस्पताल में रखवाया गया है। अभी झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान निंदाना खास गांव निवासी अरमान के रूप में हुई है। वह आज ही 17 साल का हुआ था। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक अरमान के पड़दादा धनपत सिंह रागनी गायक रहे हैं। उन्हें राय साहब के नाम से भी जाना जाता है जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अरमान हुडा सिटी पार्क में मौजूद था। इसी दौरान वहां ITI में पढ़ने वाले 15 से 20 युवकों से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवाओं ने चाकू निकालकर अरमान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए
0
0
Report

उत्तरकाशी में सड़क दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; राहत बचाव तंत्र सक्रिय

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के थाना मोरी के अंतर्गत उजली खन्यासणी गांव के पास मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में 12 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा तहसीलदार मोरी, पुलिस, SDRF एवं 108 एम्बुलेंस को तत्काल सूचना दी गई। संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। इसके साथ ही NDRF ,SDRF बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया वर्तमान में उपजिलाधिकारी पुरोला मौके पर मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है।वहीं बताया जा रहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 12 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है जबकि वाहन में सवार 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया है। घायलों में 03 गंभीर घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस द्वारा हायर सेंटर, देहरादून रेफर किया गया है।
0
0
Report

इटावा: अंतर्जनपदीय गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, कार-तमंचे-कारतूस बरामद

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में लूट और चोरी की योजना बनाते अंतर्जनपदीय गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो के पास से 1 कार,4 अवैध तमंचे,10 जिंदा कारतूस,2 चाकू,8 मोबाइल बरामद किए गए है। गिरफ्तार अभियुक्त ओर कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है।इटावा जनपद के थाना जसवंतनगर थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान एक कार पुलिस को आती दिखाई दी तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तभी पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी से एक अंतर्जनपदीय गैंग 6 सदस्यों दीपक गौतम,मोहत तिवारी,अनुज शंखवार,शिवम यादव पंकज गौतम धीरेंद्र को गिरफ्तार किया है,जिसमें एक कानपुर नगर जबकि 6 अभियुक्त कानपुर देहात के रहने वाले है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1 कार,4 अवैध तमंचा,10 जिंदा कारतूस,2 चाकू,8 मोबाइल को बरामद किया गया है। वहीं अभियुक्तों में दीपक गौतम के ऊपर 11 मुकदमे,मोहत तिवारी पर 3 मुकदमे अनुज शंखवार पर 6 मुकदमे पहले से दर्ज थे。
0
0
Report
Advertisement

छबड़ा नगर पालिका चुनाव: निर्दलीयों पर सत्ता की चाबी निर्भर

Baran, Rajasthan:छबड़ा नगर पालिका में किसी को बहुमत नहीं, निर्दलियों के हाथ सत्ता की चाबी भाजपा 14, कांग्रेस 12, बसपा 2 और निर्दलीय 7 सीटों पर जीते; बोर्ड बनाने के लिए 18 का आंकड़ा जरूरी बारा जिले की छबड़ा नगर पालिका चुनाव की मतगणना पूरी होते ही छबड़ा की सियासत की तस्वीर साफ हो गई है, लेकिन सत्ता का रास्ता अभी भी धुंधला है। 35 वार्डों के चुनाव परिणाम में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। भाजपा 14 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस को 12, बसपा को 2 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 7 सीटें मिली हैं। नगर पालिका में बहुमत के लिए 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में अब 7 निर्दलीय पार्षद सत्ता की चाबी बनकर सामने आए हैं। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ती गईं। राउंडवार परिणाम सामने आने के साथ कहीं जीत की खुशी देखने को मिली तो कहीं हार की मायूसी। अंतिम नतीजे सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि छबड़ा में अगला बोर्ड किसका बनेगा? भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में 14 पार्षदों के साथ खड़ी है, लेकिन बहुमत से अभी 4 कदम दूर है। वहीं कांग्रेस के खाते में 12 सीटें आई हैं और उसे बहुमत के लिए 6 पार्षदों के साझा की जरूरत होगी। बसपा के 2 और निर्दलीय 7 पार्षदों की भूमिका ऐसे में बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। निर्दलीयों पर टिकी सत्ता की नजर बहुमत का आंकड़ा किसी भी दल के पास नहीं होने से अब निर्दलीय पार्षदों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें टिक गई हैं। बोर्ड गठन से पहले राजनीतिक संपर्क, बैठकों और नए समीकरणों का दौर शुरू होने की संभावना है। आने वाले दिन छबड़ा की स्थानीय राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 7 निर्दलीय पार्षद किस ओर रुख करते हैं और 21 सितंबर को होने वाले पालिका अध्यक्ष के चुनाव में किसके सिर ताज सजता है।
0
0
Report

