Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841401

रेवाघाट पर विधायक अशोक कुमार सिंह ने श्रावणी मेले का किया उद्घाटन

Jul 13, 2025 17:21:10
Madhaul, Bihar
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड अंतर्गत रेवाघाट पर रविवार को विधायक अशोक कुमार सिंह ने श्रावणी मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। रेवाघाट स्थित नारायणी नदी से जल लेकर कांवरिया गरीब स्थान, वैशाली के चौमुखी महादेव मंदिर, बड़कागांव के जंगली महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों के लिए प्रस्थान करते हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेवाघाट से लेकर मुख्य मार्ग एनएच 722 तक मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस मौके पर बी डी ओ डॉ. बी० एन० सिंह, एसडीपीओ कुमार चंदन, थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया, पूर्व मुखिया सह मेला समिति के सदस्य गणिनाथ सहनी, सुनील ठाकुर, गुड्डू सिंह, रौशन सिंह, मुनचुन सिंह आदि उपस्थित थे।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top