icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कक्षा 7 की प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम, बच्चों के लिए प्रेरणा की मिसाल

Jalaun, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति की प्रेरणादायी पहल: कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम, फरियादियों की सुनीं जनसमस्याएं, आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनना है छात्रा का सपना प्रतीक्षा एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनीं. जिलाधिकारी समीर ने बुके भेंटकर छात्रा का स्वागत किया और अपनी कुर्सी पर बैठाकर उसका उत्साहवर्धन किया。 प्रतीक्षा ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उसे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिला。 प्रतीक्षा ने उत्साहपूर्वक कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी और मेहनत के बल पर आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है。 जिलाधिकारी ने छात्रा की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित मार्गदर्शन और शिक्षा से बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। यह पहल बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रतीक्षा का संकल्प अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बना है।
0
0
Report

बड़ीसादड़ी में बुजुर्गों पर लूट: तीन गिरफ्तार, तलवार और कार बरामद

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी के नयाखेड़ा गांव में रात के समय घरों में घुसकर बुजुर्गों से मारपीट कर गहने और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम और बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। गिरफ्तारी आरोपियों में अनिल कंजर, पिंटू कंजर और कालू कालबेलिया शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार और तलवार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट कर चांदी के आभूषण और नकदी चुराई थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
0
0
Report
Advertisement

Zee Media के सवाल के बाद डीडवाना नगरपरिषद ने सफाई अभियान शुरू किया

Didwana, Rajasthan:डीडवाना शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और सिवरेज की समस्या को लेकर Zee Media द्वारा उठाए गए मुद्दे का असर आज सामने आया है. कल Zee Media पर प्रमुखता से खबर चलने के बाद आज नगरपरिषद हरकत में आई है और फतेहपुरी गेट से सिंघी बास रोड पर सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाई गई है. डीडवाना नगरपरिषद चुनावों में सफाई और सिवरेज की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा था. बोर्ड के गठन के बाद से स्थानीय विधायक ने सभापति के साथ मिलकर सफाई अभियान की शुरुआत की थी. लेकिन तीन दिन चले इस अभियान को रोक दिया गया क्योंकि नगरपरिषद के आयुक्त बोर्ड का सहयोग नहीं कर रहे थे. कांग्रेस ने भी आंदोलन की चेतावनी दी. Zee Media ने इसे प्रमुखता से उठाया जिसके बाद आज नगरपरिषद की टीमें हरकत में आई हैं. उदाराम चौहान (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद) ने कहा कि हमने जनता के मुद्दे को तवज्जो दी है. आज हुई सफाई के बाद एक तरफ कांग्रेस Zee Media को धन्यवाद दे रही है वहीं आयुक्त और उपसभापति का भी आभार जताया है. जबकि दूसरी तरफ सभापति भंवर लाल खुद मौके पर मौजूद रहे और सफाई अभियान की अगुवाई की. इस मामले में सभापति का कहना है कि हम तो पहले ही अभियान की शुरुआत कर चुके हैं और बिना भेदभाव के शहर की सफाई व्यवस्था के अलावा अन्य समस्याओं का भी बिना भेदभाव निराकरण करने की कोशिश करेंगे. भंवरलाल पंवार (सभापति नगरपरिषद डीडवाना) ने कहा कि इस बार भाजपा का बोर्ड है लेकिन वास्तविक नेतृत्व नेत्रांयकों के हिसाब से भिन्न है. भाजपा केवल उपसभापति को ही अपना मानती है. पवन कुमार टाक (भाजपा नेता) ने आरोप लगाए और पंकज कुमार टाक (निर्दलीय पार्षद) ने जवाब दिए. सफाई व्यवस्था को लेकर हो रही यह राजनीति आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है और देखने वाली बात होगी कि आम जनता के मुद्दे पर नया बोर्ड कितना काम कर पाता है.
0
0
Report

