244411
चंदौसी36 बी रेलवे फाटकपर ओवर ब्रिज निर्माण मेंधीमी गति को लेकरव्यापारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
houseAkroli, Uttar Pradesh:चन्दौसी में रेलवे क्रॉसिंग 36-बी पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण में कथित अनियमितताओं और धीमी कार्य गति को लेकर व्यापारियों का बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 के करीब गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपकर घटिया सामग्री के इस्तेमाल, धूल, टूटी सड़कों और व्यापार प्रभावित होने की शिकायत की। व्यापारियों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम सम्भल से फोन पर वार्ता की और गुणवत्ता सुधार, समयबद्ध निर्माण तथा शीघ्र औचक निरीक्षण का आश्वासन दिया। दौरान संगठन के पदाधिकारी जिला महामंत्री प्रभात कृष्णा, राजू चड्डा, अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’, शुभम अग्रवाल, डॉ. टी.एस. पाल, मंतेश वार्ष्णेय, आकाश आहूजा, अनूप, अतुल कश्यप, निशांत शर्मा सहित युवा व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे।0
0
Report
244302
संभल में झील की जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम
Sambhal, Uttar Pradesh:*रिपोर्टर महेंद्र सिंह मौर्य संभल* ,में तालाब और झील की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर गांव बराही में करीब 199 बीघा भूमि की पैमाइश शुरू की गई। राजस्व विभाग की टीम ने एसडीएम निधि पटेल और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता डालकर तालाब और झील की जमीन का चिन्हांकन किया। राजस्व अभिलेखों के अनुसार गांव बराही और रहटोल में करीब 44 बीघा झील और तालाब की भूमि दर्ज है। प्रशासन का कहना है कि वॉटर बॉडीज़ को अतिक्रमण मुक्त कर उनके मूल स्वरूप में लाया जाएगा। जहां स्थायी कब्जे मिलेंगे, वहां कार्रवाई की जाएगी और बाद में क्षेत्र का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। वहीं, दरगाह शेख मोहम्मद साहब रहमतुल्लाह अलैह से जुड़े लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। अनमारुल हाती ने दावा किया कि यह भूमि उनके पूर्वजों की संपत्ति है और वक्फ संख्या 304 में दर्ज है। उनका आरोप है कि निजी जमीन से तालाब का रास्ता निकाला जा रहा है, जो नक्शे में दर्ज नहीं है। प्रशासन का कहना है कि अभियान पूरी तरह राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर चल रहा है, जबकि विरोध कर रहे लोग अब मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।0
0
Report
244412
संभल में सेवानिवृत्ति ग्राम विकास अधिकारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Chandausi, Uttar Pradesh:*चंदौसी में सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या* मौके पर पहुंची चंदौसी कोतवाली की पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉक्टर प्रदीप कुमार फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाये संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शालिग्राम सविता (लगभग 5–6 वर्ष पहले रिटायर) ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और सिर में गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई और सिर के चिथड़े उड़ गए, जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मृतक के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पत्नी का नाम मुनीश बाला है। घटना की सूचना मिलते ही बहजोई क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंच जरूरी साक्ष्य जुटाए है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
244412
चंदौसी के मोहल्ला बारिश नगर में मजदूरी का कार्य कर रहे समय टूटा लेटर, दो घायल एक की मौत
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी के कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला बारिश नगर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर हालत में बने लेटर को तोड़ते समय वह अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक मजदूर अखिल पुत्र मतीन उम्र करीब 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक जर्जर लेटर को तोड़ने के लिए मजदूरी करने गया था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी दी है और हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
244410
बहजोई के पास गांव लहर बन के नजदीक रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:थाना बहजोई क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव लहरावन के पास रेलवे ट्रैक पर बाईपास पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव दो टुकड़ों में बंट गया। घटना शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
