Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

मोक्ष से वंचित नहीं होंगी अब अज्ञात आत्माएँ, हुआ तर्पण-पिंडपूजन, मानवता का अनुपम उदाहरण

Sept 07, 2025 13:40:06
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान में आज पहुज नदी, सीपरी बाजार झांसी पर एक अनूठा आयोजन हुआ। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में अज्ञात, अनाथ और लावारिस दिवंगत आत्माओं के लिए सामूहिक तर्पण, श्राद्ध और पिंडपूजन संपन्न कराया गया।वैदिक ब्राह्मणों और धर्माचार्यों ने गरुड़ पुराण के श्लोकों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराया। श्रद्धालुओं ने भी अपने पितरों का स्मरण कर तर्पण अर्पित किया और आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।धर्माचार्यों का मत और शास्त्रीय आधार इस अवसर पर धर्माचार्यों ने स्पष्ट किया कि शास्त्रों के अनुसार केवल तर्पण या स्थानीय श्राद्ध से आत्मा को आंशिक शांति मिलती हैl
15
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Sept 08, 2025 09:35:34
Balod, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महामाया माइंस जाने वाले मार्ग पर एक दंतैल हाथी के अचानक प्रकट होने से हाईवा चालकों में दहशत फैल गई। सोमवार सुबह दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र के बोइरडीह पंपहाउस के पास हुई इस घटना में चालकों ने वाहन पीछे ले लिए। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल और खेतों में जाने से मना किया है। हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई जनहानि न हो।
6
comment0
Report
Sept 08, 2025 09:35:13
Biswan, Uttar Pradesh:
बिसवां (सीतापुर)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने दावा किया कि बनारस चुनाव में सातवें राउंड तक वे 60 हजार वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अंततः मोदी को विजयी घोषित कर दिया गया। अजय राय ने कहा कि अब देश की जनता जागरूक हो रही है और आने वाला समय कांग्रेस का है। बिहार में भी परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है। वे बिसवां में आयोजित वोटर अधिकार एवं संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संयोजन सांसद राकेश राठौर ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सांसद राकेश राठौर और जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
7
comment0
Report
Sept 08, 2025 08:01:58
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी जिला अस्पताल में दिव्यांग मरीजों के लिए बनने वाली पर्ची और दवा वितरण केंद्र की खिड़की कई महीनों से बंद पड़ी है, जिससे इलाज कराने आए दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में दिव्यांगों की सुनवाई तक नहीं हो रही है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) साहब का ध्यान नहीं है लापरवाही देखने को मिल रही है जिला अस्पताल के अंदर।
15
comment0
Report
Sept 08, 2025 05:22:18
Chriaw Buzurg, Uttar Pradesh:
बैतालपुर उपकेंद्र के नेरुई अमवा फीडर से जुड़े महुअवा गांव का ट्रांसफार्मर गुरुवार को ओवरलोड के कारण जल गया। चार दिन बीत जाने के बाद भी उसे बदला नहीं जा सका है। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने क्षमता वृद्धि कर 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया था, बावजूद इसके विभाग मौन है। आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नेरुई अमवा हाइड्रिल पर प्रदर्शन किया।
12
comment0
Report
Sept 08, 2025 05:13:09
Kadipur, Uttar Pradesh:
कादीपुर नगर क्षेत्र में हो रही गणेश पूजा की विसर्जन शोभा यात्रा नगर के पटेल चौक पर देर शाम महाआरती सम्मान समारोह के साथ प्रारंभ की गई। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति ने नगर में जगह-जगह लगे गणेश पूजा पंडालों की समितियों के अध्यक्षों को सम्मानित किया। गणेश विसर्जन शोभा यात्रा महाआरती सम्मान समारोह में केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, कादीपुर एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी महामंत्री ललित कसौधन सीओ विनय गौतम सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
14
comment0
Report
Sept 08, 2025 05:12:28
Meerut, Uttar Pradesh:
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में इलियास नामक व्यक्ति पर सरेआम फायरिंग कर दी गई। एक बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने इलियास पर गोलियां बरसाईं। एक गोली इलियास के पैर और एक गोली कंधे में लगी है। हमलावर फायरिंग करके बाइक से ही फरार हो गए। वहीं इलियास मौके पर ही गिर पड़ा। उसके खून बहने लगा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इलियास का परिवार भी आ गया। परिजनों ने इलियास को घायल हालत में अंबा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इलियास की हालत गंभीर है।
14
comment0
Report
SSandeep
Sept 08, 2025 02:42:01
Deoria, Uttar Pradesh:
देवरिया शहर के एक मॉल में मॉल मालिक उस्मान,उसकी पत्नी और उसके साले गौहर पर गंभीर आरोप लगे हैं। युवती ने आरोप लगाया था कि मॉल के मालिक और उसके रिश्तेदारों द्वारा उसके साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया गया, साथ ही उसके धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। पीड़ित युवती की तहरीर पर सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
