Back
हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, वैगनआर कार और स्कॉर्पिय की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोग घायल
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और वैगनआर कार की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। यह दुर्घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला तजना गांव के पास दोपहर करीब 3 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार आठ लोग हसायन क्षेत्र के कानऊ गांव से मुरसान में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई।घायलों में हसायन थाना क्षेत्र के कानऊ निवासी लवकुश (पुत्र श्यामसुंदर), रूपी (पत्नी राज बहादुर), विद्या (पत्नी रामबाबू), सुभाष चंद्र (पुत्र चंद्रपाल), मुनेश (पुत्र चित्रपाल), बृजेश देवी (पत्नी सुभाष) शामिल हैं। इनके अलावा, नया नगला निवासी पूनम, कोतवाली सदर हाथरस के नवीपुर निवासी साहब सिंह, मथुरा की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी आयुष और सोनू, कासगंज निवासी हिमांशु और सरवन सहित कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मौके पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल रूपी, विद्या देवी, पूनम और साहब सिंह को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 15:18:350
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 07, 2026 15:18:210
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 15:16:420
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 15:15:560
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 07, 2026 15:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report