सचिन पायलट: प्रदर्शन पर सरकार दबाव, कानून-व्यवस्था चिंता

Jaipur, Rajasthan:बाईट - सचिन पायलट, कांग्रेस नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सिविल लाइंस निवास पर कर रहे हैं कार्यकर्ता और नेताओं से मुलाकात पंचायत चुनाव से पहले टिकट की आस और फरियाद लेकर पहुंच रहे कार्यकर्ता इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि देश में सरकार लोगों का प्रदर्शन करने का हक छीन रही है, यह लोग किसी की बात सुनना नहीं चाहते, प्रदर्शनकारियों को रात को तीन-तीन बजे डिटेन किया जा रहा है, यह गलत परिपाटी है हम चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं और जवाब भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता देते हैं, पहले बीजेपी ने नोटबंदी की थी और अब वोट बंदी कर रहे हैं पूर्व विधायक अंतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पायलट बोले प्रदेश में कानून व्यवस्था बची नहीं है, दिनदहाड़े एक पूर्व विधायक की हत्या हो गई, चाहे कारण कुछ भी रहे हो लेकिन किसी के हत्या नहीं कर सकते आप, पुलिस निरंकुश हो गई है, पुलिस सही से काम नहीं कर रही है वहीं पंजाब में ट्रक के खिलाफ मुहिम चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह की हत्या को लेकर वह बोले कि एक नौजवान को लाइव करते हुए दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है, पंजाब के मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, पंजाब में ड्रग माफिया बढ़ रहे हैं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सरपंचों सबको धमकाया जा रहा है और खतरा है, यह गलत है वही पंचायती राज चुनाव के लिए तैयारी पर बोले कि कांग्रेस पूरी तरीके से तैयार है, ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस का हमेशा से वर्चस्व रहा है और कांग्रेस की भारी मांग है, इसलिए टिकटो को लेकर के भी बहुत दावेदारी आ रही है, लोग सरकार से परेशान है, हम निश्चित जीतेंगे
0
0
Report
Advertisement

बस्तर के ग्राम बड़े बोडल में धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कदम

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में धर्मांतरण से जुड़े मामलों को रोकने के लिए बस्तर जिले के ग्राम बड़े बोडल में ग्रामीणों ने सख्त रुख अपनाया है, स्थानीय ग्रामीणों ने पहले ग्राम सभा की और धर्मांतरण के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक सूचना बोर्ड लगाया, Board में स्पष्ट तौर पर पास्टर एवं पादरी के के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध की बात लिखी गई है, स्थानीय ग्रामीणों ने बाकायदा पूजा पाठ कर गांव के समक्ष सूचना बोर्ड लगाया है, ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे है जिसके चलते ग्रामीणों ने चिंता जाहिर की जिसके बाद गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के सख्ती से पालन को लेकर सहमति बनी सूचना बॉर्ड में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के तहत ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने की जानकारी लिखी गई है एवं ईसाई धर्म से जुड़े बाहर से आने वाले पास्टर एवं पादरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धर्मांतरण के चलते गांव का माहौल बिगड़ रहा है पिछले वर्ष गांव में दूसरे धर्म के व्यक्तियों के प्रवेश के चलते तनाव की स्थिति बन गई थी।
0
0
Report

मंडला के बुधवारी बाजार में आवारा सांड का खौफनाक हमला CCTV में कैद

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में आवारा पशुओं का आतंक लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है... सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड कब किस पर हमला कर दें, कोई नहीं जानता। बुधवारी बाजार क्षेत्र का एक ऐसा ही खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक सांड पहले महिला और फिर कबाड़ी पर हमला करने की कोशिश करता है... लेकिन इसके बाद जो होता है, वो और भी भयावह है। सांड एक राहगीर को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक देता है और गिरने के बाद भी उस पर बार-बार हमला करता है। घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सवाल यह है कि आखिर नगर पालिका कब जागेगी और लोगों को आवारा पशुओं के इस आतंक से कब राहत मिलेगी? वीओ - तस्वीरों में देखिए... मंडला के बुधवारी बाजार क्षेत्र में बेलगाम सांड का आतंक! सड़क पर चल रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं। सांड पहले एक महिला की तरफ आक्रामक होकर बढ़ता है... फिर एक कबाड़ी को निशाना बनाने की कोशिश करता है। वीओ - लेकिन इसके बाद सांड का खौफनाक हमला एक राहगीर पर होता है। सांड युवक को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक देता है... और जमीन पर गिरने के बाद भी उसे नहीं छोड़ता। बार-बार हमला करता है। इस हमले में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है। वीओ - इस घटना ने एक बार फिर नगर में आवारा पशुओं की समस्या और नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजारों और सड़कों पर घूमते आवारा पशु कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। इसके बावजूद अगर समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है。 आउट्रो - अब सवाल यही है कि क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है? या फिर इस सीसीटीवी वीडियो के सामने आने के बाद आवारा पशुओं को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा? फिलहाल, बुधवारी बाजार की यह घटना लोगों में दहशत पैदा करने के साथ नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में दो वर्षीय मनवीत को बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने पूरी की प्रक्रिया, नन्हे मनवीत को चॉकलेट खिलाकर दिया स्नेह उज्जैन में पुलिस विभाग ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आरक्षक रणजीत सिंह डोडिया के दो वर्षीय बेटे मनवीत को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कराई। आरक्षक रणजीत सिंह डोडिया मंदसौर जिले में पदस्थ थे। 26 जनवरी 2026 को सेवा के दौरान सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। परिवार में उनकी पत्नी ज्योति कुंवर, दो बेटियां और दो साल का बेटा मनवीत है। पिता की मौत के बाद परिवार ने मनवीत को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए आवेदन किया था। मंदसौर जिले में पद रिक्त नहीं होने के कारण मामला वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से उज्जैन भेजा गया। यहां पुलिस अधीक्षक ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराकर नियुक्ति प्रदान की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नन्हे मनवीत को अपने हाथों से चॉकलेट खिलाई और उसे स्नेह व आशीर्वाद दिया। पुलिस विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में दो वर्षीय बालक को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का यह पहला मामला है।
0
0
Report