12
comment0
Report
Sept 08, 2025 02:38:47
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी थाना सदर बाजार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आज तड़के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर फिरोज और उसका बेटा आशिक पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। जानकारी के मुताबिक़ फिरोज, जो थाना सदर बाजार का हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ़ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि फिरोज अपने बेटे आशिक के साथ फरार चल रहा था। चेकिंग के दौरान दोनों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फिरोज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि आशिक को पुलिस ने दबोच लिया।
14
comment0
Report
Sept 08, 2025 02:21:56
Majhaulia, Bihar:
मझौलिया पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित राजाभार वार्ड नंबर 1 निवासी पंचायत के पूर्व मुखिया देवनारायण सहनी के पुत्र चंदन सहनी ओल की खेती करके मालामाल हो रहे हैं,चंदन सहनी ने बताया कि वर्ष 2000 में वह कोलकाता घूमने गए थे,जहां पर ओल की खेती संबंधी जानकारी प्राप्त हुई, वहां से बीज लाकर उन्होंने रोपाई की जिसका परिणाम अच्छा निकला,उत्पादन अच्छा हुआ,मात्र 10 धुर में खेती की शुरुआत करने पर लाभदायक साबित हुआ।
13
comment0
Report
Sept 07, 2025 18:15:52
Pilibhit, Uttar Pradesh:
पीलीभीत में आधार सेवा केंद्र के आपरेटर पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। ग्रामीण ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बतादें बिलसंडा ब्लॉक में आधार कार्ड बनाने व बायोमेट्रिक करने का काम चल रहा है कनपरी गांव के रहने वाले प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया है। वो अपनी पत्नी ज्ञान देवी के आधार कार्ड में फोटो चेंज कराने के लिए बायोमेट्रिक कराने आधार केंद्र पर गया था। जहां के आधार ऑपरेटर जगदीश प्रसाद ने पहले तो उससे 500 रुपए मांगे बाद में अवैध रूप से 200 रुपए वसूल लिए।
14
comment0
Report
Sept 07, 2025 17:36:44
Bahraich, Uttar Pradesh:
हिंदू जन जागरण यात्रा रविवार को जब नवाबगंज और रुपईडीहा मंडलों में पहुंची तो पूरा माहौल धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा। जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंजती सड़कों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जलपान से यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा की अगुवाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सर्वेश जी भाई साहब कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष महाराज दिन वर्मा महामंत्री योगेश चंद्र पांडे समेत काफी कार्यकर्ता शामिल हुए चारों तरफ जयघोष गूंजता रहा।
14
comment0
Report
Sept 07, 2025 14:02:22
Bettiah, Bihar:
बेतिया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज हॉस्टल के समीप एक युवक द्वारा राइफल लहराने का वीडियो कल 6सितंबर देर शाम करीब सात बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल फुटेज में युवक हाथ में राइफल लिए इधर-उधर टहलता और लोगों को धमकाता नजर आ रहा है। आसपास कुछ अन्य लोग भी मौजूद दिखाई देते हैं। हालांकि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
15
comment0
Report
Sept 07, 2025 14:00:40
Bettiah, Bihar:
बेतिया सांसद डॉ. जायसवाल ने आज कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध बेहद अच्छे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के प्रधानमंत्री वही कदम उठाते हैं, जिससे देश की जनता को फायदा हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सकारात्मक सोच के साथ काम करते हैं। रूस से तेल खरीदने का निर्णय इसी का उदाहरण है, जिससे देश को सीधा लाभ हो रहा है। अगर भारत आज किसी दूसरे देश से तेल खरीदना शुरू कर दे, तो कीमतें आसमान छूने लगेंगी। सांसद ने कहा कि अमेरिका से भारत के संबंध खराब नहीं हैं।
14
comment0
Report
Sept 07, 2025 13:58:07
Bettiah, Bihar:
बेतिया रेलवे स्टेशन के पूरब दिशा में पोल संख्या 210/39 के समीप एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना 6 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिलते ही रेल पुलिस और बानु छापर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने आज 7सितंबर रविवार करीब 12बजे बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक निगरानी में रखने की व्यवस्था की है, ताकि पहचान संभव हो सके। मामले की जांच की जा रही है।
14
comment0
Report
Sept 07, 2025 13:56:16
Bettiah, Bihar:
बेतिया में स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत नगर निगम प्रशासन ने 1.40 करोड़ रुपये की लागत से 10 सार्वजनिक और 3 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की निविदा जारी कर दी है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आज 7सितंबर रविवार करीब दो बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 15 सितंबर 2025 तक इच्छुक संवेदक दावेदारी कर सकते हैं। प्रत्येक शौचालय पर 10.81 लाख रुपये खर्च की स्वीकृति मिली है। सभी 13 शौचालय सात सीटों वाले होंगे, जिनमें महिला और पुरुषों के लिए तीन-तीन तथा एक सीट दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगी।
14
comment0
Report
Advertisement
Back to top