BJP मंडल अध्यक्ष के बर्ताव पर FIR, न्याय की मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:BJP मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ... जब से मैंने लगभग डेढ़ साल पहले चुनाव जीतने के बाद यह पद संभाला है, मुझे उनके बुरे बर्ताव और गलत व्यवहार का सामना करना पड़ा है। छोटी-छोटी बातों, टीम से जुड़े मुद्दों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य मामूली विषयों पर अक्सर झगड़े होते थे. उन्होंने मेरे पहने हुए हार और कपड़ों तक की आलोचना की; उन्होंने कहा कि वे मुझे नेता नहीं मानते और मैं उनके साथ बैठने लायक भी नहीं हूँ. उन्होंने जातिसूचक शब्द कहे और अपमानजनक बातें कहीं. मुझसे इस तरह बात करते हुए उन्होंने मुझ पर हमला किया और मुझे वहाँ बंधक बना लिया. यह घटना 10 सितंबर की शाम 8:30 बजे हुई. दीपक माथुर, विवेक और उनके भतीजे अमित माथुर सभी वहाँ मौजूद थे. उनके अलावा, वहाँ लगभग 8 से 10 अन्य लोग भी थे. गजेंद्र दराल ने ही मुझे पीटा... मैं एक BJP कार्यकर्ता हूँ; मैं 15 या 16 साल से ऐसा हूँ, और मैं जीवन भर BJP का समर्थक बना रहूँगा और पार्टी के लिए काम करूँगा. हाँ, मेरी FIR दर्ज हो गई है. जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, मैं न्याय की मांग करता रहूँगा. मैंने विधायक और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. हाँ, मैं अब तक की पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हूँ. FIR दर्ज हो गई है; अब देखते हैं कि मुझे किस हद तक न्याय मिलता है. मैं न्याय के लिए लड़ता रहूँगा और उसकी मांग करता रहूँगा.
0
0
Report

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में रैगिंग: डीसी ने जांच के आदेश दिए

Latehar, Jharkhand:लातेहार गुणवता पूर्ण शिक्षा को लेकर लातेहार जिले के नेतरहाट आवासीय विद्यालय देश में एक अहम स्थान बनाया है जिसकी चर्चा देश - विदेश में खूब होती है । लेकिन स्कूल प्रबंधक की लापरवाही के कारण सीनियर छात्रो के द्वारा जूनियर छात्रो के साथ रैगिंग और मारपीट की घटना आए दिन बढ़ रही है । ऐसा ही मामला नेतरहाट आवासीय विद्यालय के बच्चे के अभिभावकों ने लातेहार डीसी संदीप कुमार गुप्ता को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है डीसी संदीप कुमार गुप्ता ने शिकायत करने आए अभिभावकों को भरोसा दिलाया की मामले की जाँच कराई जाएगी और दोषियों कर करवाई की जाएगी । ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से सीनियर छात्रो के द्वारा छात्रो के आश्रम में रैगिंग किया जाता है क्रिकेट खेलने वाले विकेट और मछडदानी के रड से मारपीट किया जाता है । पीड़ित बच्चों के इसकी सूचना अपने अभिभावक से जानकारी दी अभिभावकों ने इस मामले का लातेहार डीसी संदीप कुमार गुप्ता से आवेदन देकर रैगिंग रोकने की माँग की है । अभिभावक ने बताया कि बच्चों ने रैगिंग की सूचना हमलोगों को दी सूचना के बाद हमलोगों ने इसकी शिकायत नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रवन्धक को दी लेकिन इस मामले में स्कूल प्रवन्धक ने कोई करवाई नहीं की । इसके बाद हमलोगों ने लातेहार डीसी संदीप कुमार गुप्ता से आवेदन देकर मामले की जांच रैगिंग रोकने और दोषियों पर करवाई करने की माँग किया है । लातेहार जिला के नेतरहाट आवासीय विद्यालय देश विदेश में अलग पहचान रखता है इस विद्यालय से पढ़ने वाले बच्चे देश विदेश में आईएएस, आईपीएस सहित कई सरकारी संस्थानों में देश में सेवा दे रहे है ।
0
0
Report
Advertisement

