Back
ब्रेकअप बाद युवक ने घर पर फांसी लगाई, गर्लफ्रेंड ने पर्स लेने लौटकर देखा
ASABDUL SATTAR
Feb 07, 2026 15:15:56
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी में कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट से सनसनीखेज घटना सामने आई हैं। जहां गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने दोस्त के जरिए गर्लफ्रेंड को आखिरी बार घर मिलने के लिए बुलाया था। मुलाकात के दौरान गर्लफ्रेंड ने आठ साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद वह वहां से चली गई। हालांकि, जाते समय वह अपना पर्स युवक के घर पर ही भूल गई थी। जब कुछ देर बाद गर्लफ्रेंड पर्स लेने वापस लौटी, तो उसने युवक को घर के अंदर फंदे से लटका देखा। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल युवक को फंदे से उतारा और उसके दोस्त को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दोस्त ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक 21 वर्षीय तुषार पाखरे बड़ागांव गेट मोहल्ले में रहता था, वह और उसकी गर्लफ्रेंड एक ही कोचिंग में पढ़ते थे, वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों की दोस्ती आठ साल से चल रही थी। मृतक उसी से शादी करना चाहता था। जब तुषार घर पर अकेला था, तभी उसने गर्लफ्रेंड को आखिरी बार बात करने के लिए घर बुलाया था। युवती ने तुषार के साथ रहने से मना कर दिया और वह यह कहकर घर से निकल गई। लेकिन युवती अपना पर्स लेने तुषार के घर पर दोबारा पहुंची तो वह फंदे पर लटका हुआ। युवती ने ही तुषार को फंदे से नीचे उतारा और इसके बाद उसके दोस्त को कॉल किया। सूचना मिलते ही तुषार का दोस्त ऋषि मौके पर पहुंचा। इसके बाद तुषार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 17:00:45Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज़ के बाद इलाके में हड़बड़ी, दुकान के पास भीड़
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 07, 2026 17:00:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 07, 2026 16:47:560
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 07, 2026 16:47:340
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 16:47:12Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
बीजेपी जिला प्रभारियों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जिला प्रभारियों کی नियुक्ति की
सभी संगठनात्मक 62 जिलों में घोषित किए जिला प्रभारी
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 07, 2026 16:47:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 16:46:330
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 16:46:210
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 16:46:080
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 07, 2026 16:45:560
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 07, 2026 16:45:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 07, 2026 16:45:160
Report