205001
मैनपुरी- दलित की जमीन पर दबंगों का कब्जा, धोखाधड़ी व जालसाजी से खतौनी में अपने नाम अंकित कराये।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। दलित परिवार की जमीन पर दबंगो का कब्जा दबंगो ने दलित परिवार से धोखाधड़ी व जालसाजी की भूमि की खतौनी में अपने नाम अंकित कराये परिवार को 1975 में मिला पट्टा न्यायाय को मंत्री जयवीर सिंह से मिली पीड़ित मैनपुरी सदर तहसील के मौजा करीमगंज का मामला0
0
Report
205001
मैनपुरी- डीएम ने खुद धान की फसलन को काटकर दिखाया।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। डीएम ने किसानों से खेती की लागत, उत्पादन और समस्याओं पर सीधी बातचीत की, इस दौरान डीएम ने खुद धान की फसलन को काटकर भी दिखाया। मैनपुरी। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम धारऊ नगला पीपल में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गाटा संख्या-4 में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं धान की फसल काटकर दिखाया और उत्पादन का आंकलन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों से खेती की लागत, फसल के उत्पादन और कृषि से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को समझा और सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।0
0
Report
205001
मैनपुरी: कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहे पर स्थित कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।0
0
Report
Advertisement
205001
मैनपुरी- सपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कुकर्मी, कहा 10 साल कुकर्म किये।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। किशनी विधानसभा सीट से सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने कहा कि चुनाव आ रहा है तो माननीय मुख्यमंत्री जी, जो उन्होंने 10 साल कुकर्म किया, जनता के साथ अन्याय किया है, जो जनता को धोखा दिया है, इसके बाद वह चाहते हैं, जनता मुद्दों की बात ना करें, जनता यदि मुद्दों की बात करती है तो भारतीय जनता पार्टी का इतिहास उठा कर देख लो उन्होंने हमेशा सांप्रदायिकता धर्म और जाति की राजनीति की है और पुनः चुनाव के समय यह वही पैंतरा चलकर जनता को बेवकूफ बनाना चाहते हैं, जनता उनकी झूठी बातों से झूठे वादों से व इनकी जुमलेबाजी से परेशान हो चुकी है, जनता यह देख रही है कि वह समय कब मिले कि जब इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सके।0
0
Report
205001
मैनपुरी। पुलिस की इनामिया बदमाश से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को पैर में लगी गोली गिरफ्तार
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। पुलिस की इनामिया बदमाश से मुठभेड़ 25 हजार के इनामी को पैर में लगी गोली गिरफ्तार पिस्टल कारतूस बाइक व नकदी बरामद पकड़े गए बदमाश का नाम राहुल वर्मा उर्फ कबूतर है जनपद इटावा रहने बाला है बदमाश बदमाश के ऊपर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं मैनपुरी में चेन स्नेचिंग की घटना को दिया था अंजाम महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी में हो गई थी कैद चेन स्नैचर एक बदमाश को पुलिस इससे पहले भेज चुकी है जेल मैनपुरी सदर कोतवाली के अंगौथा रोड पर हुई मुठभेड़0
0
Report
