Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Azamgarh276137

करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

DHANANJAY PANDEY
Jun 28, 2025 12:30:13
Mahrajganj, Uttar Pradesh
थाना क्षेत्र के बनकटा में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि प्रभन्स सोनकर पुत्र जंगली सोनकर के घर के हैंडपंप में करंट उतर गया था। पानी चलाने गए वह उसकी चपेट में आ गए। घटना के समय घर में केवल उनकी पत्नी निर्मला देवी ही थीं। पति को हैंडपंप से चिपका देख जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की सुबह
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement