ललितपुर: मिशन शक्ति अभियान फेज-6 अभियान में 23 कपल सम्मानित
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर: मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर व परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन जागृति के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित 23 दम्पत्ती को किया गया सम्मानित ललितपुर मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन जागृति के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित कुल 23 दम्पत्ती को रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबंधित जोड़ों एवं उनके परिजनों से पारिवारिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये प्रकरणों से संबंधित परिवारों से संवाद स्थापित कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।
