जिमखाना मैदान में तेज आंधी-बारिश का तांडव: रामलीला का भव्य दरबार जमींदोज, VFX LED चकनाचूर; लाखों का
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वाधान में आज से आयोजित होने वाली शहर रामलीला के आगाज से ठीक पहले बड़ा हादसा हो गया। जिमखाना मैदान में रामलीला के लिए तैयार किया गया 104 फीट चौड़ा भव्य मंच, दरबार और हाई-टेक VFX LED स्क्रीन दोपहर में आई तेज आंधी और झमाझम बरसात के कारण गिरकर जमींदोज हो गए। इस भयानक हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है और कई महंगी एलईडी स्क्रीन चकनाचूर हो गईं। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान मैदान में कोई बड़ी हताहत या जनहानि नहीं हुई। इस बार शहर रामलीला को बेहद खास और डिजिटल रूप देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं: दिल्ली की प्रतिष्ठित रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन (रोहिणी) की टीम इस बार मंचन के लिए बुलाई गई है। श्रीराम और रावण के प्रवेश के लिए विशेष लाइट इफेक्ट्स तथा श्रीराम-सीता विवाह के लिए लेजर रिंग जैसे आकर्षण तैयार किए गए थे। 12 वर्ष तक के बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए संस्कारशाला और सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए हैं।अचानक आए आंधी-तूफान के कारण पहले दिन के शो पर संकट के बादल जरूर छा गए हैं, लेकिन आयोजकों ने हार नहीं मानी है। मैदान में कारीगर युद्ध स्तर पर दोबारा दरबार और मंच तैयार करने में जुट गए हैं। शहर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि तेज आंधी और तूफान की वजह से मंच के पास बन रहा भव्य दरबार गिर गया है और कुछ LED स्क्रीन में भी खराबी आई है, जिससे नुकसान हुआ है। लेकिन हमारे हौसले बुलंद हैं; आज रामलीला का मंचन जरूर होगा—भले ही पहले दिन वीएफएक्स (VFX) का इस्तेमाल न हो पाए। जल्द ही मंच को दोबारा तैयार कर भव्य रामलीला का मंचन सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।" कमेटी ने स्पष्ट कर दिया है कि व्यवधान के बावजूद श्रद्धालुओं को निराश नहीं किया जाएगा और प्रथम दिन की रामलीला का मंचन तय समय पर ही शुरू होगा।मेरठ: बेगमपुल के होटल लिब्रा में सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टॉयलेट में मिला हवलदार
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ बेगमपुल स्थित होटल लिब्रा में मंगलवार शाम एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अंबाला (हरियाणा) निवासी 36 वर्षीय पलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना की रुड़की यूनिट में हवलदार के पद पर तैनात थे। पलविंदर का शव होटल के बाथरूम में फर्श पर पड़ा मिला। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हवलदार पलविंदर सिंह अपने दो साथी सैन्यकर्मियों—नायब सौरभ और यशवीर सिंह—के साथ बेगमपुल स्थित होटल लिब्रा में चाय पीने के लिए रुके थे। तीनों ने पहली मंजिल पर बैठकर टेबल ली। इसी बीच पलविंदर टॉयलेट चले गए। जब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आए, तो उनके साथियों ने जाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने और दरवाजा न खुलने पर साथियों ने शोर मचाया, जिससे होटल स्टाफ एकत्र हो गया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो पलविंदर अंदर फर्श पर अचेत पड़े मिले। साथियों ने पुलिस को बताया कि पलविंदर को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते 30 सितंबर को मेरठ कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम ही उन्हें छुट्टी मिली थी और वे रुड़की वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस और चौकी इंचार्ज सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद मिलिट्री पुलिस को भी तुरंत सूचित किया गया। सदर बाजार थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट प्रतीत हो रही है। मिलिट्री पुलिस और सदर बाजार थाना पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में शव के पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। परिजन को सूचित कर दिया गया है। सैन्यकर्मी ऑन-ड्यूटी अस्पताल में भर्ती थे, इसलिए आगे की सभी वैधानिक व सैन्य प्रक्रियाएं सेना द्वारा पूरी की जा रही हैं। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।" सैन्य पुलिस ने शव को अपने संरक्षण में ले लिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया है, जहाँ से पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को परिजनों और सैन्य अधिकारियों को सौंपा जाएगा।मेरठ–मार्बल शोरूम में छत के रास्ते घुसा चोर, ऑफिस का ताला नहीं टूटा तो बैरंग लौटा; CCTV में कैद वारदात
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar
Meerut
9457843475
मेरठ –उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर में बीती रात एक चोर ने 'गोयल मार्बल' नामक दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, मजबूत सुरक्षा और ताला न टूटने के कारण चोर बड़ी वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
छत के रास्ते दाखिल हुआ शातिर चोर
वैशाली कॉलोनी निवासी पंकज गोयल की शास्त्री नगर सेक्टर-10 स्थित गुरुद्वारा रोड पर गोयल मार्बल के नाम से दुकान है। पंकज गोयल के मुताबिक समय मंगलवार रात करीब 2:15 बजे चोर छत के रास्ते दुकान के परिसर में घुसा। चोर ने ऑफिस का शीशा तोड़ दिया और अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। ऑफिस के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला काफी मशक्कत के बाद भी नहीं टूटा। हार मानकर चोर बिना कुछ लिए वापस भाग निकला।
व्यापारियों में भारी रोष
नौचंदी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। बुधवार सुबह पंकज गोयल ने घटना की जानकारी संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल को दी। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस गश्त में ढिलाई के कारण अपराधी बेखौफ हो रहे हैं।
क्या कहती है पुलिस?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नौचंदी थाना प्रभारी इलम सिंह पवार ने बताया "दुकान मालिक की तहरीर प्राप्त हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