दमोह के बंडा हादसे पर नेताओं की जन्मदिन पार्टी में मौतों का मजाक

Damoh, Madhya Pradesh:शर्मसार करने वाला मामला आया सामने, जिला पंचायत अध्यक्ष पति के जन्मदिन पार्टी में बंडा में मृत हुए लोगों का उड़ा मजाक, सांसद मंत्री विधायक और आयोग के अध्यक्ष हुए थे पार्टी के शामिल, अब सोशल मीडिया में हो रहे ट्रोल.. एंकर/ एमपी के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड में मारे गए लोगों की संख्या और हालातों को।देखते हुए हर कोई गमगीन है और देश भर में इस घटना को लेकर अफसोस जताया जा रहा है, राजनेता यहां पहुंचकर आंसू बहा रहे है और शोक संतृप्त परिवारों को साहस बँधा रहे है लेकिन इसी बंडा इलाके से लगे दमोह जिले में इस घटना को लेकर सरेआम मजाक बनाया जा रहा है और ये सब कही और नहीं बल्कि एक भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में हुआ जिसमें इलाके के सांसद प्रदेश सरकार के मंत्री पूर्व मंत्री और विधायक आयोग के अध्यक्ष और भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल थे जो खुश हो हो कर गजरे पहन रहे थे और डाँसर के ठुमको को बेशर्मी से देखते रहे और अब जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वही नेता सफाई देते फिर रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले दमोह की जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति और भाजपा नेता गौरव पटेल का जन्मदिन था, अमूमन जब बंडा जैसी कोई घटनाएं सामने आती है तो नेता ऐसे अवसरों को टाल देते है और अपनी खुशियों को समेट कर घटना को ध्यान में रखते हुए आयोजनों को आगे टाल देते है लेकिन दमोह के इन नेता जी को शायद दो दर्जन से ज्यादा मौतों का कोई मलाल नहीं दिखा और जन्मदिन पर आयोजनों की श्रृंखला खड़ी हुई। बंडा जिस इलाके में जहरीली शराब की वजह से मौतें हुई उस इलाके से बिल्कुल लगे हुए दमोह जिले के पथरिया में पटेल के जन्मदिन का जश्न रखा गया और जश्न भी साधारण नहीं बल्कि इसमें बुंदेली डांसर्स को बुलाया गया, स्थानीय बुंदेली सिंगर आएं और फिर जो यहां हुआ वो सीधा सीधा बंडा में मृत हुए लोगों की मौत का अपमान था हंसते नाचते गाते बुंदेली भाषा ने सिंगर गा रहा था, पौआ ने पियों घने घने , बंडा में मर गए केऊ जने* मतलब मजाक में बोला जा रहा था कि शराब का क्वाटर न पियो बंडा में बहुत लोग मर गए, इस शर्मनाक लाइन पर डांसर खुश हो हो कर ठुमके लगा रही थी लोग तालिया पीट रहे थे और इसी जगह पर आम लोग नहीं बल्कि प्रदेश के दिग्गज राजनेता चेहरों पर मुस्कान लेकर केक कटिंग सेरेमनी मना रहे थे। इनमें प्रदेश सरकार के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल , दमोह के सांसद जिनके संसदीय क्षेत्र में बंडा विधानसभा क्षेत्र भी आता है सांसद राहुल सिंह लोधी , प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और भाजपा के सीनियर लीडर डॉ रामकृष्ण कुसमरिया शामिल थे जो खुश हो हो कर गजरे पहन रहे थे और जिला पंचायत अध्यक्ष पति को तलवार भेंट कर रहे थे। सिर्फ इतने ही ओग नहीं थे बल्कि इस पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री और भाजपा के सीनियर विधायक जयंत मलैया, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित भाजपा से संगठन के पदाधिकारी, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी के भाई भी शामिल थे। लोग इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बेशर्मी वाली तस्वीरें करार दे रहे है। इन नेताओं कर कटाक्ष कर रहे है और इनकी मानवीय संवेदनाओं के मरने की बात तक कही जा रही है। यही वो नेता है जो दो दिन पहले तक बंडा की घटना पर दुख जता रहे थे और अभी बंडा में मातम कम नहीं हुआ और इन नेताओं की मौजूदगी में बंडा की मौतों पर मजाक बनाया जा रहा था और नेताओं के चेहरों पर मुस्कान थी खुशियां थी किसी ने ऐसे फूहड़ गीत का विरोध नहीं किया बल्कि हर नजर नर्तकियों के डांस में मशगूल थी। बहरहाल मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के बाद ट्रोल हो रहे नेताओं ने मुंह छिपाना शुरू कर दिया है। दो दिनों से लगातार मीडिया उनसे इस सब घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया लेना चाह रही है ताकि बात एकतरफा न हो लेकिन नेता मुंह छिपाते घूमते रहे और अब जब सामने आए तो जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जिनका जन्मदिन था गौरव पटेल कहते है कि उनके समर्थकों ने आयोजन किए थे और वो और बाकी नेता उसमें शामिल होने आए थे, पटेल शर्मनाक लाइन वाले लोकगीत को अब भी जायज बता रहे है, जनता ट्रोल कर रही हैं और गौरव इसे मैसेज देने वाला लोकगीत बता रहें हैं। बाइट/ गौरव पटेल( भाजपा नेता, प्रतिनिधि जिला पंचायत दमोह)
0
0
Report