कानपुर के वाजिदपुर में तीन भाइयों की मौत के बाद गांव सन्नाटे में

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के वाजिदपुर गांव में भूत-प्रेत और अंधविश्वास के डर से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां रामशंकर निषाद के परिवार में छह महीने के अंदर उनके तीन बेटों की एक-एक करके मौत हो गई। तीनों भाइयों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से गांव के लोग इतने डरे हुए हैं कि सूरज ढलते ही अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं। इन मौतों की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई, जब बीच वाले भाई गोविंद ने फांसी लगा ली थी। घर वालों का कहना है कि गोविंद को सपने में डरावनी चीजें और भूत-प्रेत दिखाई देते थे। इसके कुछ दिन बाद सबसे छोटे भाई अमन ने घर की पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कूदने से पहले उसने परिवार वालों से कहा था कि उसका भाई उसे अपने पास बुला रहा है। इसके बाद 10 जुलाई को सबसे बड़े भाई विकास निषाद ने भी घर की दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। विकास अपनी बहन और पड़ोसियों से बार-बार यही कहता था कि उसके दोनों मरे हुए भाई सपने में आकर उसे अपने पास बुलाते हैं। बेटों की ऐसी हालत देखकर परिवार वालों ने डॉक्टरों को भी दिखाया और तांत्रिकों से झाड़-फूंक भी कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और किसी को समझ नहीं आया कि घर में हो क्या रहा है। एक ही घर में तीन मौतों के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। दिन में तो लोग रामशंकर के घर के बाहर बैठकर इस बारे में बात करते हैं, लेकिन रात होते ही सब डर जाते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि विकास की बातें सुनकर वे बहुत घबरा गए हैं। आलम यह है कि शाम के 7 बजते ही लोग अपने घरों की कुंडी अंदर से बंद कर लेते हैं। लोगों का कहना है कि रात में अगर कोई गलती से भी दरवाजा खटखटा दे, तो डर के मारे हाथ-पैर कांपने लगते हैं।
0
0
Report
Advertisement

डांग जिले में बारिश के बीच हाईवे पर सुरक्षा उपाय, रातभर संकेत लगाए गए

ડાંગ બ્રેકીંગ ડાંગ જિલ્લામાં વરસાદ ના વિરામ વચ્ચે માર્ગ મકાન વિભાગની કામગીરી, આહવા માર્ગ મકાણ વિભાગ હસ્તકના સાત સ્ટેટ હાઇવે પર કામગીરી, માર્ગ સલામતીના ભાગરૂપે જંગલ કટિંગ અને ઘેરું ચૂનાની કામગીરી શરૂ કરવામાં આવી, રોડની સલામતી માટે રાત્રી દરમિયાન વિઝિબિલિટી અને અન્ય સાઇન બોર્ડ લગાવવામાં આવ્યા, વઘઇ - સામગહાન રોડ, પીંપરી - કાલીબેલ રોડ, વઘઈ - આહવા દરેક રોડ પર ડામરના પેચની કામગીરી પૂર્ણ, મુسાફરી દરમિયાન સલામતીના તમામ નિયમોનું પાલન કરવા જાગૃતિ અભિયાન, ઘાટ વાળા માર્ગ પર ડિજિટલ બોર્ડ લગાવી સલામતી સંદેશ મુકવામાં આવ્યા, બાઈટ : કેતન કુકણા ( કાર્યપાલક ઇજનેર, માર્ગ અને મકાન વિભાગ સ્ટેટ આહવા )
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top