Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Chandauli232104

चंदौली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने.लापरवाही की जद में आकर लाइनमैन की हुई मौत...

DYDinesh YadavFeb 14, 2026 12:51:14
Narsinghpur Khurd, Uttar Pradesh:चंदौली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने. लापरवाही की जद में आकर लाइनमैन की हुई मौत... 33 हजार के पोल पर बिजली ठीक करने के दौरान हुआ हादसा... गंभीर रूप से झुलसे सदुम को आनन - फानन में पहुंचाया गया जिला अस्पताल... अस्पताल में सदुम की मौत, परिजनों समेत ग्रामीणों में शोक की लहर... ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप... ग्रामीण - वीरसराय का देना था शटडाउन, अधिकारियों ने दे दिया अमडा का शटडाउन... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी ग्रामीणों की चेतावनी - दोषी अधिकारियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो होगा हाइवे पर चक्काजाम... कंदवा थाना क्षेत्र के अदसढ़ विरासराय फीडर का पूरा मामला...
0
comment0
Report
Chandauli232104

चंदौली में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा’, नवहीं में चौपाल कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

DYDinesh YadavFeb 13, 2026 14:04:59
Narsinghpur Khurd, Uttar Pradesh:चंदौली में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा’, नवहीं में चौपाल कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना चंदौली में आज दिनांक 13 फरवरी (शुक्रवार) को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुग़लसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क से नवहीं तक “मनरेगा बचाओ पदयात्रा” निकाली गई। नवहीं पहुंचकर यह पदयात्रा चौपाल में परिवर्तित हो गई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से मजदूरों, किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े उद्योगपतियों के प्रभाव में सरकार देश के संसाधनों का निजीकरण कर रही है तथा कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं, विशेषकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), को कमजोर किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिए जा रहे आर्थिक निर्णयों का असर देश की आम जनता पर पड़ेगा। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान, मजदूर और आम नागरिक आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन रहा है और इसे कमजोर करने से सामाजिक असंतुलन बढ़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और वर्तमान परिस्थितियों में देश एवं प्रदेश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के लिए कार्य करने और समावेशी विकास की पक्षधर है।
0
comment0
Report
Advertisement
Chandauli232104

चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कि

DYDinesh YadavFeb 09, 2026 07:22:26
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आवास, पेंशन और बिजली बिल में राहत की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।दिव्यांग संगठन के सदस्यों ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है। उन्होंने बताया कि नियामताबाद ब्लॉक में एक पंचायत सचिव पर आवास दिलाने के नाम पर धनउगाही जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगजनों ने कहा कि भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जाने से वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने मुफ्त बिजली कनेक्शन और पुराने बिजली बिलों की माफी की मांग उठाई।दिव्यांग संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगजनों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top