उदयपुरा गाँव की महिलाएं शराब मुक्त अभियान से बदला माहौल

Latehar, Jharkhand:लातेहार नशा नाश का कारण होता है. इस बात को लातेहार सदर प्रखंड के उदयपुरा गांव की महिलाएं पूरी तरह समझ चुकी हैं । गांव को नशे से मुक्त करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने को लेकर महिलाओं ने गांव में एक अभियान आरंभ किया है । गांव में शराब बेचने या पीने वालों को आर्थिक दंड के साथ-साथ उठक बैठक भी कराई जा रही है लातेहार का उदयपुरा गांव पूरी तरह आदिवासी बहुल गांव है । लगभग 1000 की आबादी वाले इस गांव को आदर्श गांव घोषित किया गया था । परंतु अवैध शराब बेचने वालों ने गांव के माहौल को खराब कर दिया. सड़क के किनारे शराब बेचे जाने से गांव का माहौल खराब हो रहा था । गांव की लड़कियां या महिलाएं रास्ते से गुजरने में भी असहज महसूस करने लगी थी गांव के बच्चे भी नशे के शिकार होने लगे थे । धीरे-धीरे स्थिति जब अत्यंत खराब होने लगी और गांव के बच्चों का भविष्य बिगड़ने लगा तो महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान आरंभ कर दिया । महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठक कर निर्णय लिया कि अब अपने गांव में ना शराब बेचने देंगे और ना ही किसी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने देंगे । गांव की महिलाएं सुनीता देवी, सविता देवी आदि ने बताया कि पहले उनका गांव आदर्श गांव था परंतु अवैध रूप से शराब बेचने वाले और शराब पीने वाले लोगों ने गांव के माहौल को खराब कर दिया । स्थिति ऐसी हो गई है कि अब बड़े तो बड़े, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी नशापन करने लगे हैं मजबूरी में गांव की महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि अब गांव को पूरी तरह शराब मुक्त बनाने के लिए वे लोग खुद सड़क पर उतरेंगी ।गांव की महिलाओं के द्वारा चलाए गए इस अभियान का असर 5 दिन में ही दिखने लगा है । कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा श्वेता बाड़ा ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाले और पीने वालों की भीड़ के कारण उन लोगों को रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो गया था हमेशा वे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करती थी ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top