Back
बीजेपी के सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर ट्वीट्स से बजट की खुशखबरी पहुंचाने को तैयार
VSVishnu Sharma
Feb 07, 2026 15:16:28
Jaipur, Rajasthan
बीजेपी सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बढ़ाने की कोशिश में लगी है। बजट सहित पार्टी की गतिविधियों, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगी। इसको लेकर पार्टी के सोशल मीडिया एन्फ्यूंसर की बैठक बुलाई गई। उनको सरल शब्दों में आम जनता के बीच पहुंच बढ़ाने का मंत्र दिया गया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया एन्फ्ल्युएंसर की बैठक बुलाई गई। बैठक में पार्टी के प्रवक्ता, सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, बीजेपी आईटी संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक हिरेंद्र कौशिक, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने सोशल मीडिया पर किस प्रकार एक्टिव रहना है। वहीं नकारात्मक बातों को छोड़कर पार्टी और सरकार का किस प्रकार पक्ष रखें। किस प्रकार कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने में भूमिका अदा कर सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि वो केंद्रीय बजट हो या आने वाले राज्य बजट, उसकी खूबियों को सहजता के साथ जनता के बीच पहुंचाने का काम करें। खुद की पोस्ट छोड़कर पार्टी के लिए करें काम। वक्ताओं ने कहा कि आज देखने में यह आ रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पोस्ट पर 90 प्रतिशत खुद की फोटो वीडियो अपलोड करता है, जबकि दस प्रतिशत पार्टी के काम की प्रशंसा कर रहा है। इसे उल्टा करना होगा, अब 90 प्रतिशत पार्टी की गतिविधियों की जानकारी साझा करनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता पोस्ट डालने से पहले सावधानी रखें। अभी यूजीसी के विरोध को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी विरोध में पोस्ट कर दी थी। ऐसे में कहा गया कि पार्टी की छवि जुड़ी है जिससे पोस्ट डालने से पहले सावधानी रखें। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विभिन्न उदाहरण के जरिए समझाया कि सोशल मीडिया पर कैसे रीच बढ़ानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बढ़ानी है, कांग्रेस से ज्यादा मजबूत टीम है। लेकिन इसे और ज्यादा एक्टिव होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को मन छोटा नहीं करना चाहिए क्या दायित्व मिला है काम करते रहना है। बाद में मीडिया से बात करते हुए राठौड़ ने कहा कि समाज को जागृत करना बहुत जरूरी है। देश में क्या हो रहा है ? पड़ोसी देशों में क्या हो रहा है ? इसकी जानकारी आम नागरिक को होना चाहिए। आम आदमी को अपनी सुविधाएं जुटाने से फुर्सत नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर जानकारी रखते हैं। भ्रम का निवारण करने के लिए सोशल मीडिया का कार्यकर्ता काम आता है। केंद्र ने अच्छे काम किए हैं राज्य सरकार ने अच्छे काम किए हैं उनका फायदा जनता को मिले.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 17:00:45Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज़ के बाद इलाके में हड़बड़ी, दुकान के पास भीड़
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 07, 2026 17:00:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 07, 2026 16:47:560
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 07, 2026 16:47:340
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 16:47:12Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
बीजेपी जिला प्रभारियों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जिला प्रभारियों کی नियुक्ति की
सभी संगठनात्मक 62 जिलों में घोषित किए जिला प्रभारी
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 07, 2026 16:47:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 16:46:330
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 16:46:210
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 16:46:080
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 07, 2026 16:45:560
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 07, 2026 16:45:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 07, 2026 16:45:160
Report