Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau275105

अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर मौके पर एक की हुई मौत

Jul 03, 2025 17:50:42
Lakhipur, Uttar Pradesh
घोसी(मऊ) : कोतवाली अंतर्गत फोरलेन पर हाजीपुर में आंबेडकर मूर्ति के समीप गुरुवार की रात लगभग नौ बजे अज्ञात वाहन ने कार को सामने से टक्कर मार दिया। कार सवार 35 वर्षीय सागर पुत्र रघुनाथ निवासी रसड़ा जनपद बलिया व उसका साथी 33 वर्षीय कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक ने सागर को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार को सदर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रही है। मृतक के स्वजन को पुलिस ने सूचित कर दिया है।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top