Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई:कांग्रेस का शिक्षा बचाओ प्रदर्शन, बीएसए कार्यालय का किया घेराव

Sunil Kumar
Jul 03, 2025 12:29:35
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई ने आज शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था और सरकारी विद्यालयों के बंद किए जाने के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित और प्रदेश उपाध्यक्ष (OBC विभाग) शिवा पाल के नेतृत्व में किया गया। गांधी भवन से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकली पदयात्रा ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा प्रदेश सरकार द्वारा प्राइमरी व जूनियर स्तर के 5000 से अधिक विद्यालयों को मर्ज (विलय) करने की प्रक्रिया थी, जिसे कांग्रेस ने गरीबों के शिक्षा के अधिकार पर हमला करार दिया।जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा भाजपा सरकार गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement