Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Durg490011

भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड, अडानी मुद्दे पर सवाल उठाने से पहले कार्रवाई

Jul 18, 2025 06:44:41
Khursipar, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कथित शराब घोटाले के मामले में हुई। बघेल ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि वे विधानसभा में अडानी के लिए तमनार में पेड़ कटाई का मुद्दा उठाने वाले थे। उन्होंने कहा, “भूपेश बघेल ना टूटा है, ना झुका है।” ईडी को पूरा सहयोग देने की बात कही। कार्रवाई से सियासी हलचल तेज।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Jul 30, 2025 15:51:40
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:
*गजरौला रेलवे स्टेशन चौराहे से बस्ती मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। कीचड़ और पानी भरा हुआहै। समाजसेवी तेजवीर सिंह अलूना ने इसके लिए मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को पत्र भेजकर मरम्मत का निवेदन किया था। 24 घंटे के अंदर कार्रवाई शुरू हो गई और बजरी पत्थर डालकर सड़क की मरम्मत की जा रही है। इसके लिए लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया है।
0
Report
PNPREM NIRMALKAR
Jul 30, 2025 15:40:32
Raipur, Chhattisgarh:
छग में बहुचर्चित CGMSC घोटाले में आज ED ने दस्तक दे दी है।ED ने दुर्ग समेत ररायपुर के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है।मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा के आवास कार्यालय पर एक साथ ईडी की रेड की गई। करीब दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी 6 से 7 गाड़ियों में पहुंचे थे। साथ ही बड़ी संख्या में CRPF के जवानों को भी तैनात थे CGMSC तकनीकी महाप्रबंधक कमलकांत पटनवार के भाठागांव स्थित निवास पर भी सुबह 11 बजे ईडी की टीम ने दबिश दी।
2
Report
Jul 30, 2025 15:15:40
Pilibhit, Uttar Pradesh:
पीलीभीत में बच्चों में कहासुनी होने पर एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्जकर किया है। मामला थाना बिलसंडा के मरौरी गांव का है जहां के रहने वाले राहुल ने आरोप लगाया है 27 जुलाई को उसका भाई सुमित खेल रहा था तभी मोहन ने उसके थप्पड़ मार दिया जिस पर रंजीत, महेंद्र,शेरपाल,मोहन ने उसके पिता राकेश कुमार को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें एंबुलेंस से CHC लाया गया। हालत बिगड़ने पर आज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
6
Report
Jul 30, 2025 15:12:44
Laharpur, Uttar Pradesh:
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भदफ़र चौकी अंतर्गत ग्राम रमुआपुर में चोरों ने बीती रात एक घर को बनाया निशाना,46000 की नकदी सहित उड़ाए जेवर। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार यादव पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रमुआपुर ने भदफर चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि, मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की दीवार फांदकर घर मे घुसकर कमरे का दरवाजा खोलकर बक्शा चोरी कर ले गए, घटना के समय घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे, सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई।
5
Report
Jul 30, 2025 15:09:09
Manauli, Uttar Pradesh:
मधुबन में बुधवार दोपहर 3 बजे तहसील प्रशासन ने परिवहन कर न चुकाने वाले एक वाहन मालिक से एक लाख 25 हजार रुपये की वसूली की है। मधुबन नगर पंचायत के उफ़रौली निवासी अश्वनी मल्ल पर हल्के व्यावसायिक वाहन कर बकाया था। इसके लिए राजस्व विभाग ने आरसी जारी की थी। एसडीएम राजेश अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने अश्वनी मल्ल को पकड़कर तहसील लाया। वहां उन्होंने बकाया 2 लाख 25 हजार में 1 लाख 25 हजार रुपए राशि जमा की। शेष राशि शीघ्र जमा करने को कहने पर एसडीएम ने छोड
5
Report
Jul 30, 2025 15:03:17
Jhansi, Uttar Pradesh:
झांसी आज प्रेमनगर खातीबाबा ईसाई टोला मैं देव स्थल श्रावण मेला '51वाँ विराट दंगल' का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि झांसी डीआईजी केशव कुमार चौधरी जी उपस्थित रहे ब्रेड दंगल में आए हुए बाहर से पहलवानों ने अपना कुश्ती का दिखाई और इसी कार्यक्रम का संचालन कर रहे पंडित सिया रामचरण चतुर्वेदी जी रहे l झांसी के शिवम यादव ने जीती चैंपियनशिप और जीता 11,000 का नगद पुरस्कार!
10
Report
Jul 30, 2025 14:49:07
Marwatia Babu, Uttar Pradesh:
थाना कलवारी पुलिस द्वारा चोरी के वांछित 03 अभियुक्तों को चोरी गये सामान (सोलर पैनल मय वाहन टाटा पिकअप आदि) के साथ किया गया गिरफ्तार थाना कलवारी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-136/2025 धारा-303(2), 317(2) B.N.S. से संबंधित *वांछित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
8
Report
Jul 30, 2025 14:36:41
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
झाँसी संघर्ष सेवा समिति के सदस्यों के पारिवारिक कार्यक्रमों के क्रम में लगातार जन्मदिवस और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल पाठक एवं डॉ० संदीप के सुख दुख के साथी राजू सेन का जन्मदिवस मनाया गया। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आमंत्रित कर दोनों का तिलक एवं माल्यार्पण कर केक काटा गया। साथ ही सभी सदस्यों द्वारा उन्हें जन्मदिवस और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं। अनिल पाठक विगत कई वर्षों से राजनीति के साथ समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में सहभागिता करते आ रहे हैं वे संघर्ष सेवा समिति के साथ भी कई सामाजिक कार्यों में सम्मिलित रहे। वहीं राजू सेन डॉक्टर संदीप के 30 वर्ष पुराने मित्र हैंl
11
Report
Jul 30, 2025 14:21:48
Bhilai, Chhattisgarh:
भिलाई शहर में प्रारंभ हुआ शिव महापुराण जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी को सुनने को सैकड़ो की संख्या में पहुंचने लगे श्रद्धालु आज प्रथम दिवस पर कथा स्थल पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा हुआ था जिसमें सभी भक्त सावन के पावन महीने में शिव भक्ति करते हुए और उनकी भक्ति में भजन करते हुए आनंदित दिखे
12
Report
Jul 30, 2025 14:13:50
Bhilai, Chhattisgarh:
बोल बम सेवा समिति द्वारा भिलाई में जयंती स्टेडियम में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के द्वारा शिव महापुराण का पाठ किया जाना है जिसके लिए आज कलश यात्रा शोभा यात्रा की गई जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त शामिल हुए भगवान शिव जी की भक्ति में झूम पूरा भिलाई शहर
11
Report
Jul 30, 2025 14:03:28
Nirsa, Jharkhand:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने नवगठित जिला कमिटी के पदाधिकारियों के लिए मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस समारोह में नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। टुंडी विधायक और मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर विभाग के अध्यक्ष को कम से कम एक बार जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए ताकि आम जनता से सीधा संवाद स्थापित हो सके और सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा सके।
9
Report
Jul 30, 2025 13:19:20
Gonda, Uttar Pradesh:
गोंडा। सावन के पावन महीने में बाबा दुखनाथ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजन बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु सुबह से ही कतार में लगकर दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।भोर से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठता है।
14
Report
Jul 30, 2025 13:11:55
Durg, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 25 जुलाई 2025 को दो कैथोलिक ननों और एक व्यक्ति को तीन आदिवासी महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर आगरा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिलाओं को बचाकर सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया। पुलिस ने मानव तस्करी का मामला दर्ज किया। दो लोगों को पहले भी अंबिकापुर में अदालत ने धर्मांतरण के आरोप में सजा सुनाई थी ल। इस मुद्दे पर संसद में हंगामा हुआ, जहां भाजपा सांसदों ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
13
Report
Jul 30, 2025 12:57:55
Pilibhit, Uttar Pradesh:
पीलीभीत के बिलसंडा में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में स्थाई सब्जी मंडी की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया.बारिश बीच व्यापारी धरने पर डटे रहे.व्यापारी नेता अरविंद अवस्थी व विक्रम जायसवाल दोनों लोगों ने मंच से ऐलान किया है मंडी की जगह का किराया व्यापार मंडल देगा किसी से हट्टी नहीं ली जाएगी.SDM न्यायिक लाल सिंह यादव धरना स्थल पर पहुंचे जिन्हें व्यापारियों ने ज्ञापन दिया.SDM के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया नेताओं की माने तो 1 जुलाई को SDM द्वारा जगह का निरीक्षण किया जाएगा.
13
Report
Jul 30, 2025 12:42:40
Madhuban, Uttar Pradesh:
मधुबन। मधुबन नगर पंचायत के जल निगम के पास वॉर्ड नं 10 निवासी धर्म प्रेमी और सामाजिक सरोकार के प्रति सजग रहने वाले पूर्व प्रधान व सभासद प्रविंद मल्ल की पत्नी की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। बुधवार को उनकी याद में विधिवत पूजन के बाद तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की। इस दौरान कई सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षाविद और धार्मिक लोगों ने उनके आवास पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। परिवार जनों ने उन्हें याद करते हुए बताए मार्गो पर चलने
14
Report
Advertisement
Back to top